Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन 10 फलों का सेवन, फायदे की जगह उठाना पड़ सकता है नुकसान

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ फल डायबिटीज वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकते हैं लिहाजा इनका सेवन करने से बचना चाहिए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Oct 2021 5:10:09

डायबिटीज के मरीज भूलकर भी न करें इन 10 फलों का सेवन, फायदे की जगह उठाना पड़ सकता है नुकसान

डायबिटीज होने कि सबसे बड़ी समस्या ही हमारी खराब जीवनशैली है। ये शरीर में सिर्फ शुगर के लेवल का स्तर नहीं बढ़ाता बल्कि इसके साथ ही ढेरों समस्याएं खड़ी कर देता है। मधुमेह से पीड़ित लोग अपने खान-पान में भले ही चीनी और इससे बनी मिठाइयों का सेवन न करते हों लेकिन फलों का सेवन भी डायबिटीज मरीज को नुकसान पहुंचा सकते है। ऐसे में अगर डायबिटीज के पेशेंट हो और फलों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहते है तो हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे जिनसे आपको दूरी बनानी चाहिए। एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ फल डायबिटीज वाले लोगों के लिए खतरनाक हो सकते हैं लिहाजा इनका सेवन करने से बचना चाहिए।
diabetes,fruits to avoid if you have diabetes,diabetes should avoid these fruits,diabetes health tips,healthy food for diabetes patient तरबूज

तरबूज एक मीठा फल है। इसमें नैचुरल शुगर भी भारी मात्रा पाई जाती है। डायबिटीज के मरीजों को तरबूज के सेवन से बचना चाहिए। तरबूज ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाने का काम करता है। तरबूज में पानी और डाइटरी फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है। लेकिन इसे अधिक मात्रा में खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। तरबूज में सोर्बिटोल नामक शुगर कंपाउंड होता है जिसके कारण दस्त, पेट फूलना, गैस जैसी पाचन संबंधी समस्याएं भी उत्पन्न हो सकती है। diabetes,fruits to avoid if you have diabetes,diabetes should avoid these fruits,diabetes health tips,healthy food for diabetes patient खजूर

डायबिटीज के मरीज रोजाना 10 प्रतिशत कैलोरी ले सकते हैं। इससे अधिक कैलोरी गेन करना ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकता है। वहीं, एक खजूर का वजन 7 ग्राम होता है और एक खजूर में 20 कैलोरीज होती है। अतः डायबिटीज के मरीजों को महज स्वाद के लिए खजूर खाना चाहिए। अगर दिनभर में एक खजूर खाते हैं, तो शाम में 30 मिनट एक्सरसाइज जरूर करें। diabetes,fruits to avoid if you have diabetes,diabetes should avoid these fruits,diabetes health tips,healthy food for diabetes patient अनानास

अनानास डायबिटीज रोगियों के लिए अच्छा विकल्प नहीं है। अनानास एक मध्यम जीआई वाला फल है। कम जीआई (ग्लाइसेमिक इंडेक्स) वाले खाद्य पदार्थ मधुमेह रोगियों के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं। हाई कार्ब ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। अधिकांश डायबिटीज रोगी ब्लड शुगर में बड़े उतार-चढ़ाव से बचने के लिए खाने में कम कार्ब लेते है। हालांकि, अनानास में कम मात्रा में कार्ब्स होते हैं। अनानास फाइबर में समृद्ध होता है जो आपको अधिक समय तक भरा रख सकता है और शुगर के अवशोषण को धीमा कर सकता है लेकिन मध्यम जीआई स्कोर इसे ब्लड शुगर लेवल के अनुकूल नहीं बनाता है। मधुमेह रोगियों को फलों का जूस पीने से बचना चाहिए, एक गिलास जूस तैयार करने के लिए आपको अधिक फल की आवश्यकता होती है जिसका अर्थ है ज्यादा शुगर का इंटेक करना। diabetes,fruits to avoid if you have diabetes,diabetes should avoid these fruits,diabetes health tips,healthy food for diabetes patient केला

