न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

डाइट में शामिल करें ये 7 सेक्स ड्राइव बूस्टिंग फूड्स, बनी रहेगी अच्छी सेहत

आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ सेक्स ड्राइव बूस्टिंग फूड्स लेकर आए हैं जो आपको अच्छी सेहत प्रदान करेंगे और सेक्स लाइफ में रोमांच भरेंगे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Oct 2021 6:44:26

डाइट में शामिल करें ये 7 सेक्स ड्राइव बूस्टिंग फूड्स, बनी रहेगी अच्छी सेहत

सुखी वैवाहिक जीवन में सेक्स का एक महत्वपूर्ण रोल होता हैं। अच्छी सेक्स लाइफ आपको आपके पार्टनर के नजदीक लाती हैं। अच्छी सेक्स लाइफ के लिए सबसे जरूरी हैं अच्छी सेहत जो कि व्यायाम के साथ उचित खानपान से ही हो पाती हैं। आपको अपने आहार में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जो सेक्स ड्राइव को बढ़ाने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ सेक्स ड्राइव बूस्टिंग फूड्स लेकर आए हैं जो आपको अच्छी सेहत प्रदान करेंगे और सेक्स लाइफ में रोमांच भरेंगे।

Health tips,health tips in hindi,healthy food

हरी मिर्च

स्वाद में तीखी हरी मिर्च सेहत के साथ-साथ आपकी सेक्स लाइफ में भी रोमांस का तड़का लगाने में मदद कर सकती है। हरी मिर्च का सेवन करने से पुरुषों के प्राइवेट पार्ट्स के आसपास के अंगों में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और कामोत्तेजना बढ़ती है। इसलिए आज ही से अपने डायट में हरी मिर्च को शामिल कर लें।

Health tips,health tips in hindi,healthy food

हरी सब्ज़ियां

पालक व अन्य हरी सब्ज़ियों में सेक्स बूस्टर तत्व होते हैं। ये पुरुषों में इरेक्शन को लंबे समय तक बनाए रखने में बेहद कारगर होते हैं, क्योंकि इनमें आर्जिनाइन नामक अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में जाकर नाइट्रिक ऑक्साइड में परिवर्तित हो जाता है और इरेक्शन को बेहतर बनाता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food

अंडा

यह प्राकृतिक रूप से यौन शक्ति बढ़ाने में मदद करता है। अंडे में विटामिन बी 5 और बी 6 होते हैं, जो सेक्स लाइफ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन से शारीरिक कमज़ोरी दूर होती है और शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food

कद्दू के बीज

कद्दू के बीज महिलाओं और पुरुषों दोनों की प्रजनन क्षमता बढ़ाने के लिए फ़ायदेमंद है। इसमें ज़िंक, कैल्शियम, पोटैशियम और फास्फोरस के साथ-साथ विटामिन सी, बी, डी, ई और के पाए जाते हैं, जो कामेच्छा जागृत करने में मदद करते हैं। ज़िंक पुरुषों के सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरॉन का स्राव व शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने के लिए ज़रूरी है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food

डार्क चॉकलेट

यह कामेच्छा बढ़ाने में मदद करता है। इसमें एल-आर्जिनिन और अमीनो एसिड होता है, जो सेक्स ड्राइव को प्राकृतिक तरी़के से बढ़ाने में मदद करता है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food

तरबूज़

बहुत से शोधों से यह सिद्ध हुआ है कि तरबूज़ प्राकृतिक वियाग्रा की तरह काम करते हुए सेक्स इच्छा को तेज़ करता है। इसमें लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन और सीट्रलाइन जैसे फाइटोन्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं, जो रक्तवाहिकाओं को आराम पहुंचाने में मदद करते हैं। इसका नियमित सेवन करने से कामेच्छा बढ़ती है।

Health tips,health tips in hindi,healthy food

केला

केला सेक्सुअल हेल्थ के लिए अच्छा होता है। इसमें ब्रोमेलिन नामक एंज़ाइम पाया जाता है, जो कामेच्छा बढ़ाने व सेक्स हार्मोन्स को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी, ए और बी 1 पाया जाता है, जो पुरुषों के शरीर में शुक्राणु पैदा करने की क्षमता को बढ़ाता है।

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं। lifeberrys हिंदी इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से संपर्क जरुर करें।)

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
दिल्ली हाई कोर्ट का निर्देश- सोनम वांगचुक को उनकी पसंद के अस्पताल में मिले इलाज, मेदांता में हो सकते हैं भर्ती
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव समेत सभी नेता पुलिस हिरासत से रिहा, बोले- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को देना होगा इस्तीफा
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
सारे चोर भाजपा में चले गए... मेरी पीठ पर खंजर भोका, अब किसी की वापसी नहीं होगी: ममता बनर्जी
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
कॉकरोच आंदोलन: संसद मार्च में हिरासत में लिए गए युवाओं को कांग्रेस देगी कानूनी सहायता, AICC ने जारी की वकीलों की टीम
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
राहुल गांधी के विरोध के बाद सरकार का यू-टर्न!, जितेंद्र सिंह बोले- NEET पर संसद में होगी चर्चा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
बांद्रा वेस्ट में जॉन अब्राहम ने खरीदा शानदार बंगला, 84 करोड़ की डील; स्टैंप ड्यूटी पर खर्च किए 5 करोड़ से ज्यादा
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल, बोले- छात्रों पर लाठीचार्ज स्वीकार्य नहीं
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
जंतर-मंतर की तस्वीरों पर छलका सेलेब्स का दर्द, छात्रों के समर्थन में सामने आए 12 सितारे, बोले- 'हमारे देश के बच्चे आतंकवादी नहीं'
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद परिसर का माहौल बेहद तनावपूर्ण था, लगा भीड़ हमला कर सकती है: कंगना रनौत
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
संसद मार्च के बीच ‘बर्गर वीडियो’ पर मचा बवाल, CJP ने विजेता दहिया को प्रवक्ता पद से हटाया
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
Motorola जल्द लॉन्च करेगा 10200mAh बैटरी वाला नया टैबलेट, 9 JBL स्पीकर्स और 120Hz डिस्प्ले से होगा लैस
भारत में लॉन्च नहीं  होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
भारत में लॉन्च नहीं होगा OnePlus 16! लीक रिपोर्ट ने बढ़ाई यूजर्स की चिंता
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
पालकी में बैठकर चढ़ाई करता दिखा युवक, वायरल वीडियो पर छिड़ी बहस; लोगों ने दिए तीखे रिएक्शन
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग
25 जुलाई को मार्गी होंगे बुध, इन 4 राशियों के करियर को मिलेगी नई उड़ान, आर्थिक लाभ के बनेंगे मजबूत योग