न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गले की खराश से परेशान हैं तो आज ही आजमाए ये 10 आयुर्वेदिक उपाय, जल्द मिलेगी राहत

आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं जो गले की खराश से जल्द राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Apr 2022 3:06:12

गले की खराश से परेशान हैं तो आज ही आजमाए ये 10 आयुर्वेदिक उपाय, जल्द मिलेगी राहत

गले की खराश एक आम समस्या हैं जो किसी भी मौसम में हो सकती हैं। गर्मियों के इन दिनों में ठंडा पानी पीने या पसीने में पानी पीने से भी यह समस्या हो जाती हैं। गले में खराश या संक्रमण होने पर खाना निगलने या पानी पीने में कठिनाई होने लगती है और हल्का-हल्का दर्द होने लगता है। वैसे तो ये परेशानी अपनेआप ठीक हो जाती हैं और इसके लिए किसी एलोपैथिक दावा को लेने की जरूरत नहीं हैं। फिर भी ज्यादा तकलीफ हो तो आप आयुर्वेदिक नुस्खें अपना सकते हैं जो सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे ही आयुर्वेदिक उपाय बताने जा रहे हैं जो गले की खराश से जल्द राहत दिलाने का काम करेंगे। आइये जानते हैं इनके बारे में...

ayurvedic remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

नमक वाले गुनगुने पानी से गरारा

गले में अगर खराश हो तो नमक के गुनगुने पानी से गरारा करना काफी पुराना उपाय है। दरअसल नमक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो गले की खराश को आसानी से दूर कर सकता है। इसके लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच नमक मिलाएं और दिन में 3 से 4 बार गरारे करें। आपको राहत मिलेगी।

ayurvedic remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

मुलेठी

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों का कहना है कि मुलेठी गले के बहुत फायदेमंद होती है। गले में खराश होने पर मुलेठी का छोटा सा टुकड़ा मुंह में डालकर धीमे-धीमे देर तक चूसते रहें। ऐसा करने से गले में होने वाले दर्द से जल्दी राहत मिलती है। इसके अलावा आप मुलेठी चूर्ण का भी उपयोग कर सकते हैं।

ayurvedic remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

सेब का सिरका

गले की खराश से जन्में बैक्टीरिया को खत्म करने में सेव का सिरका काफी फायदेमंद होता है। एक चम्मच एप्पल विनेगर को अपनी हर्बल चाय में मिलाकर पीने से और एक चम्मच विनेगर को ही पानी में मिलाकर गरारे करने से खांसी की समस्या भी ठीक हो सकती है।

ayurvedic remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

गाजर

गले में खराश की समस्या तो वैसे किसी भी मौसम में हो सकती है लेकिन सर्दियों में इसके होने की संभावना ज्यादा रहती है। गले में खराश होने या दर्द होने पर आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। गाजर में मौजूद पौष्टिक तत्व गले की खराश को जल्दी ठीक करने में मदद करते हैं। इसके लिए रोजाना एक या दो गाजर खाएं या फिर इसका जूस बनाकर पिएं।

ayurvedic remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

लौंग

लौंग गले की खराश को शांत करने के लिए सबसे पसंदीदा घरेलू उपचारों में से एक है। लौंग का एक टुकड़ा और थोड़ा सा सेंधा नमक लें। इनका एक साथ सेवन करें। ये आपको थोड़े समय में किसी भी प्रकार के गले के दर्द से छुटकारा पाने में मदद करेगा, क्योंकि ये संयोजन सूजन को दूर करने में मदद करता है।

ayurvedic remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

काली मिर्च के साथ मिश्री

आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार काली मिर्च गले की खराश, खांसी या जुकाम के इलाज में बहुत उपयोगी होती है। अगर इसका सेवन मिश्री के साथ किया जाये तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। काली मिर्च पाउडर और मिश्री की बराबर मात्रा लें और इसे मिलाकर एक बंद डिब्बे में रख लें। गले में खराश होने पर इसकी थोड़ी सी मात्रा का सेवन दिन में दो-तीन बार करें। इसे खाने के बाद अगले आधे घंटे तक पानी ना पिएं। इससे गले की खराश और दर्द से बहुत जल्दी आराम मिलता है।

ayurvedic remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

शहद

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शहद कई गुणों से भरपूर होता है। गले की खराश दूर करने का यह एक अचूक उपाय है। दिन में दो बार एक-एक चम्मच शहद का सेवन करें और साथ में हल्का गुनगुना पानी भी पिएं। ऐसा करने से गले का दर्द जल्दी ठीक हो जाता है। खासतौर पर अगर जुकाम की वजह से गले में खराश है तो शहद का सेवन और भी उपयोगी है।

ayurvedic remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

अदरक का काढ़ा

अदरक के कुछ टुकड़ों को छील लें और इसके बाद इसके पानी में डालकर देर तक उबलने दें। जब पानी आधा बचे तो समझ जाएँ कि आपका काढ़ा तैयार हो चुका है। गले की खराश या गले में दर्द होने पर इस काढ़े का सेवन करें। दिन भर में दो से तीन बार इसे पीना गले के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

ayurvedic remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

काली इलायची

काली इलायची गले की खराश को ठीक करने के लिए अद्भुत तरीके से काम करती है। ये एंटीऑक्सीडेंट में समृद्ध है और सर्दी के मौसम में सूखी खांसी और गले से संबंधित अन्य समस्याओं से निपटने में मदद कर सकती है।

ayurvedic remedies to treat sore throat,healthy living,Health tips

पान के पत्ते

अगर आपके गले में खराश है और बोलने में भी कठिनाई हो रही है तो ऐसे में पान के पत्ते से आपको काफी राहत मिल सकती है। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, पान के हरे पत्ते के साथ मिश्री मिलाकर चबाने से गला बैठने या आवाज न निकलने की समस्या से आराम मिलता है साथ ही गले की खराश भी दूर होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, धार्मिक समिति का हुआ पुनर्गठन; गोविंद देव गिरी बने अध्यक्ष, 7 सदस्यीय पैनल में अयोध्या के 5 संत शामिल
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
'धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें', राहुल गांधी ने सरकार के सामने रखीं छात्रों की 3 प्रमुख मांगें
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
काले कपड़े पहन संसद पहुंचे विपक्षी सांसद, छात्रों के मुद्दों पर केंद्र सरकार के खिलाफ जताया विरोध
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
पटना में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बवाल, बीजेपी-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
क्या NDA में जाएगी NCP-SP? पीएम मोदी से शरद पवार और सुप्रिया सुले की मुलाकात ने बढ़ाई सियासी हलचल
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
सिक्किम टनल हादसे में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 20 पहुंचा, सुरंग में फंसे लोगों को निकालने के लिए राहत-बचाव अभियान जारी
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
नीट मुद्दे पर विपक्ष में मतभेद? लोकसभा में अखिलेश यादव और केसी वेणुगोपाल के बीच दिखी तीखी नोकझोंक
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
4500 करोड़ की मेगा फिल्म ने रिलीज से पहले ही बनाया रिकॉर्ड, 26 सुपरहीरोज़ पर भारी पड़ा विलेन, 24 घंटे में ट्रेलर ने पार किए 50 करोड़ व्यूज़
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखा पत्र, कहा- ये 2 शर्तें पूरी हुईं तो खत्म कर दूंगा अनशन
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
छात्र आंदोलन में शामिल होंगे मनोज जरांगे, लाठीचार्ज पर भड़के; 100% समर्थन का ऐलान
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
कांग्रेस दफ्तरों के घेराव की तैयारी में भाजपा, आज देशभर में प्रदर्शन!
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
26 सुपरस्टार, 4500 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट... रिलीज में अभी 5 महीने बाकी, लेकिन 12 घंटे में एडवांस बुकिंग से करीब 100 करोड़ की कमाई
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
डाइटिंग और वर्कआउट के बावजूद महिलाओं का पेट क्यों नहीं होता कम? जानिए इसके पीछे छिपे अहम कारण
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!
24 जुलाई को मंगल करेंगे मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के करियर में आएगा बड़ा बदलाव!