न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गर्मियों के दिनों में किसी अमृत से कम नहीं हैं दही का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे

हम आपको दही के सेवन से सेहत को मिलने वाले उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी रोज दही का सेवन करने लगेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 14 Apr 2022 3:11:36

गर्मियों के दिनों में किसी अमृत से कम नहीं हैं दही का सेवन, सेहत को मिलते हैं ये 10 फायदे

गर्मियां शुरू होते ही खानपान में बदलाव देखना आम बात हैं। देखा जाता हैं कि इन दिनों में दही को आहार में जरूर शामिल किया जाता हैं। थाली में दही होने का मतलब है कि आपकी थाली स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी है। जी हां, दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि दही में लगभग हर वह पोषक तत्व होता है जिसकी आपके शरीर को नियमित रूप से जरूरत होती है। गर्मियों में यदि नियमित रूप से दही का सेवन किया जाए तो न केवल शरीर ठंडा रह सकता है बल्कि स्वास्थ्य भी बेहतर बन सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको दही के सेवन से सेहत को मिलने वाले उन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी रोज दही का सेवन करने लगेंगे। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

health benefits of curd,healthy living,Health tips

कम होता है गर्मियों का दुष्प्रभाव

अध्ययनों से पता चलता है कि गर्मी के दिनों में रोजाना दही का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभप्रद हो सकता है। दही हल्का, लेकिन अत्यंत पौष्टिक होता है। यह आपको हाइड्रेटेड रखने के साथ शरीर में ऊर्जा के स्तर को भी बढ़ावा देने में सहायक है। गर्मी के दिनों में दही खाने से, तेज धूप और लू के दुष्प्रभावों से भी आसानी से बचाव किया जा सकता है। यह आपको अंदरूनी ताजगी देने के साथ कार्यक्षमता को बढ़ावा देने के लिए काफी उपयोगी है।

health benefits of curd,healthy living,Health tips

वजन कम करने में मदद करता है

दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है। ये आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी है। दही में कैल्शियम भरपूर होता है जो कोर्टिसोल को कम करता है और वजन कम करने में मदद करता है। दही के सेवन के बाद आप लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करते हैं। ये कैलोरी की मात्रा को कम करके पेट को पतला रखने में भी मदद करता है।

health benefits of curd,healthy living,Health tips

पाचन के लिए काफी लाभकारी

दही के कई फायदों में से एक है इसका पाचन पर होने वाला प्रभाव। दही में पाए जाने वाले पोषक तत्व आंत के हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं जो भोजन के पाचन को ठीक रखने और पेट की कई तरह की समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं। गर्मियों में होने वाले कब्ज, अपच और पेट में जलन की दिक्कतों से बचे रहने के लिए रोजाना इसका सेवन सुनिश्चित करें। कुछ अध्ययनों ने यह भी पुष्टि की है कि दही का सेवन पेट के कई संक्रमणों को ठीक करने में भी मदद कर सकता है।

health benefits of curd,healthy living,Health tips

इम्यूनिटी बूस्ट करता है दही

डाइट एक्सपर्ट डॉक्टर रंजना सिंह कहती हैं कि दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक फूड है, जो हमारी आंतों के लिए उतकृष्ट माना जाता है। दही में बीमारियों का कारण बनने वाले कीटाणुओं से लड़ने की शक्ति होती है क्योंकि इसमें कुछ सक्रिय गुण होते हैं, जो कीटाणुओं को मारने के साथ-साथ इम्यूनिटी को भी दुरुस्त रखने का काम करते हैं।

health benefits of curd,healthy living,Health tips

हृदय के लिए अच्छा होता है

हर रोज दही का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और हाइपरटेंशन का रिस्क भी कम होता है। ये आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर संतुलित रखता है। इससे आपका हृदय स्वस्थ रहता है।

health benefits of curd,healthy living,Health tips

मूड को ठीक रखने में मददगार

जिन लोगों को अक्सर तनाव-चिंता की समस्या बनी रहती है, उनके लिए दैनिक आहार में दही को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है। दही आपके मस्तिष्क को शांत रखने में सहायक मानी जाती है जिससे चिंता-तनाव में राहत मिलती है। दही को एक बेहतरीन मूड-लिफ्टर के रूप में भी जाना जाता है। रोजाना आहार में दही को शामिल करना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

health benefits of curd,healthy living,Health tips

पेट की गर्मी होगी दूर करे दही

पेट के कई रोगों के इलाज के लिए भी दही अमृत माना जाता है। पेट में गर्मी या जलन होने पर दही या दही से बनी लस्सी पीने से आराम मिलता है। इसके अलावा अगर किसी को दस्त होता हो तो दही में चावल मिलकर खाना चाहियें।

health benefits of curd,healthy living,Health tips

बचाएं ऑस्टियोपोरोसिस से

दही में कैल्शियम, प्रोटीन, पोटेशियम, फास्फोरस और विटामिन डी की भरपूर मात्रा पाई जाती है। जो हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए बहुत महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं। ये सभी विटामिन्स और खनिज ओस्टियोपोरोसिस को रोकने में भी मदद करते हैं। ओस्टियोपोरोसिस की समस्या बुजुर्गों में आम होती है। ऑस्टियोपोरोसिस वाले व्यक्तियों की बोन डेंसिटी बहुत ही कम होती है जिसके कारण हड्डी के फ्रैक्चर का खतरा बना रहता है। एक स्टडी के अनुसार दिन में तीन बार दही का सेवन हड्डी द्रव्यमान और ताकत को बनाए रखने में मदद कर सकता है।

health benefits of curd,healthy living,Health tips

वजाइनल इंफेक्शन को रोकता है

हेल्थ एक्सपर्टस कहते हैं कि दही खाने से वास्तव में महिलाओं को वजाइना के यीस्ट बैलेंस को रिस्टोर करने में मदद मिलती है, क्योंकि दही में लैक्टोबैक्लिसियस बैक्टीरिया मौजूद होता है, जो वजाइनल इंफेक्शन को रोकने में काफी प्रभावी होता है। इसलिए अगर आप बार-बार वजाइनल इंफेक्शन से परेशान रहती हैं तो आज से ही दही का सेवन शुरू कर दें, राहत मिलेगी।

health benefits of curd,healthy living,Health tips

त्वचा के लिए लाभ

गर्मियों में त्वचा से संबंधित समस्याओं का जोखिम अधिक होता है, ऐसे में रोजाना दही का सेवन आपके लिए बेहतर विकल्प माना जा सकता है। दही खाने के साथ इसे चेहरे पर लगाने से भी लाभ मिलता है। गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव के लिए दही का फेसपैक भी चेहरे पर लगाया जाता है। यह त्वचा कोशिकाओं को स्वस्थ रखने और चमक को बरकरार रखने में आपके लिए मददगार हो सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!