न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गाजर जैसे ही फायदेमंद है इसके बीज का तेल, झुर्रियां मिटा बनाए रखे युवा, इन दिक्कतों को भी करे दूर

गाजर को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बचपन से ही गाजर के लाभों के बारे में हम सुनते आ रहे हैं लेकिन आप ...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Thu, 10 Jun 2021 8:07:11

गाजर जैसे ही फायदेमंद है इसके बीज का तेल, झुर्रियां मिटा बनाए रखे युवा, इन दिक्कतों को भी करे दूर

गाजर को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। बचपन से ही गाजर के लाभों के बारे में हम सुनते आ रहे हैं लेकिन आप जानते हैं कि गाजर की तरह ही गाजर के बीज का तेल भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। गाजर के बीज का तेल भाप आसवन गाजर के बीज के तेल में विटामिन ए, कैंपेन, केरोटीन, अल्फ़ा पिनिन, लिमोनिन, कैरोटोल और बीटा बिसाबोलिन जैसे कई यौगिक होते हैं, जो कई दिक्कतों को दूर करने में सहायता करते हैं।

यह मुख्य रूप से जंगली गाजर के सूखे बीज और सूखे पौधे से ही निकाला जाता है। गाजर के बीज का तेल आपको युवा बनाए रखने और आपके चेहरे पर मौजूद झुर्रियां ठीक करने में मदद कर सकता है। इस तेल में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट, मुक्त कणों से आपके शरीर की रक्षा करते हैं। ये एंटीऑक्सिडेंट आपकी त्वचा को झुर्रियों और आपके बालों को सफेद होने से बचाते हैं, मांसपेशियों को कमज़ोर होने से रोकते हैं और आपकी दृष्टि को ठीक रखते हैं। तो चलिए आज हम आपको गाजर के बीज के तेल के फायदों के बारे में बताते हैं।

carrot,carrot seeds,carrot seeds oil,carrot seeds oil advantages,wrinkles,antioxidant,skin,cancer,infection,digestion,hair,periods,health article in hindi

त्वचा के लिए

गाजर के बीज के तेल से त्वचा की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके अंदर उच्च कैरोटीन मौजूद होता है जो शुष्क त्वचा की कोशिकाओं को फिर से जीवित करता है। इस तेल को एंटी एजिंग तेल के नाम से भी जाना जाता है जो झुर्रियों को दूर करने के साथ-साथ फाइन लाइंस को रोकने में भी मददगार है। ऐसे में आप गाजर के बीज के तेल का उपयोग त्वचा की कई समस्याओं को दूर करने के लिए कर सकते हैं।

carrot,carrot seeds,carrot seeds oil,carrot seeds oil advantages,wrinkles,antioxidant,skin,cancer,infection,digestion,hair,periods,health article in hindi

पीरियड्स के दौरान

गाजर के बीज का तेल पीरियड्स के दौरान होने वाली दिक्कतों को दूर करने में मदद करता है। ये पीरियड्स की साइकिलिंग को सही रखता है। इस तेल के इस्तेमाल से पेट के निचले हिस्से और कमर में होने वाले दर्द से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही मांसपेशियों में खिंचाव की दिक्कत से भी निजात मिलती है।

carrot,carrot seeds,carrot seeds oil,carrot seeds oil advantages,wrinkles,antioxidant,skin,cancer,infection,digestion,hair,periods,health article in hindi

रक्त को साफ

गाजर के बीज के तेल में रक्त, ऊतकों, मांसपेशियों और लिवर और किडनी जैसे आंतरिक अंगों को डिटाक्सीफाई करने की क्षमता होती है। यह लिवर से स्रावित अतिरिक्त पित्त को बेअसर कर सकता है और पीलिया के मामलों में किडनी में संक्रमण का इलाज कर सकता है। यह रक्त, ऊतकों, मांसपेशियों और जोड़ों से यूरिक एसिड जैसे विषाक्त पदार्थ को समाप्त करता है जिससे एडिमा, गठिया का इलाज करने में मदद मिलती है।

carrot,carrot seeds,carrot seeds oil,carrot seeds oil advantages,wrinkles,antioxidant,skin,cancer,infection,digestion,hair,periods,health article in hindi

पाचन

गाजर के बीज का तेल पाचन संबंधी समस्या को दूर करने में मदद करता है। ये पेट फूलने की समस्या को दूर करने में बेहद कारगर माना जाता है। गाजर के बीज के तेल को पेट पर लगाने से पेट दर्द की समस्या में आराम मिल सकता है।

carrot,carrot seeds,carrot seeds oil,carrot seeds oil advantages,wrinkles,antioxidant,skin,cancer,infection,digestion,hair,periods,health article in hindi

बालों की सेहत

बालों को लंबा-घना करने और बालों की चमक बढ़ाने के लिए भी गाजर के बीज का तेल काफी सहायता करता है। इसके इस्तेमाल से रूखे और बेजान बालों में नमी और चमक बढ़ती है। साथ ही बालों का झड़ना और टूटना भी कम होता है।

carrot,carrot seeds,carrot seeds oil,carrot seeds oil advantages,wrinkles,antioxidant,skin,cancer,infection,digestion,hair,periods,health article in hindi

बचाए कैंसर से

हाल के अध्ययनों में दिखाया गया है कि गाजर के बीज का तेल कई प्रकार के कैंसर जैसे मुंह का कैंसर, गले का कैंसर, पेट का कैंसर, प्रोस्टेट कैंसर और किडनी का कैंसर आदि के इलाज में लाभकारी होता है। ये एंटी-कार्सिनोजेनिक गुण इसके एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण पाए जाते हैं।

carrot,carrot seeds,carrot seeds oil,carrot seeds oil advantages,wrinkles,antioxidant,skin,cancer,infection,digestion,hair,periods,health article in hindi

इंफेक्शन

गाजर के बीज का तेल किसी भी तरह के इंफेक्शन को कम करने में मदद कर सकता है। इस तेल में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो यूरिन, पेट, आंतों, गले और मुंह के संक्रमण को दूर करने में मददगार हो सकता है।

डिस्क्लेमर : सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा

सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी

कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम

राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा

बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा

घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं

जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'

संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत

संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया

Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस

भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता

पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन

25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग