न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के आहार में शामिल करें ये 8 चीजें, शरीर में पानी की कमी होगी पूरी

आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से गर्मी से तो राहत मिलेगी ही साथ ही शरीर में पानी की कमी भी दूर हो जाएगी। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 01 Apr 2022 12:39:18

गर्मियों के आहार में शामिल करें ये 8 चीजें, शरीर में पानी की कमी होगी पूरी

गर्मियों के दिन जारी हैं और तापमान लगातार बढ़ रहा हैं। ऐसे में अपनी सेहत को बनाए रखने के लिए जरूरी हैं कि शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा हो और इसके लिए समय-समय पर पानी पीते रहे। गर्मी के मौसम में पसीना अधिक आने से शरीर में पानी की मात्रा में कमी हो जाती है। जिसकी वजह से कमजोरी महसूस होने लगती है। अगर पानी पीने में लापरवाही करते हैं तो डिहाइड्रेशन की समस्या खड़ी हो सकती है। इस समस्या से बचने के लिए पानी के साथ ही आहार में ऐसी चीजों को शामिल करने की जरूरत होती हैं जो शरीर में पानी की कमी को पूरा करें। आज इस कड़ी में हम आपको ऐसे ही आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से गर्मी से तो राहत मिलेगी ही साथ ही शरीर में पानी की कमी भी दूर हो जाएगी। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

foods to eat in summers,healthy living,Health tips

तरबूज

गर्मियों का मौसम में तरबूज का जरूर खाएं इससे आपके शरीर में पानी की कमी पूरी होगी और आपका शरीर ठंडा रहेगा। साथ ही तरबूज खाने से पाचन तंत्र भी सही बना रहता है। डॉक्टर की माने तो तरबूज में 80 प्रतिशत पानी होता है और ऐसे में अगर हम इसे खाते है तो यह हमारे शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। तरबूज शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ पानी की कमी भी दूर करता है इसलिए इस मौसम में तरबूज से बेहतर कोई ऑप्शन नहीं है।

foods to eat in summers,healthy living,Health tips

आम

फलों का राजा आम गर्मियों का सबसे अच्छा फल है, जो पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें कैलोरी बहुत होती है, इसलिए अगर आप अपने कैलोरी इंटेक पर ध्यान देते हैं, तो इस फल को कम मात्रा में खाएं। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए और सी, सोडियम, फाइबर और 20 से ज्यादा ज्यादा मिनरल्स आपको गर्मी से बचाते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बढ़ाने, मोटापा, हृदय रोग को रोकने और मधुमेह को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। आपको शायद न पता हो, लेकिन 88 प्रतिशत फल पानी से बने होते हैं और गर्मियों में इन्हें खाने से शरीर में पानी की मात्रा नियंत्रित हो सकती है।

foods to eat in summers,healthy living,Health tips

दही

गर्मियों में अपने आहार में दही को जरूर शामिल करना चाहिए। दही हमारे शरीर में प्रोबायोटिक की तरह काम करता है। यही वजह है कि दही को आंतों के लिए मुफीद समझा जाता है। दही को कई तरीकों से खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है। दही का रायता बनाकर खाय जा सकता है या फिर दही की लस्सी बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा खाने के बाद चीनी मिलाकर दही को मीठे के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। दही ठंडा होता है, जो शरीर के तापमान को सामान्य रखने में मददगार है।

foods to eat in summers,healthy living,Health tips

टमाटर

टमाटर में भी करीब 94 प्रतिशत तक पानी होता है। ज्यादातर लोग टमाटर को सब्जी की कैटिगरी में रखते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि वानस्पतिक रूप से टमाटर एक फल है जिसमें फाइबर, विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही टमाटर में लाइकोपीन भी पाया जाता है जो कोशिकाओं में होने वाले नुकसान से बचाता है। खीरे की ही तरह आप चाहें तो सलाद के तौर पर या सैंडविच के अंदर कच्चा टमाटर डालकर खा सकते हैं या फिर सब्जी में डालकर भी टमाटर को यूज किया जा सकता है।

foods to eat in summers,healthy living,Health tips

आम पन्ना

गर्मी के मौसम में लू लगने का खतरा सबसे ज्यादा बना रहता है। ऐसे में लू से बचने के लिए आम पन्ना से बेहतर और कोई विकल्प नहीं हो सकता। आम में विटामिन ए और कैलोरी होती हैं, जो गर्मी के मौसम आपके शरीर के लिए फायदेमंद होगी। वहीं, अगर आप चाहे तो गर्मियों में मैंगो शेक बनाकर भी पी सकती है।

foods to eat in summers,healthy living,Health tips

पालक

हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक में 91 प्रतिशत तक पानी होता है और साथ ही इनमें कैलोरीज की मात्रा बेहद कम होती हैं और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। साथ ही पालक मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन और विटामिन ए का भी अच्छा सोर्स माना जाता है, इसलिए यह आंखों की सेहत और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। आप चाहें तो अपने सलाद बेस के तौर पर पालक की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं, पालक का जूस पी सकते हैं या फिर सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं।

foods to eat in summers,healthy living,Health tips

संतरा

गर्मियों में जगह-जगह आपको संतरे देखने को मिल जाएंगे। इस फल की तासीर ठंडी होती है। ये फल थोड़ा खट्टा जरूर होता है, लेकिन गर्मी से बचने के लिए आप रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम गर्मियों में आपको स्वस्थ रखने के लिए अच्छा है। ऐसा इसलिए, क्योंकि गर्मी में पसीना आने पर शरीर में पोटैशियम की कमी हो जाती है, जो मांसपेशियों में ऐंठन पैदा करती है। 88 फीसदी पानी से युक्त ये फल विटामिन-सी, ऐ, कैल्शियम और फाइबर रिच भी है।

foods to eat in summers,healthy living,Health tips

खीरा

गर्मियों के मौसम में खीरा स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। लू से बचने में भी खीरा बहुत प्रभावशाली है। विटामिन A, B, K से भरपूर खीरा शरीर में पानी के स्तर को बनाए रखता है। गर्मियों के मौसम में इसके सेवन से शरीर में ठंडक बनी रहती है। साथ ही खारा खाने से पानी की कमी भी पूरी होती है। हालांकि, खीरा खाने के तुरंत बाद अधिक पानी पीने से बचना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!