Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

औषधीय गुणों का खजाना है अजवाइन की पत्तियां, सेवन से होते हैं ये फायदे

अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसके औषधीय गुण खाने को और भी अधिक पौष्टिक बनाते हैं जिससे यह आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुँचाने में सक्षम हो जाती है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 12 Oct 2021 5:32:53

औषधीय गुणों का खजाना है अजवाइन की पत्तियां, सेवन से होते हैं ये फायदे

अजवाइन न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि इसके औषधीय गुण खाने को और भी अधिक पौष्टिक बनाते हैं जिससे यह आपकी सेहत को कई तरह से फायदा पहुँचाने में सक्षम हो जाती है। अजवाइन में शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीकैंसर और एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं जिससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। अजवाइन के फायदे विशेष रूप से पाचन या पेट संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए जाने जाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ अजवायन ही नहीं बल्कि इसकी पत्तियां भी बहुत फायदेमंद होती हैं। अजवाइन के पत्तें विटामिन के, ए और सी से भरपूर होने के साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट की भी अच्छी मात्रा होती है। तो आइये जानते है अजवाइन के पत्तों के कई फायदों के बारे में...
ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips मूत्र संबंधी समस्‍या से निजात पाने में

संतुलित मात्रा में सोडियम, आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम होने के कारण इससे मूत्र संबंधित परेशानी दूर की जा सकती है। पाचन नली और मस्तिष्क में किसी भी तरह के संक्रमण और सूजन को रोकने में भी मददगार है। इसमें एंटी-एजिंग गुण भी मौजूद होते हैं। ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips डिटॉक्‍स करे बॉडी

अजवायन के पत्तों को उबालकर इसकी चाय बनाकर पीने से शरीर डिटॉक्‍स होता है। यह ताजा या सूखे अजवायन की पत्तियों से बनती है। फाइबर, कैल्शियम, नियासिन, मैंगनीज, फोलेट, लोटे और लेटेन और क्रिप्टोक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर इन पत्तों की चाय पीने से आप लम्बे समय तक स्वस्थ रहते हैं। ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips ऑर्थराइटिस की समस्‍या में

अजवाइन की पत्ति‍यों का जूस पीने से तंत्रिका की थकान खत्म होती है और शरीर से कमजोरी दूर होती है। इसका उपयोग उनको भी करना चाहिए, जो घुटनों की बीमारी रह्यूमेटाइड और ऑर्थराइटिस से जूझ रहे हैं। यह हड्डियों की सूजन को कम करने में मदद करता है। ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips मांसपेशियों के दर्द में

जोड़ो के दर्द और मांसपेशियों के दर्द को दूर करने के ल‍िए गर्म पानी में अजवाइन के पत्ते डालें और टब में इसे थोड़ी देर के ल‍िए छोड़ दे और फिर इस पानी से सेंक करें आपको राहत मिलेगी। ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips खांसी जुकाम में

लगातार ठंड और खांसी को दूर करने के लिए अजवायन के पत्तों का घरेलू नुस्खा काम आ सकता है। इसके लिए आप आजवायन की पत्त‍ियों को पानी में उबालकर तैयार कर सकते हैं। अगर आपको ठंड लगी है और खांसी भी है, तो कुछ 10 या 12 अजवायन के पत्ते लें, उन्हें पानी से साफ करें और फिर उन्हें एक गिलास पानी में डालें और धीमी आंच पर उबालने के लिए रख दें। ध्यान रहे इसे तब तक उबलने दें, जब तक पानी उसकी मूल मात्रा का लगभग तीन-चौथाई कम न हो जाए। इसे आंच से उतार लें, इसे थोड़ा ठंडा होने दें और फिर इसे सर्दी और खांसी से राहत के लिए पियें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं। ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips पेट दर्द

अजवाइन की पत्तियां पेट दर्द और पेट की अन्य समस्याओं को ठीक करने में मदद करती हैं। इन पत्तों को चबाने से दर्द में आराम मिलता है। ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips फेफड़ों के स्वास्थ्य के लिए

अजवायन के पत्तों की चाय पीने से न सिर्फ पेट साफ होता है बल्कि इससे जुड़ी बीमारियां भी खत्म होती है। यह एक औषधीय जड़ी-बूटी है, जिसका प्राचीन दिनों से प्रयोग किया जाता आ रहा है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट, एंटीबायोटिक, एंटीकैंसर और एंटी-इन्फ्लैमेटरी गुण होते हैं जिससे आपको कई शक्तिशाली स्वास्थ्य लाभ होते हैं। ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips डायबिटीज में

रोज सुबह उठकर आप अजवाइन के पानी का सेवन करेंगे तो ऐसा करने से डायबिटीज की समस्या कुछ ही समय में दूर हो जाएगी। ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips प्राकृतिक माउथ फ्रेशनर

अजवाइन की पत्तियों को रोजाना चबाने से सांसों की दुर्गंध से छुटकारा मिलता है। ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips पाचन में सुधार

अजवाइन की पत्तियों के सेवन से पाचन क्रिया में सुधार होता है। पाचन में सुधार के लिए दैनिक भोजन के बाद इनका सेवन किया जा सकता है। इनका इस्तेमाल भूख बढ़ाने के लिए भी किया जाता है, खासकर बच्चों में। ajwain leaves,ajwain leaves health benefits,ajwain leaves benefits,Health,Health tips खाएं सीमित मात्रा में

अजवाइन का ज्‍यादा सेवन करना आपकी सेहत के ल‍िए हान‍िकारक हो सकता है। दिन में कम से कम 10 ग्राम तक ही अजवाइन का सेवन करें। इससे ज्यादा मात्रा में अजवाइन खाने से आपकी सेहत को फायदा की जगह नुकसान हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology