न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

खुल गया राज, चल गया पता..., राहुल गांधी भीषण ठंड में टी शर्ट में घूमने के लिए खाते हैं ये देसी चीजें

हाल ही में एक पत्रकार ने राहुल की एक फोटो ट्वीट की है, जब वो यात्रा के दौरान हरियाण में थे। इसमें वो भुने हुए मखाने, मिक्स्ड नट्स (कद्दू के बीज, काजू, बादाम) और ड्राई फ्रूट्स (किशमिश और मूंगफली) खाते दिख रहे हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 10 Jan 2023 10:53:16

खुल गया राज, चल गया पता..., राहुल गांधी भीषण ठंड में टी शर्ट में घूमने के लिए खाते हैं ये देसी चीजें

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Congress MP Rahul Gandhi) इन दिनों अपनी 3500 किलोमीटर लंबी 'भारत जोड़ो यात्रा' (Bharat Jodo Yatra) और कड़ाके की ठंड में सिर्फ सिंगल टी शर्ट पहनने को लेकर चर्चा में बने हुए है। वे पूरी यात्रा के दौरान कड़ाके की ठंड में सिर्फ सिंगल टी शर्ट पहनकर चल रहे है। अब लोगों के मन में एक ही सवाल उठ रहा है कि जब लोग सर्दी से बचने के लिए मोटे-मोटे जैकेट और स्वेटर पहन रहे हैं तो राहुल गांधी इस हाड़ गलाने वाली ठंड में सिर्फ शर्ट पहनकर कैसे घूम रहे है। क्या उनको ठंड लग रही? साथ ही उनकी 52 साल की उम्र में भी उनकी फिटनेस का क्या राज है, जो वो इस यात्रा में पुश-अप चैलेंज करना, टैंक के ऊपर चढ़ना और बच्चों को अपने कंधों पर बैठा लेना जैसे काम भी कर रहे हैं। ऐसे में चलिए जाने है कि उनकी गजब की फिटनेस का क्या राज है?

congress,rahul gandhi fitness secret,rahul gandhi health,bharat jodo yatra,health news in hindi

ऐसा कहा जाता है कि राहुल गांधी मेडिटेशन के शौकीन है। टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडियाकर्मियों से कहा था कि राहुल ध्यान आध्यात्मिकता को बहुत ज्ञानवर्धक और शांत करने वाला मानते हैं। रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बताया कि राहुल गांधी किसी भी कीमत पर अपने वर्कआउट शेड्यूल को मिस नहीं करते हैं, जिसमें हर दूसरे दिन 12 किलोमीटर की दौड़ शामिल है। अपनी बीजी शेड्यूल के बाद टाइम मिलते ही वो रनिंग के लिए निकल पड़ते हैं।

फिट रहने के लिए ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाते हैं राहुल

हाल ही में एक पत्रकार ने राहुल की एक फोटो ट्वीट की है, जब वो यात्रा के दौरान हरियाण में थे। इसमें वो भुने हुए मखाने, मिक्स्ड नट्स (कद्दू के बीज, काजू, बादाम) और ड्राई फ्रूट्स (किशमिश और मूंगफली) खाते दिख रहे हैं।

congress,rahul gandhi fitness secret,rahul gandhi health,bharat jodo yatra,health news in hindi

नट और सीड्स के फायदे

नट्स और सीड्स दोनों में ही हेल्दी फैट होता है और ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं, जो आपको सेहतमंद रखते हैं और कई तरह की जानलेवा बीमारियों का खतरा कम करते हैं। नट और सीड प्रोटीन, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स से भरे होते हैं। इसके अलावा इनमें फॉलिक एसिड और आयरन जैसे माइक्रोन्यूट्रिएंट्स भी पाये जाते हैं। इनके सेवन से आपका वजन कंट्रोल में रहता है साथ ही कैलोरी बर्न करने और भूख को कम करने में भी ये आपकी मदद करते है। यही वजह है कि बहुत से लोग अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करते हैं। नट और सीड्स में आप अलसी के बीज, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज, मूंगफली, बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं।

congress,rahul gandhi fitness secret,rahul gandhi health,bharat jodo yatra,health news in hindi

एंटीऑक्सीडेंट का बढ़िया स्रोत

नट्स और सीड्स एंटीऑक्सिडेंट का बढ़िया स्रोत हैं, जिनमें पॉलीफेनोल्स शामिल हैं जो फ्री रैडिकल सेल्स को बेअसर करके ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। अखरोट और बादाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपकी कोशिकाओं में हेल्दी फैट को बचाने का काम करते हैं।

congress,rahul gandhi fitness secret,rahul gandhi health,bharat jodo yatra,health news in hindi

कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक

ड्राई फ्रूट्स और कद्दू व तिल के बीज कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड लेवल को कम करते हैं। खून में पाए जाने वाले ये दोनों गंदे पदार्थ कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की वजह बनते हैं। ऐसा माना जाता है कि पिस्ता में मोटापे और डायबिटीज वाले लोगों में ट्राइग्लिसराइड्स लेवल कम करने की क्षमता होती है।

congress,rahul gandhi fitness secret,rahul gandhi health,bharat jodo yatra,health news in hindi

डाइट में जरूर करें शामिल ये 5 नट्स और बीज

अलसी के बीज

अकार में छोटे और दिखने में भूरे या सुनहरे रंग के होते हैं अलसी के बीज। इसमें प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम, फोस्फोरस, कैल्सियम और फाइबर जैसे आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो ब्लड शुगर से लड़ने के अलावा आपकी त्वचा, पाचन, कोलेस्ट्रॉल और हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें मौजूद ओमेगा -3 फैटी एसिड मुख्य रूप से आपके हार्मोनल संतुलन को बढ़ावा देने में मदद करते हैं।

congress,rahul gandhi fitness secret,rahul gandhi health,bharat jodo yatra,health news in hindi

कद्दू के बीज

शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ कद्दू के बीज त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माने जाते हैं। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है जो आपके पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने के साथ-साथ, कब्ज और मोटापे जैसी समस्या को कम करने में भी मददगार होते हैं। इसमें मौजूद अमीनो एसिड धमनियों को दुरुस्‍त और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं, इसके सेवन से शरीर में रक्त के प्रवाह में सुधार होता है। इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन-सी और विटामिन ई त्वचा और बालों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

congress,rahul gandhi fitness secret,rahul gandhi health,bharat jodo yatra,health news in hindi

सूरजमुखी के बीज

सूरजमुखी के बीजों का नियमित सेवन शरीर की हड्डियों और मांसपेशियों के कोशिकाओं के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें सल्फर-प्रोटीन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें ऐसे विटामिन्स और मिनरल्स पाये जाते हैं, जो सूजन, फेफड़ों में संक्रमण और हृदय रोगों की संभावनाओं को भी कम करता है।

congress,rahul gandhi fitness secret,rahul gandhi health,bharat jodo yatra,health news in hindi

मूंगफली

मूंगफली कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होते हैं। जो सर्दी-जुकाम ठीक करने से लेकर, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करने, वजन कम करने, ऊर्जा बढ़ाने और पाचन को मजबूती प्रदान करने का काम करती हैं। इनमें मौजूद पॉलीफेनोल आपके शरीर की कोशिकाओं को हानिकारक रेडिकल्स से बचाता है, जिससे आप हमेशा जवान दिखते है। इसमें मौजूद लिनोलिक एसिड स्केलेरोसिस के खतरे को कम करती है।

congress,rahul gandhi fitness secret,rahul gandhi health,bharat jodo yatra,health news in hindi

बादाम

बादाम खाना आपके शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है क्योंकि ये आपके शरीर में फैट के स्तर को कम करने और वजन घटाने में मदद करते हैं। बादाम खाने से आपका पेट पूरा दिन भरा हुआ लगता है और ये आपके ज्यादा खाने की संभावना को कम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
NHAI ने पंजाब-हरियाणा के 8 टोल प्लाजा पर बढ़ाया शुल्क, हाईवे पर सफर अब पहले से होगा महंगा
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
दिल्ली में 108 स्कूल भवन असुरक्षित घोषित, 7 इमारतें जल्द होंगी ध्वस्त; पुराने स्कूलों का होगा स्ट्रक्चरल ऑडिट
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर सतीश महाना ने दी सफाई, बोले- 'मेरा बयान दिग्विजय सिंह के संदर्भ में था'
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
तस्लीमा नसरीन की 20 साल बाद कोलकाता वापसी, BJP ने जताई खुशी, विपक्ष ने साधा निशाना
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
'दिल्ली पहुंचकर खुद तुड़वाऊंगी अनशन', सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं राखी सावंत, जंतर-मंतर जाने का किया ऐलान
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
फतवे के बाद आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- 'मेरी किसी पत्नी ने धर्म परिवर्तन नहीं किया'
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
Samsung की नई फोल्डेबल सीरीज की तस्वीरें लीक, Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra और Flip 8 का डिजाइन आया सामने
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
कंधे की सफल सर्जरी के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज हुए पवन कल्याण, पत्नी अन्ना ने दिया हेल्थ अपडेट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
Samsung Galaxy M47 5G हुआ और सस्ता, Amazon पर बैंक ऑफर के साथ मिल रहा शानदार डिस्काउंट
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
क्या शिवलिंग पर चढ़े जल का सेवन करना सही है? जानिए धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
रश्मि देसाई पहली बार निभाएंगी मां का किरदार, स्टार प्लस के नए शो की पहली झलक आई सामने
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
एक हाथ में प्लास्टर, फिर भी सड़क पर दौड़ाई बाइक! वायरल वीडियो देख लोग बोले- 'हिम्मत है या लापरवाही?'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
मां-बेटे की क्यूट रील ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम, वीडियो देख लोग बोले- 'मम्मी की जय'
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म
FIFA World Cup 2026: स्पेन की मजबूत डिफेंस के आगे बेबस दिखे एम्बाप्पे, 34 बार गेंद छूने के बावजूद नहीं लगा सके टारगेट पर शॉट, फ्रांस का सफर सेमीफाइनल में खत्म