न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

आपकी सेक्स ड्राइव को बूस्ट करने का काम करेंगे ये 10 फल, करें आहार में शामिल

हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें आहार में शामिल कर से आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Fri, 25 Mar 2022 5:10:51

आपकी सेक्स ड्राइव को बूस्ट करने का काम करेंगे ये 10 फल, करें आहार में शामिल

सेक्स किसी भी कपल की जिंदगी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं जो उन्हें उनके पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताने में मदद करता हैं। अक्सर कपल को यह शिकायत रहती हैं कि समय के साथ उनकी सेक्स लाइफ का रोमांच चला गया हैं जिसका मुख्य कारण होता हैं सेक्स ड्राइव में कमी। सेक्स ड्राइव को बूस्ट करने के लिए लोग कई नीम-हकीम से भी मिलते हैं। लेकिन इसके लिए आपको जरूरत हैं पोषण युक्त आहार की जो अंदरूनी रूप से आपकी सेक्स ड्राइव को बूस्ट करने का काम करें। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे फलों की जानकारी लेकर आए हैं जिन्हें आहार में शामिल कर से आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बना सकते हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में...

fruits  to boost your sex drive,healthy living,Health tips

तरबूज

इन फलों की लिस्ट में सबसे पहला नाम तरबूज का आता है। तरबूज को नेचुलर वियाग्रा भी कहा जाता है। इसमें खूब सारे एंटीऑक्सीडेंट्स और अमीनो एसिड होते हैं जो ब्लड फ्लो को सुधारने का काम करते हैं। तरबूज में पाया जाने वाला सिट्रूलीन रक्त वाहिकाओं को स्वस्थ रखता है जिससे इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या कम होती है। सिट्रूलीन में इरेक्टाइल डिसफंक्शन को सुधारने की क्षमता होती है।

fruits  to boost your sex drive,healthy living,Health tips

स्ट्रॉबेरी

सुनने में अजीब लगता है ना! लेकिन यह सच है कि स्ट्रॉबेरी को सेक्सी फूड कहा जाता है। इसका यूज़ फोरप्ले के दौरान उत्तेजना बढ़ाने वाले फूड के रूप में होता है। इसमें एंटीआक्सीडेंट होता है जिससे हमारी बॉडी में रक्त का संचार अच्छी तरह से होता है, जोकि यौन क्रियाओं और प्रजनन के लिए जरूरी है।

fruits  to boost your sex drive,healthy living,Health tips

एवोकाडो

एक हेल्दी सेक्स ड्राइव के लिए फोलिक एसिड और विटामिन 6 की जरूरत होती है। ये दोनों ही चीजें एवोकाडो में पर्याप्त मात्रा में मिलती हैं। इसमें विटामिन ई भी पाया जाता है जोकि हार्मोन टेस्टोस्टेरोन (Testosterone) को बढ़ाता है जिससे सेक्स लाइफ में और भी मज़ा आता है।

fruits  to boost your sex drive,healthy living,Health tips

नींबू

नींबू में खूब सारा विटामिन C पाया जाता है। ये मूड अच्छा करने के साथ सेक्स ड्राइव बढ़ाता है। नींबू में पाए जाने वाले कंपाउंड हाई ब्लड प्रेशर कम करते हैं। इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या आमतौर पर हाई ब्लड प्रेशर से ही जुड़ी होती है। इस तरह नींबू अप्रत्यक्ष रूप से इरेक्टाइल डिसफंक्शन को सुधारता है। हाई ब्लड प्रेशर के अलावा इरेक्टाइल डिसफंक्शन ज्यादा बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज की वजह से भी होता है। हर दिन नींबू के सेवन से इन दोनों चीजों को कंट्रोल कर सेक्स ड्राइव आसानी से बढ़ाई जा सकती है।

fruits  to boost your sex drive,healthy living,Health tips

आड़ू

आड़ू में विटामिन सी होता है जिससे स्पर्म काउंट बेहतर होते हैं और यह महिलाओं के मां बनने में भी सहायक होता है। अगर महिला में सेक्स के प्रति इच्छा कम हो रही हो तो आड़ू के सेवन से कामेच्छा बढ़ती है और उनकी सेक्स की क्षमता में भी इज़ाफा होता है। वह पार्टनर को अच्छी तरह से संतुष्ट कर पाती हैं।

fruits  to boost your sex drive,healthy living,Health tips

अनार

अनार की तुलना कई बार वियाग्रा से करते हैं। क्योंकि इससे वैजाइना में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और यह लिबिडो को बढ़ता है। अनार का जूस पीने से महिलाओं और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का लेवल काफी बढ़ जाता है। जिससे महिला के एड्रेनल ग्लैंड पर असर पड़ता है और उनमें सेक्स करने की इच्छा भी बढ़ जाती है। अनार की तुलना कई बार वायग्रा से करते हैं क्योंकि इससे वैजाइना में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और यह लिबिडो को बढ़ता है।

fruits  to boost your sex drive,healthy living,Health tips

चकोतरा

सिट्रस फलों में चकोतरा सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें पाए जाने वाले कई तत्व दवा की तरह काम करते हैं। वियाग्रा में पाए जाने वाला सिल्डेनाफिल इनग्रेडिएंट पुरुषों के शरीर में आसानी से अवशोषित नहीं होता है। लेकिन अगर इसके साथ चकोतरा भी खाया जाए तो इसके बेहतरीन परिणाम मिलते हैं। चकोतरा खाने से सिल्डेनाफिल आसानी से खून में मिल जाता है।

fruits  to boost your sex drive,healthy living,Health tips

कीवी

कीवी में संतरे से ज्यादा विटामिन C होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन-E और सेरोटोनिन भी भरपूर मात्रा में होता है। एक स्टडी के मुताबिक कीवी इरेक्टाइल डिसफंक्शन के इलाज में इस्तेमाल टाडालाफिल दवा के नकारात्मक प्रभावों को कम करता है। कीवी इम्यूनिटी बढ़ाने में भी बहुत फायदेमंद है।

fruits  to boost your sex drive,healthy living,Health tips

केला

सेक्स संबंध शुरू करने से पहले केला खाना अच्छा रहता है, क्योंकि केले में विटामिन ए, बी और पौटेशियम होता है। जोकि सेक्स हार्मोंस को बढ़ाने में मददगार होता है। इसके अलावा केले में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम भी होता है जो सेक्स की इच्छा को बढ़ाता है, इसलिए केला खाना काफी अच्छा माना जाता है। केले में मिनरल्स और एंजाइम्स होते हैं जो कामोत्तेजना को बढ़ाते हैं।

fruits  to boost your sex drive,healthy living,Health tips

सेब

एक स्टडी के मुताबिक सेब यौन इच्छा बढ़ाने में काफी फायदेमंद है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनॉल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाते हैं जिससे सेक्सुल फंक्शन ज्यादा बेहतर होता है। सेब शरीर में फिटेस्ट्रोजेन सेक्स हार्मोन को बढ़ाने का काम करता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'देश को आपकी जरूरत है', सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, अभिजीत दीपके ने लिया बड़ा संकल्प
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
'कॉकरोचों' के सामने झुकेगी सरकार? वांगचुक के बाद अब CJP प्रतिनिधियों से बातचीत करेंगे केंद्रीय मंत्री
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
आंध्र प्रदेश में फिर बढ़े Covid-19 के मामले, 7 नए संक्रमित मिले, कुल आंकड़ा 26 पहुंचा
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
CJP प्रवक्ता सौरव दास का WhatsApp अकाउंट ब्लॉक, आंदोलन के बीच उठाया सवाल- आखिर किसके इशारे पर
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह का तीखा हमला, बोले- 'देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए'
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!