एक्ट्रेस उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने इस बार तो हद ही पार कर दी। दरअसल, उर्फी जावेद अक्सर अपनी ड्रेसिंग को लेकर सोचिया मीडिया पर लोगों के निशाने पर रहती है लेकिन इस बार तो उर्फी ने हद ही पार कर दी। उर्फी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह कैंडी फ्लॉस से बनी ड्रेस को खाती नजर आ रही हैं।
वीडियो शेयर करते हुए उर्फी जावेद ने कैप्शन में लिखा, 'कोई ब्राउनी प्वॉइंट्स नहीं, क्योंकि आपको दिख रहा होगा कि आखिर यह ड्रेस किससे बनी है। मेकअप मैंने खुद ने किया है। बाकी शूट और हेयर किसी और ने किए हैं।'














