न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पानी की बाल्टी का कमाल: AC वाले कमरे में रखने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, जानें कैसे

गर्मी में AC की ठंडी हवा से स्किन और सेहत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। जानिए क्यों लोग अपने AC वाले कमरे में पानी की बाल्टी रख रहे हैं और यह उपाय किस तरह से नमी बनाए रखकर आपको राहत दे सकता है।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Fri, 13 Jun 2025 4:41:41

 पानी की बाल्टी का कमाल: AC वाले कमरे में रखने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे, जानें कैसे

लोगों पर इस समय गर्मी का कहर जमकर बरप रहा है। ऐसी भीषण और झुलसाने वाली गर्मी में तेज धूप लोगों को न केवल परेशान कर रही है, बल्कि बीमार भी कर रही है। कई शहरों में तापमान 45 डिग्री के पार जा चुका है। लोग घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं और गर्मी से खुद को राहत देने के लिए वे ज्यादा से ज्यादा एसी में रहने की कोशिश कर रहे हैं। इस उमस भरी, चिपचिपाती गर्मी में एसी से बेहतर कूलिंग पाने के लिए लोग कई घरेलू तरीके अपनाने लगे हैं। वहीं, आजकल सोशल मीडिया पर एक अजीब लेकिन कारगर ट्रेंड देखा जा रहा है— कई लोग अपने कमरे में एक बाल्टी पानी भरकर भी रख रहे हैं।

जी हां, अगर आपको इसके पीछे की वजह नहीं पता है तो जान लें कि इस समय कई लोग अपने एसी वाले कमरे में जानबूझकर पानी की बाल्टी भरकर रखते हुए देखे जा रहे हैं। इसका कारण केवल ठंडक ही नहीं, बल्कि बीमारी से बचाव भी है। दरअसल, कई लोग एसी की वजह से एलर्जी, सर्दी या स्किन से जुड़ी बीमारियों का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अब वे एक देसी इलाज आजमा रहे हैं— कमरे में पानी की बाल्टी रखना।

ac health tips,summer cooling tricks,ac side effects,water bucket in ac room,increase humidity in room,ac room dryness solution,summer skin care,natural humidifier trick,prevent dryness in ac,home remedies for ac problems

अब समझते हैं इसका वैज्ञानिक कारण। दरअसल, AC आपको ठंडी हवा तो देता है, लेकिन यह कमरे की हवा से गर्मी और नमी को पूरी तरह खींच लेता है। इससे कमरा जरूर ठंडा हो जाता है, लेकिन हवा की नमी यानी ह्यूमिडिटी काफी घट जाती है और वह हवा बहुत ड्राई हो जाती है। इसी कारण लोगों की त्वचा रूखी, आंखें जलन भरी और नाक सूखी हो जाती है। इससे न केवल खुजली, होंठ फटना और आंखों में जलन जैसी परेशानियां होती हैं, बल्कि साइनस या अस्थमा के मरीजों को तो AC वाले कमरे में सांस लेने में तकलीफ होने लगती है।

हालांकि, लोग अब कुछ आसान उपाय करके एसी चलते समय भी कमरे की हवा में नमी बनाए रखने लगे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कमरे की हवा में नमी बनाए रखने के लिए AC के साथ ह्यूमिडिफायर का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन TOI की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर आपके पास ह्यूमिडिफायर नहीं है, तो आप कमरे में एक पानी से भरी बाल्टी रख सकते हैं।

खुले बर्तन में पानी रखने पर वह धीरे-धीरे वाष्प बन जाता है। इसे प्राकृतिक वाष्पीकरण (evaporation) कहा जाता है। इस प्रक्रिया से कमरे की हवा में नमी यानी ह्यूमिडिटी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करती है।

कमरे की हवा में नमी बनी रहने से स्किन, आंखें और गला हाइड्रेटेड रहते हैं, जिससे खुजली, जलन और सूखापन जैसी समस्याएं नहीं होतीं। इसके अलावा, नमी के कारण नींद भी बेहतर आती है और आप रातभर चैन से सो सकते हैं। खास बात यह है कि इस उपाय में कोई केमिकल नहीं होता, इसलिए यह पूरी तरह सुरक्षित और नेचुरल है।

अगर आप इस उपाय से अधिक लाभ उठाना चाहते हैं, तो ध्यान दें कि पानी की बाल्टी कमरे में ऐसी जगह रखें जहां हवा का फ्लो अच्छा हो, जैसे खिड़की या पंखे के पास। इसके अलावा, पानी में नींबू के टुकड़े या एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें डाल सकते हैं। इससे कमरे में एक सुकून देने वाली खुशबू फैल जाएगी और वातावरण और भी सुखद हो जाएगा।

साथ ही, यह भी याद रखें कि पानी को हर रोज बदलें ताकि उसमें बैक्टीरिया या गंदगी न जमा हो। इस तरह आप लंबे समय तक एसी का आनंद उठाते हुए भी स्किन और स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं से बचे रह सकते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
रेलवे ने बढ़ाई ट्रेनों की क्षमता, 22 की जगह अब 24 कोच से कम होगी वेटिंग की परेशानी
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
थलपति विजय को PM बनाने के TVK के दावे पर कांग्रेस का पलटवार, कार्ति चिदंबरम ने गिनाया ‘272 सांसदों’ का गणित
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
मलेशिया से भारत लाए गए बंबीहा गैंग से जुड़े 3 आरोपी, अमित शाह ने दी जानकारी
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
BPSC परीक्षा नियंत्रक के बयान पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा एक्शन, निलंबन का दिया आदेश
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
परंदूर एयरपोर्ट प्रोजेक्ट रद्द करने पर भड़के स्टालिन, बोले- ‘तमिलनाडु की तरक्की को लगेगा झटका’
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
‘एक रात के कितने लोगी?’ ‘मिर्जापुर’ की जरीना को क्यों मिल रहे ऐसे गंदे मैसेज?
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
25 जुलाई के वादे पूरे नहीं हुए तो फिर सड़कों पर उतरेगी CJP, 5 सितंबर को दिल्ली में मार्च का ऐलान
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच राहुल गांधी ने बनाया बड़ा प्लान, भूपेश बघेल बोले- पूरे राज्य में होगी बस यात्रा
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
बंगाल में TMC की बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, बोलीं- BJP को गुमनामी में धकेले बिना नहीं रुकूंगी
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर पलटी बाजी, तीसरे हफ्ते में 3.20 करोड़ की कमाई से चौंकाया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
टीचर ने बिना डांटे ऐसे कराया बच्चों को चुप, ‘क्लास’ बोलने का ये अंदाज इंटरनेट पर छा गया
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
पुराना विवाद फिर गरमाया! तापसी पर कंगना का तंज, ‘सस्ती कॉपी’ कहकर सुनाई खरी-खोटी
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज
'जेलर 2' के पहले गाने ने मचाया धमाल, 'कवाला' की याद दिला रहा 'अला बोलेलो'; 24 घंटे में 62 लाख व्यूज