न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : रोहित शेट्टी ने दिखाई ‘सिंघम 3’ की झलक, ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ के किरदार के लिए सनी लेंगे इतनी फीस

कई फिल्मों में खूंखार विलेन के किरदार से खास पहचान बनाने वाले एक्टर शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी डायरेक्शन के क्षेत्र में खूब नाम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 27 Oct 2023 1:48:32

2 News : रोहित शेट्टी ने दिखाई ‘सिंघम 3’ की झलक, ‘रामायण’ में ‘हनुमान’ के किरदार के लिए सनी लेंगे इतनी फीस

कई फिल्मों में खूंखार विलेन के किरदार से खास पहचान बनाने वाले एक्टर शेट्टी के बेटे रोहित शेट्टी डायरेक्शन के क्षेत्र में खूब नाम कमा रहे हैं। रोहित अब तक कई सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। वे फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘सिंघम 3’ को लेकर चर्चाओं में हैं। इस फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ और दीपिका पादुकोण जैसे दिग्गज सितारे हैं। फिल्म से दीपिका और टाइगर का दमदार एक्शन लुक सामने आ चुका है।

दीपिका पुलिस की वर्दी में दिखी थी और नाम था- शक्ति। दूसरी ओर, टाइगर ब्लैक कलर की शर्ट और ब्लैक पजामे में दिखे। साथ ही हाथ में बंदूक पकड़े नजर आए। इस बीच रोहित ने 'सिंघम अगेन' की शूटिंग की एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। रोहित ने इंस्टाग्राम पर दो फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, “वर्क इन प्रोग्रेस।”

रोहित ने दो तस्वीरें शेयर की है, जिसमें एक तस्वीर में वे खुद नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी पीठ दिखाई दे रही है, चेहरा नहीं दिख रहा है। दूसरी फोटो में गाड़ियां हवा में उड़ती और जलती हुई दिखाई दे रही हैं। बता दें कि 'सिंघम 3' अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सनी देओल की पिछली फिल्म ‘गदर 2’ रही थी सुपरहिट

एक्टर सनी देओल की पिछली फिल्म 'गदर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब खबरें हैं कि सनी की अगली फिल्म डायरेक्टर नितेश तिवारी की 'रामायण' होगी। इसमें वे रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगे। एक नई रिपोर्ट में बताया गया है कि सनी ने इसमें एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए मोटी रकम चार्ज करेंगे।

फिल्म में सनी 'हनुमानजी' का किरदार निभाएंगे। 'बॉलीवुड हंगामा' की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अभिनेता ने 'हनुमान' की भूमिका के लिए भारी रकम चार्ज की है। सनी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि वे 45 करोड़ रुपए लेंगे। सनी 'रामायण' की शूटिंग के बीच में कोई प्रोजेक्ट नहीं लेना चाहते, क्योंकि वे इससे फोकस नहीं हटाना चाहते। किरदार के लिए सनी अपने बॉडी टाइप में भी बदलाव करेंगे।

वे 'रामायण' के लिए नितेश तिवारी और मधु मंटेना के साथ 45 करोड़ रुपए की डील पर बातचीत कर रहे हैं। हनुमान का किरदार सनी के जीवन में इतनी सफलताएं देने के लिए उनकी ओर से भगवान हनुमान को धन्यवाद देने जैसा होगा। सूत्र ने यह भी बताया कि सनी एक एक्शन फिल्म के लिए दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े निर्माता के साथ बातचीत कर रहे हैं। सनी ने एक फिल्म में अभिनय के लिए 75 करोड़ रुपए की डिमांड की है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार