न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गणपति की पूजा के लिए CM शिंदे के घर पहुंचे शाहरुख-सलमान, अमिताभ की कई फिल्में लिखने वाले प्रयाग राज का निधन

इन दिनों देश में गणेशोत्सव की धूम है। महाराष्ट्र में इसका ज्यादा असर नजर आता है। वहां घर-घर में गणपति की स्थापना और फिर उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 25 Sep 2023 1:55:20

गणपति की पूजा के लिए CM शिंदे के घर पहुंचे शाहरुख-सलमान, अमिताभ की कई फिल्में लिखने वाले प्रयाग राज का निधन

इन दिनों देश में गणेशोत्सव की धूम है। महाराष्ट्र में इसका ज्यादा असर नजर आता है। वहां घर-घर में गणपति की स्थापना और फिर उनके विसर्जन का चलन है। ऐसे में मनोरंजन जगत से जुड़े लोग कहां पीछे रहने वाले हैं। वे भी गणेश जी की भक्ति में सराबोर दिखते हैं। इस बीच 90 के दशक से बॉलीवुड में छाए दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान रविवार (24 सितंबर) रात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के घर गणपति पूजन में शामिल हुए।

शिंदे ने दोनों को सम्मान स्वरूप शॉल और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। साथ ही गणपति की मूर्ति भी उपहार में दी। इस दौरान दोनों कलाकारों ने शिंदे के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। ये तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इस दौरान शाहरुख की मैनेजर पूजा ददलानी भी साथ हैं। इसके साथ ही सलमान की बहन अर्पिता और उनके जीजा आयुष शर्मा भी वहां पहुंचे हुए थे। दोनों खान एथनिक अवतार में थे।

सलमान ने रेड कुर्ता और ब्लैक पायजामा पहना था, जबकि शाहरुख पठानी अंदाज में ब्ल्यू कुर्ता में दिखाई दिए। इस दौरान महान गायिका आशा भोसले, फिल्ममेकर बोनी कपूर, एक्टर जैकी श्रॉफ, टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई सहित कई सितारे इस पूजा में शामिल हुए। सलमान की अगली फिल्म ‘टाइगर 3’ इसी दिवाली तथा शाहरुख की ‘डंकी’ दिसंबर में रिलीज होगी। सलमान की पिछली फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ फ्लॉप रही थी, जबकि शाहरुख की पिछली दोनों फिल्में ‘पठान’ और ‘जवान’ सुपरहिट रही हैं।

shahrukh khan,Salman Khan,eknath shinde,ganpati puja,prayag raj,amitabh bachchan,anil kapoor,writer prayag raj

अमिताभ बच्चन और अनिल कपूर ने प्रयाग राज के निधन पर जताया शोक

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की 'अमर अकबर एंथोनी' जैसी सुपरिहट फिल्मों का हिस्सा रहे लेखक प्रयाग राज ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वे 88 वर्ष के थे। प्रयाग राज बढ़ती उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थे। उनके बेटे आदित्य ने बताया कि शनिवार शाम 4 बजे बांद्रा स्थित घर पर उनका निधन हो गया। उन्हें 8-10 सालों से हार्ट और उम्र से संबंधित कई बीमारियां थीं।

बता दें कि प्रयाग राज ने अमिताभ की 'नसीब', 'सुहाग', 'कुली' और 'मर्द' फिल्म की कहानियां भी लिखी थीं। उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिखा था। उन्होंने गीतकार के रूप में कुछ गाने भी लिखे। प्रयाग राज ने 'रोटी', 'धरम वीर' और 'अमर अकबर एंथोनी' की पटकथा में लिखने में सपोर्ट किया था। उन्होंने अमिताभ, रजनीकांत और कमल हासन की फिल्म 'गिरफ्तार' भी लिखी थी। उनकी आखिरी फिल्म स्वर्गीय एस रामनाथन के डायरेक्शन में बनी 'जमानत' थी।

उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह किया गया। अमिताभ ने अपने ब्लॉग में प्रयाग राज को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा, "पिछली शाम हमने अपने महान फिल्म उद्योग का एक और पिलर खो दिया।" अनिल कपूर ने ट्विटर (एक्स) पर लिखा, "मैं दिवंगत प्रयाग राज के जाने से दुखी हूं। 'हिफाजत' में उनके साथ काम करना मेरे सौभाग्य की बात थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।" एक्ट्रेस शबाना आजमी ने लिखा, "राइटर, डायरेक्टर, एक्टर प्रयाग राज के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ, RIP..

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका