न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टाइगर 3 : रूस में शूटिंग करते सलमान खान का First Look हो रहा है जबरदस्त वायरल, फैंस हुए दीवाने

सलमान खान फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सलमान और कैटरीना कैफ फिल्म की ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 22 Aug 2021 5:08:07

टाइगर 3 : रूस में शूटिंग करते सलमान खान का First Look हो रहा है जबरदस्त वायरल, फैंस हुए दीवाने

सलमान खान फिल्म टाइगर 3 को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सलमान और कैटरीना कैफ फिल्म की शूटिंग के लिए रूस रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए थे। इस बीच, टाइगर 3 से सलमान का फर्स्ट लुक सामने आया है। सलमान का यह लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। सलमान लंबे बालों के साथ भूरी दाढ़ी में दिख रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने ललाट पर लाल बैंड बांधा हुआ है।

फोटो में सलमान के साथ उनके भाई सोहेल खान के बेटे निर्वाण भी नजर आ रहे हैं। सलमान का ये लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की बांछें खिल गईं। सलमान के फैंस क्लब ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि सलमान खान लंबी दाढ़ी और बालों वाले लुक में। टाइगर 3 के कार चेज सीक्वेंस की शूटिंग रूस में कम्पलीट हुई। दूसरी फोटो में रुस में सलमान के फैंस उनके साथ सेल्फी ले रहे हैं।

एक था टाइगर और टाइगर जिंदा रही थीं सुपरहिट

टाइगर 3 सलमान की टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले साल 2012 में 'एक था टाइगर' और साल 2017 में 'टाइगर जिंदा है' रिलीज हुई थीं। दोनों ही फिल्में जबरदस्त हिट रही थीं और टाइगर 3 से भी यही उम्मीद है। 'एक था टाइगर' ने बॉक्स ऑफिस पर 237 करोड़ और 'टाइगर जिंदा है' ने 339 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म के पहले पार्ट को कबीर खान और दूसरे को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। लोगों को इनमें थ्रिल और एक्शन काफी पसंद आया था। साथ ही सलमान-कैटरीना की जोड़ी का जादू भी खूब चला। एक समय ऐसा था जब कहा जा रहा था कि दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचेगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

ये हैं सलमान और कैटरीना के आगामी प्रोजेक्ट

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे टाइगर 3 के अलावा जल्द ही फिल्म 'अंतिम : द फाइनल ट्रुथ' में नजर आएंगे। इसके अलावा वे शाहरुख खान की पठान और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा में भी कैमियो रोल करते दिखेंगे। दूसरी ओर, कैटरीना कैफ की बात करें तो वे जल्द ही अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'सूर्यवंशी' में दिखेंगी। इसके अलावा कैटरीना, जी ले जरा और फोन भूत जैसी फिल्मों में भी नजर आएंगी। उल्लेखनीय है कि दोनों ही स्टार्स की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस को इनके बारे में जानने की दिलचस्पी रहती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर