Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों में बहुत सामने आती हैं उल्टी की समस्या, इन 10 घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो उल्टी की समस्या को बिना दवाई के दूर करेंगे और आपको आराम दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Apr 2022 1:01:15

गर्मियों में बहुत सामने आती हैं उल्टी की समस्या, इन 10 घरेलू उपायों से मिलेगा आराम

गर्मियों के इन दिनों में सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आम हैं जिसमे से एक हैं उल्टी की समस्या। अनपच होना, मोशन सिकनेस, गर्भावस्था के दौरान मितली या उल्टी आना एक आम बात है जो कि गर्मियों के दिनों में बढ़ जाती हैं। अधिक उल्टी होने से शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है और शरीर कमजोर हो जाता है। ऐसे में उल्टी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए कई लोग दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ घरेलू उपाय लेकर आए हैं जो उल्टी की समस्या को बिना दवाई के दूर करेंगे और आपको आराम दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

हरी इलायची

हरी इलायची का सेवन उल्टी से बचने के लिए फायदेमंद होता है। यह उल्टी की समस्या को ठीक करने के लिए मददगार रहती है। आपको मतली आती है। तो आप एक इलायची को चबा सकते हैं। इसे शहद के साथ भी ले सकते हैं। या फिर एक कटोरी में थोड़ा-सा शहद, आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और उसका सेवन करें। इससे उल्टी रुक जाएगी। ways to treat vomiting,healthy living,Health tips तुलसी

तुलसी की पत्ती उल्टी रोकने में काफी कारगर हो सकती है। जब भी आपको उल्टी सी महसूस हो तुरंत इसकी 4-5 पत्तियों को चबा लें। इसके अलावा आप चाहे तो एक छोटी बोतल में तुलसी का रस निकाल लें। जब आपको उल्टी हो तो इसे शहद के साथ पी लें। ways to treat vomiting,healthy living,Health tips प्याज

प्याज भी उल्टी को रोकने में बहुत मदद करता है। एक चम्मच प्याज का रस लें। इसमें एक चम्मच अदरक पीसकर मिला लें। इसका प्रयोग थोड़ी-थोड़ी देर बाद करते रहें। यह भी उल्टी को रोकने में बहुत सहायक हैं। प्याज और धनिया का रस मिलाकर पिलाने से उल्टी तुरंत बंद हो जाती है, और जी मिचलाना भी कम हो जाता है। ways to treat vomiting,healthy living,Health tips सौंफ

सौंफ का सेवन वैसे तो अधिकतर लोग भोजन करने के बाद माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। लेकिन इससे उल्टी की समस्या को भी रोका जा सकता है। यह आपके मुंह का स्वाद भी बेहतर कर देती है। जब आपको लगे कि उल्टी आ सकती है। या जी घबराने लगे, मचलने लगे तो आप सौंफ का सेवन करें।

ways to treat vomiting,healthy living,Health tips चावल

100 ग्राम चावल को उबालें। जब चावल उबलकर तैयार हो जाएं, तो उसमें बचे पानी को एक बर्तन में निकाल लें। इस चावल के पानी को लावा या मांड भी कहते हैं। इसमें शहद और चीनी मिलाएं। इसी के बराबर मूंग की दाल का काढ़ा बनाएं, और मिला लें। इसको दिन में दो-तीन बार लेने उल्टी में बहुत लाभ मिलता है। ways to treat vomiting,healthy living,Health tips नींबू का रस

नींबू में पर्याप्त मात्रा में विटामिन और खनिज होते हैं। जो उल्टी को रोकने में सहायता करते हैं। आप एक गिलास पानी में ताजा नींबू काटकर निचोड़े।आप इसे मीठा पीना चाहते हैं तो शायद मिला लें।इसका सेवन करने से उल्टी रुकेगी। ways to treat vomiting,healthy living,Health tips अजवाइन

अजवाइन भी उल्टी की समस्या से निजात दिलाने में काफी कारगर हो सकती है। इसके लिए अजवाइन, देसी कपूर और पुदीना के फूल के 10-10 ग्राम की मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इसे कांच की बोतल भरकर धूप में रख दें। थोड़ी देर में वह पिघलकर रस बन जाएगा। जब भी आपको उल्टी आ रही हैं तो बस इसकी 3-4 बूंद पी लें। एक दिन में 2 बार से ज्यादा इसका इस्तेमाल न करे।
ways to treat vomiting,healthy living,Health tips लौंग

आपको उल्टी की समस्या से राहत दिलाने के लिए लौंग बहुत फायदेमंद होती है। आप लौंग के कुछ टुकड़े मुंह में डालकर चबाएं। इससे उल्टी से बचाव होगा। इसी के साथ आप एक गिलास पानी में एक चम्मच लौंग उबालें और इस पानी को पीने से भी उल्टी की समस्या से राहत मिलेगी।

ways to treat vomiting,healthy living,Health tips अदरक

अदरक में एंटी एमिटिक गुण पाए जाते हैं जो आसानी से आपको पाचन तंत्र को ठीक रखने के साथ उल्टी की समस्या से निजात दिला देते है। इसके लिए एक बोतल में नींबू का रस और अदरक का रस बराबर मात्रा में मिलाकर रख लें। जब भी आपको उल्टी आए वैसे ही इसे पी लें। इसके अलावा आप चाहे तो एक चम्मच अदरक के रस में थोड़ा सा सेंधा नमक और थोड़ा सा काली मिर्च का पाउडर मिलाकर इसका सेवन करे।
ways to treat vomiting,healthy living,Health tips नमक शक्कर का पानी

उल्टी रोकने के लिए सबसे प्राचीन उपाय नमक और शक्कर का पानी है। क्योंकि कई बार शरीर में लवणों के असंतुलन के कारण उल्टी होती है। इसलिए एक गिलास पानी में थोड़ा शक्कर और थोड़ा नमक डालें। इससे अच्छी तरह घोलकर पी लें। इससे आपको उल्टी की समस्या नहीं होगी। और शरीर में पानी की कमी भी नहीं रहेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology