न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शाहरुख खान ने दिए फैंस के इन सवालों के मजेदार जवाब, ‘डॉन 3’ के लिए ट्रॉल हुए तो रणवीर ने यूं जाहिर की भावनाएं

अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने गुरुवार (10 अगस्त) को फैंस के साथ सवाल-जवाब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 10 Aug 2023 7:15:16

शाहरुख खान ने दिए फैंस के इन सवालों के मजेदार जवाब, ‘डॉन 3’ के लिए ट्रॉल हुए तो रणवीर ने यूं जाहिर की भावनाएं

अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर के लिए मशहूर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने गुरुवार (10 अगस्त) को फैंस के साथ सवाल-जवाब का एक सेशन किया। इसमें शाहरुख से एक फैन ने पूछ लिया कि आपको नयनतारा से प्यार तो नहीं हो गया है। दरअसल साउथ की स्टार एक्ट्रेस नयनतारा ने शाहरुख के साथ उनकी आगामी फिल्म ‘जवान’ में काम किया है। शाहरुख ने इसका मजेदार जवाब दिया।

पुष्कर सोलंकी नाम के यूजर ने शाहरुख को लिखा, 'नयनतारा मैम पर लट्टू हुए या नहीं?' इस पर शाहरुख ने रिप्लाई किया-चुप करो! दो बच्चों की मां है वो। एक यूजर ने लड़की पटाने के टिप्स मांगे तो शाहरुख ने कहा कि सबसे पहले ये पटाना बोलना बंद करो। ये शब्द अच्छा नहीं लगता। एक फैन ने पूछा ‘आपके घर का बिजली का बिल हर महीने कितना आता है।’ इस पर किंग खान ने कहा कि हमारे घर में प्यार का नूर फैला हुआ है। उसी से रोशनी होती है… बिल नहीं आता।’

एक यूजर ने सवाल किया कि क्या हुआ पाजी आप गंजे क्यों हो गए? इस पर शाहरुख बोले, ‘घर के बाहर ओले पड़ रहे हैं....सोचा गंजा हो जाऊं...पूरा मजा लूं।’ शाहरुख जवान फिल्म के एक पोस्टर में गंजे के गेटअप में नजर आ रहे हैं। एक ने पूछा, ‘सर, जवान होने की एक उम्र होती है, पर आपकी उम्र तो बहुत ज्यादा हो चुकी है’ इस पर शाहरुख ने कहा, ‘अच्छा किया याद दिला दिया, एक बात और याद रखना, बेवकूफ होने की कोई उम्र नहीं होती।’

शाहरुख ने इस दौरान 'जवान' के साथ-साथ उनकी एक और फिल्म 'डंकी' पर भी कई सवालों के जवाब दिए। ‘जवान’ 7 सितंबर को रिलीज हो रही है। डायरेक्टर एटली की इस फिल्म में विजय सेतुपति, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा, सान्या मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण भी हैं। शाहरुख की इसी साल रिलीज हुई फिल्म 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी।

shahrukh khan,ranveer singh,jawan,don 3,shahrukh khan fans,ranveer don 3,amitabh bachchan

रणवीर ने शेयर की बचपन की फोटो और ये लंबा-चौड़ा नोट

साल 1978 में बनी 'डॉन' में मुख्य किरदार अमिताभ बच्चन का था। फिर 2006 और 2011 में 'डॉन' और 'डॉन 2' में शाहरुख खान को यह जिम्मेदारी मिली, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। अब फिल्ममेकर फरहान अख्तर ने अपनी आगामी फिल्म 'डॉन 3' के लिए रणवीर सिंह को चुना है। इसके बाद कई यूजर्स रणवीर को ट्रॉल करने लगे। अब रणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बचपन की कुछ तस्वीरें शेयर करने के साथ एक लंबा-चौड़ा नोट लिख ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

रणवीर फोटो में 'डॉन' की स्टाइल कॉपी करते दिख रहे हैं। रणवीर ने लिखा, "भगवान! मैं बहुत लंबे समय से ऐसा करने का सपना देख रहा था! एक बच्चे के रूप में मुझे फिल्मों से प्यार हो गया, और हममें से बाकी लोगों की तरह, मैं अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान - हिंदी सिनेमा के दो G.O.A.Ts को देखता और उनकी पूजा करता था। मैंने बड़ा होकर उनके जैसा बनने का सपना देखा था। यही कारण है कि मैं एक अभिनेता और 'हिंदी फिल्म हीरो' बनना चाहता था।

मेरे जीवन पर उनके प्रभाव और प्रभाव को कम करके आंका नहीं जा सकता। उन्होंने उस व्यक्ति और अभिनेता को आकार दिया है जो मैं हूं। उनकी विरासत को आगे ले जाना मेरे बचपन के सपने की अभिव्यक्ति है। मैं समझता हूं कि 'डॉन' राजवंश का हिस्सा बनना कितनी बड़ी जिम्मेदारी है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक मुझे मौका देंगे और मुझे प्यार देंगे, जैसा कि उन्होंने पिछले कई सालों में कई किरदारों को दिया है।

मुझे यह सम्मानजनक पद सौंपने और मुझ पर विश्वास करने के लिए फरहान और रितेश को धन्यवाद। मुझे आशा है कि मैं आपके विश्वास और दृढ़ विश्वास पर खरा उतर सकूंगा। मेरे दो सुपरनोवा, द बिग बी और एसआरके, मुझे उम्मीद है कि मैं आपको गौरवान्वित कर सकूंगा और मेरे प्रिय दर्शकों, हमेशा की तरह, मैं आपसे वादा करता हूं...कि मैं 'डॉन' में...और उसके रूप में...आपका मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करूंगा। आपके प्यार के लिए धन्यवाद।"

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार