न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुधा चंद्रन ने PM से की अपील, देखें-इस फिल्म से आयुष्मान का फर्स्ट लुक, माधवन ने रितिक को सराहा

छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस व भरतनाट्यम डांसर सुधा चंद्रन ने कुछ साल पहले एक सड़क हादसे में अपने पैर गंवा दिए थे। इसके बाद से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 2:22:01

सुधा चंद्रन ने PM से की अपील, देखें-इस फिल्म से आयुष्मान का फर्स्ट लुक, माधवन ने रितिक को सराहा

छोटे और बड़े पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस व भरतनाट्यम डांसर सुधा चंद्रन ने कुछ साल पहले एक सड़क हादसे में अपने पैर गंवा दिए थे। इसके बाद से सुधा आर्टिफिशियल लिंब (कृत्रिम पैर) के सहारे चलती हैं। इस कारण उन्हें एयरपोर्ट सिक्योरिटी में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। इसी से रिलेटेड एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें 56 वर्षीय सुधा ने इस परेशानी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक गुजारिश की है। सुधा ने सीनियर सिटीजन के लिए एक कार्ड जारी करने की अपील की है ताकि उन्हें एयरपोर्ट पर कोई समस्या न हो।

सुधा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में कहा है कि मैं अपने प्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी को बताना चाहती हूं और मेरी केंद्र सरकार से एक अपील भी है। जब भी मुझे सिक्योरिटी जांच के लिए एयरपोर्ट पर रोका जाता है तो मैं सीआईएसएफ अधिकारियों से अनुरोध करती हूं कि कृपया मेरे कृत्रिम अंग के लिए एक ईटीडी (विस्फोटक ट्रेस डिटेक्टर) का उपयोग करें। लेकिन फिर भी मुझे मेरे कृत्रिम अंग को हटाकर दिखाने के लिए हर बार कहा जाता है। ये प्रक्रिया बहुत अधिक कष्टदायी है। क्या यह मानवीय रूप से हर बार संभव है, मोदीजी? क्या यही हमारा देश है?

आयुष्मान की अनेक फिल्म की रिलीज डेट भी जानें

एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी हर फिल्म में कुछ न कुछ नया ट्राई करते हैं। आयुष्मान एक बार फिर अपने अलग और नए किरदार के साथ हाजिर हैं। आयुष्मान की आगामी फिल्म ‘अनेक’ में उनके किरदार का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है। इसमें वे हैंडसम और गुस्सैल दिख रहे हैं। आयुष्मान ने ब्लैक टी-शर्ट और आर्मी जैकेट पहन रखा है। बैकग्राउंड में आयुष्मान की उल्टी दिशा में भीड़ आगे बढ़ रही है।

आयुष्मान एक बार फिर दिग्गज निर्देशक अनुभव सिन्हा के साथ रियुनाइट कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 31 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म सोशल पॉलिटिकल थ्रिलर होगी। ‘आर्टिकल 15’ के बाद फिर से आयुष्मान एक गंभीर किरदार में होंगे। आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘एक ऐसे किरदार के लिए, जिसने मुझे मेरे कम्फर्ट जोन से बाहर निकाला है, उसके लिए अनुभव सिन्हा से फिर से जुड़कर मैं बहुत ही रोमांचित महसूस कर रहा हूं।’

sudha chandran,ayushmann khurana,Hrithik Roshan,vikram vedha,anek movie,bollywood news in hindi

रितिक की फिल्म विक्रम वेधा के सेट पर पहुंचे माधवन

दशहरा के मौके पर एक्टर रितिक रोशन ने जानकारी दी थी कि उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म विक्रम वेधा की शूटिंग शुरू कर दी है। शूटिंग की शुरुआत करने की जानकारी देने के लिए रितिक ने फिल्म के सेट से टीम के साथ एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस बीच विभिन्न भाषाओं की फिल्मों में काम कर चुके मशहूर अभिनेता आर. माधवन विक्रम वेधा के सेट पर पहुंचे। वे इस बात से प्रभावित थे कि रितिक और निर्माताओं द्वारा फिल्म को कैसे तैयार किया जा रहा है।

माधवन ने सोशल मीडिया पर अपने विचार शेयर करते हुए लिखा कि आप लोगों ने इस फिल्म को बनाने के मामले में जो कुछ किया है, उससे पूरी तरह से प्रभावित हूं.. रितिक रोशन ऐसा लग रहा है कि वे दुनिया पर राज करने जा रहे हैं। उफ्फ.. इस पर "ऐतिहासिक" और "पौराणिक" लिखा है भाई। दर्शक 'वॉर' के बाद रितिक को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने को बेकरार हैं। आपको बता दें कि 2017 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर तेलुगु फिल्म विक्रम वेधा में आर. माधवन और विजय सेतुपति लीड रोल में थे। अब इसका हिंदी रीमेक बनाया जा रहा है। इसमें रितिक के साथ सैफ अली खान भी हैं। तेलुगु फिल्म के डायरेक्टर पुष्कर और गायत्री ही हिंदी रीमेक को डायरेक्ट कर रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर