न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा अली खान ने दरगाह में उठाया कव्वाली नाइट का मजा, फैन की इस हरकत से असहज हुईं मौनी रॉय

एक्ट्रेस सारा अली खान हर धर्म में विश्वास करती हैं। वे मंदिर, गुरुदारा, मजार और चर्च यानी हर प्रकार के धार्मिक स्थल पर जाकर अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 10 Dec 2021 2:15:52

सारा अली खान ने दरगाह में उठाया कव्वाली नाइट का मजा, फैन की इस हरकत से असहज हुईं मौनी रॉय

एक्ट्रेस सारा अली खान हर धर्म में विश्वास करती हैं। वे मंदिर, गुरुदारा, मजार और चर्च यानी हर प्रकार के धार्मिक स्थल पर जाकर अपनी भक्ति का परिचय देती हैं। इन दिनों सारा ‘अतरंगी रे’ फिल्म के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। सारा एक बार फिर से दिल्ली पहुंचीं। इस बार उनके साथ उनके को-स्टार अक्षय कुमार भी थे। दिल्ली पहुंचते ही सारा हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर पहुंचीं, जहां उन्होंने सजदे में सिर झुकाया और जुम्मे रात पर कव्वाली नाइट का लुत्फ उठाया। सारा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दो वीडियो शेयर किए हैं।

सारा दरगाह पर बैठी दिखीं तथा कव्वाल ‘कुन फाया कुन’ और ‘अल्लाह हू’ गाते दिखाई दिए। सारा ने लिखा- ‘#qawwali हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर’। वे अल्लाह पाक से दुआ करती दिखाई दे रही हैं। दूसरे वीडियो को शेयर कर सारा ने लिखा- ‘जुम्मा मुबारक, रिंकू पहुंची है हजरत निजामुद्दीन औलिया की दरगाह पर।’ आनंद एल राय निर्देशित ‘अतरंगी रे’ में सारा ‘रिंकू’ नाम की एक बिहारी लड़की का रोल कर रही हैं। फिल्म में धनुष भी हैं।

sara ali khan,mouni roy,atrangi re movie,velle movie,Akshay Kumar,bollywood news in hindi

सेल्फी लेने के लिए मौनी को भीड़ ने घेरा

एक्ट्रेस मौनी रॉय की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। जब भी मौनी घर से बाहर निकलती हैं तो फैंस सेल्फी लेने के लिए उन्हें घेर लेते हैं। हाल ही मौनी के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। सेल्फी लेने के दौरान भीड़ में एक शख्स ने मौनी के साथ ऐसी हरकत कर दी कि वे डर गईं। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सेल्फी लेने के लिए भीड़ ने मौनी को घेर लिया।

तभी एक शख्स हुडी पहने हुए आता है और सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ता है और मौनी के हाथ को अपने हाथ से मार देता है। फैन की इस हरकत से मौनी घबरा जाती हैं। मौनी थोड़ी परेशान हो जाती हैं। हालांकि इसके बाद भी वे कुछ फैंस के साथ सेल्फी खिंचवाती हैं। मौनी के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी फिल्म ‘वेल्ले’ आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म में उनके साथ अभय देओल और करण देओल हैं। मौनी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी नजर आएंगी। इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के मेन रोल हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो