एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा सोशल मीडिया पर अक्सर एक-दूसरे के प्रति प्यार जताते दिखते हैं। दोनों ही फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हैं। हाल ही में राज ने एक वीडियो अपलोड किया है जो खूब वायरल हो रहा है। इसमें कपल टाइटैनिक पोज देता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो को अब तक लाखों व्यूज और कमेंट मिल चुके हैं।
लोगों को यह जोड़ी खूब भा रही है। राज ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है कि टाइटैनिक का हैट क्रेजी पंजाबी जोड़ा वापस आ गया है! सबूत है कि वे पंजाबी थे..उन्होंने समुद्र में फेंका 'हीरा'! जट दा प्यार गोरिये'। राज और शिल्पा टाइटैनिक के मुख्य किरदार जैक और रोज बने हुए हैं।














