Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

कैंसर से बचाव करने में मदद करेंगे ये 10 आहार, करें डाइट में शामिल

हम जो भोजन करते हैं वो प्रमुख रूप से हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए है जो कैंसर से बचाव करने में आपकी मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Apr 2022 8:43:59

कैंसर से बचाव करने में मदद करेंगे ये 10 आहार, करें डाइट में शामिल

वर्तमान समय की घातक बीमारियों में से एक हैं कैंसर जिसके रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। अभी तक कैंसर की मुख्य वजह के बारे में पता नहीं लगाया जा सका है। लेकिन कुछ शोध बताते हैं कि इसके पीछे के एक कारण आपका गलत खानपान भी बनता हैं। ऐसे में जितना हो सके उतना स्वस्थ आहार ग्रहण करना चाहिए। हम जो भोजन करते हैं वो प्रमुख रूप से हमारे स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए जिम्मेदार होता है। आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे आहार की जानकारी लेकर आए है जो कैंसर से बचाव करने में आपकी मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...

foods to prevent from cancer,healthy living,Health tips लहसुन और प्याज

लहसुन और प्याज कैंसर की बीमीरी में काफी फायदेमंद होते हैं। लहसुन और प्याज में पाया जाने वाला सल्फर कंपाउंड बड़ी आंत, स्तन, फेफेड़े और प्रोस्टेट कैंसर की सेल्स को खत्म कर देता है। इसके अलावा लहसुन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और इंसुलिन बनने की प्रक्रिया को कम करके शरीर में ट्यूमर होने के चांस को कम कर देता है।

foods to prevent from cancer,healthy living,Health tips सब्जियां
सब्जियों की बात की जाए तो फूलगोभी और ब्रोकली कैंसर के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। दोनों सब्जियां डिटॉक्सीफिकेशन एंजाइम को बनाने में मदद करती हैं। इससे कैंसर की सेल्स की खत्म होती है और ट्यूमर को बढ़ने से रोकती हैं। दोनों सब्जियां फेफड़े, प्रोस्टेट, मूत्राशय और पेट के कैंसर का जोखिम को कम करती हैं। इसके अलावा टमाटर का सेवन प्रोस्टेट कैंसर के खतरे को कम करता है।

foods to prevent from cancer,healthy living,Health tips पालक

यह हरी पत्तेदार सब्जी खनिज, विटामिन, एंजाइम और एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर है। इसमें जैव-रसायन और फ्लेवोनॉयड्स होते हैं जो हानिकारक कणों को सोख लेते हैं और उन्हें शरीर से बाहर निकाल देते है। पालक में फाइबर और फोलेट की भरपूर मात्रा पायी जाती है जो कैंसर को रोकने में सहायक है। पालक में जीवाणुरोधी और एंटीवायरल गुण और कार्सिनोजन होते हैं जो ट्यूमर को होने से रोकता है। इसमें आइसोथियोसाइनेट्स (आईटीसी) भी शामिल हैं जो कोशिका स्तर पर शरीर के डिटाक्सीफिकेशन में मदद करता है। विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार रोजाना तैयार किया हुआ ताजा पालक का जूस पीने से शरीर के अंदर कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोका जा सकता है। foods to prevent from cancer,healthy living,Health tips फल

फलों में पपीता, कीनू और संतरे कैंसर में फायदा करते हैं। इन फलों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो लीवर में होने वाले कार्सिनोजन को खत्म कर देते हैं। वहीं, कीनू और उसके छिलके में पाए जाने वाले फ्लेवनोइड्स और नोबिलेटिन तत्व कैंसर की सेल्स को बनने से रोकते हैं। इसके अलावा अंगूर एंथोसायनिन और पॉलीफेनॉल्स से शरीर में कैंसर के कणों का उत्पादन कम करता है।

foods to prevent from cancer,healthy living,Health tips हल्दी

हल्दी सबसे ज्यादा कैंसर में फायदा करती है। हल्दी में शक्तिशाली प्राकृतिक कैंसर रोधी गुण होते है। यह कैंसर सेल्स को खत्म करके ट्यूमर को बढ़ने से रोकती है। इसके अलावा कीमोथेरेपी का असर बढ़ाती है। काली मिर्च के साथ तेल मिलाने पर हल्दी और भी ज्यादा लाभकारी हो जाती है। foods to prevent from cancer,healthy living,Health tips बेरीज

बेरीज को सबसे अच्छे एंटीऑक्सीडेंट खाद्य पदार्थों में से एक माना गया है। इनमें प्रोएंथोसाइनिडिन एंटीऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा पायी जाती है जिसमें कुछ एंटी-एजिंग के गुण भी होते हैं। स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, चेरी, रास्पबेरी, और अंगूर में एंथोसायनिन की उच्च मात्रा होती है जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करती है। फ्रीज में रखे हुए और सूखे काले रस्पबेरी गले में होने वाले कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में सहायक हैं। बेरी विटामिन सी, विटामिन ए, और गैलिक एसिड का एक समृद्ध स्रोत हैं जो प्रतिरक्षा को बढ़ाता है और कैंसर कोशिकाओं से लड़ता है जो फंगल और वायरल संक्रमण का कारण बनते हैं।

foods to prevent from cancer,healthy living,Health tips अदरक

कैंसर की सेल्स से लड़ने के लिए ताजा अदरक बहुत असरकारक होती है। अदरक ट्यूमर की सेल्स को रोकने में सहायता करता है। अदरक का अर्क कीमोथेरेपी या रेडियोथेरेपी से होने वाली दिक्कतों का कम करने में मदद कर सकता है। foods to prevent from cancer,healthy living,Health tips
ऑलिव ऑयल

ऑलिव ऑयल (जैतून का तेल), जो कि भूमध्यसागरीय आहार में मुख्य है, यह कई स्वास्थ्य लाभों से समृद्ध है। इसमें ओलिक एसिड नामक तत्व पाया जाता है जो प्राथमिक घटक है और शरीर में कैंसर उत्पन्न करने वाले जीन्स को रोकता है। रिपोर्टों के अनुसार, ऑलिव ऑयल के नियमित सेवन से कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचा जा सकता है। यह स्तन कैंसर और पाचन तंत्र के खतरे को भी कम करता है। foods to prevent from cancer,healthy living,Health tips दाल और फलियां

दाल और फलियां में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन पाई जाती है। इसके अलावा दाल और फलियां में पाया जाने वाले फाइबर और फोलेट पैनक्रियाज के कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं। फलियां में प्रतिरोधी स्टार्च होता है जो बड़ी आंत की सेल्स के स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। foods to prevent from cancer,healthy living,Health tips ग्रीन टी

यह पाया गया है कि जो महिलाएं हर दिन कम से कम दो कप ग्रीन टी पीती हैं, उनमें गर्भाशय के कैंसर के विकास का लगभग 32 प्रतिशत कम खतरा रहता है। ग्रीन टी में कुछ फ्लेवोनोइड्स मौजूद होते हैं जो शरीर के भीतर कैंसर कोशिकाओं के विकास को कम करने में सहायक होते हैं। ग्रीन टी कैंसर को रोकने वाले एंटीऑक्सीडेंट के सबसे अच्छे स्रोतों में से एक है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
चक्रवात अक्वान का खतरा बढ़ा, आंध्र प्रदेश और ओडिशा के तटों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
गोरखपुर में अखिलेश यादव की एंट्री, 20 किलोमीटर के रोड शो से सपा का शक्ति प्रदर्शन
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
सोने की कीमतों में तेज गिरावट, MCX पर 10 ग्राम का भाव ₹1.31 लाख के करीब
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
झारखंड में NTPC के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में हादसा, तीन मजदूरों की मौत
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
नितिन नवीन ने जालंधर से शुरू की समरसता संकल्प यात्रा, पंजाब चुनाव से पहले BJP का जनसंपर्क अभियान
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
बांग्लादेश के गोपालगंज में हिंसा, पुलिस स्टेशन और BNP सांसद का घर आग के हवाले
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
Apple Maps का नया अनुभव भारत में लॉन्च, Look Around और AR Walking Directions समेत मिले कई फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
ASUS ने भारत में लॉन्च किए नए TUF Gaming लैपटॉप और T700 Mini डेस्कटॉप, जानें कीमत और फीचर्स
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
Dell ने भारत में लॉन्च किए पांच नए Pro हेडसेट, AI Noise Cancellation और 115 घंटे तक बैटरी का दावा
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
मेथी मटर मलाई बनाने की आसान रेसिपी, घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्वाद
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ की सोशल मीडिया पर वापसी, नए गाने का टीजर किया शेयर
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं ये 10 आदतें, जानें ब्रश करने का सही तरीका
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
सलमान खान का 'मातृभूमि' की टीम को खास तोहफा, 25 कलाकारों और क्रू मेंबर्स को दीं महंगी घड़ियां
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
रामायण में सीता के योद्धा रूप पर उठे सवाल, इंदिरा कृष्णन ने साई पल्लवी का किया बचाव
astrology