केले में जितने भी तरह के कार्बोहाइट्रेड पाए जाते हैं, वह शुगर का ही एक प्रकार होते हैं। यही वजह है कि केला काफी मीठा होता है। केले में दो ऐसे तत्व होते हैं, जो इसे खाने पर ब्लड शूगर को कंट्रोल में रख सकते हैं, बशर्ते ये देखें कि केला कितना पका है और इसका आकार कितना बड़ा है। केला अच्छा फल होने के बावजूद कार्बोहाइड्रेट और शूगर दोनों ही ज्यादा मात्रा में होते हैं, ये दोनों ऐसी चीजें हैं, जो ब्लड शूगर का स्तर बढ़ाती हैं। लेकिन इसमें फाइबर और स्टार्च भी होता है जो पाचन को धीमा करता है। केले का ब्लड शूगर पर प्रभाव इस पर निर्भर है कि ये कितना पका है। पीले ये पके हुए केले में हरे के मुकाबले बहुत कम प्रतिरोधी स्टार्च होता है और शूगर ज्यादा, जो जल्दी पच जाता है और उसकी शूगर खून में एब्जार्ब हो जाती है। diabetes,fruits to avoid if you have diabetes,diabetes should avoid these fruits,diabetes health tips,healthy food for diabetes patient अनार

अनार बेहद फायदेमंद फल है जो शरीर में खून बनाने का काम करता है। लेकिन अनार में प्राकृतिक रूप से भी चीनी की मात्रा काफी अधिक होती है। एक मीडियम साइज के अनार में करीब 40 ग्राम शुगर होता है। इसलिए डायबीटीज के मरीजों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। एक कप अंगूर खाने पर शरीर में 23 ग्राम शुगर जाती है। अगर आप डायबीटीज के मरीज हैं तो इस फल को सीमित मात्रा में खाना ही आपके लिए बेहतर है। diabetes,fruits to avoid if you have diabetes,diabetes should avoid these fruits,diabetes health tips,healthy food for diabetes patient लीची

लीची भी हाई शुगर लेवल वाले फ्रूट्स में से एक है। एक कप लीची में 29 ग्राम नैचरल शुगर होती है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ाते हुए तबीयत खराब कर सकती है। diabetes,fruits to avoid if you have diabetes,diabetes should avoid these fruits,diabetes health tips,healthy food for diabetes patient चीकू

चीकू में शुगर लेवल बहुत अधिक होता है। इसके सेवन से ब्लड में शुगर अचानक बढ़ सकती है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को अधिक समस्या हो सकती है। चीकू में कैलोरी भी बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती है जो शुगर लेवल बढ़ाने में जिम्मेदार होती है। ऐसे में डायबिटीज मरीजों को चीकू का फल या इसका जूस लेने से बचना चाहिए। diabetes,fruits to avoid if you have diabetes,diabetes should avoid these fruits,diabetes health tips,healthy food for diabetes patient आम

आम का सेवन तभी करना चाहिए। जब, आपका ब्लड शुगर लेवल कम हो। ब्लड शुगर हाई होने पर आम खाने से बचना चाहिए। डायबिटीज़ में पोर्शन या मात्रा का ख्याल रखना ही ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का नियम है। इसीलिए, एक बार में पूरा आम चट करने का लालच ना करें। आम का एक टुकड़ा ही खाएं। डायबिटिक्स को ऐसे आम खाने से बचना चाहिए जो, बहुत अधिक पके हों। दरअसल, बहुत ज़्यादा पके हुए आम में शक्कर की मात्रा बहुत अधिक होती है। diabetes,fruits to avoid if you have diabetes,diabetes should avoid these fruits,diabetes health tips,healthy food for diabetes patient अंगूर

अंगूर में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है। एक कप अंगूर में करीब 23 ग्राम शुगर होती है, इसलिए शुगर के मरीजों को अंगूर खाने से बचना चाहिए। अगर फिर अभी आप अंगूर का सेवन करना चाहते है तो इसकी मात्रा कम रख सकते है। diabetes,fruits to avoid if you have diabetes,diabetes should avoid these fruits,diabetes health tips,healthy food for diabetes patient चेरी

चेरी में भी शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिससे की ब्लड शुगर बढ़ जाता है। चेरी में 8 ग्राम शुगर होता है, इसलिए डायबिटीज के मरीज चेरी का सेवन भी कम से कम करें।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology