न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : 52 साल की उम्र में एक्टर कर रहा पार्टनर की तलाश, जानें-परमीत ने अर्चना के सामने क्यों छेड़ा तलाक का राग

एक्टर रणवीर शौरी (52) कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव है। हालांकि वे मुख्य रूप से पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 30 Mar 2025 11:42:47

2 News : 52 साल की उम्र में एक्टर कर रहा पार्टनर की तलाश, जानें-परमीत ने अर्चना के सामने क्यों छेड़ा तलाक का राग

एक्टर रणवीर शौरी (52) कई सालों से मनोरंजन जगत में एक्टिव है। हालांकि वे मुख्य रूप से पिछले साल ‘बिग बॉस ओटीटी 3’ में हिस्सा लेने के बाद लाइमलाइट में आए हैं। तब से रणवीर को लेकर कुछ न कुछ खबर आती रहती है। इस बीच रणवीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं। वे डेटिंग ऐप बम्बल पर पार्टनर की खोज कर रहे हैं।

जब से रणवीर की कथित प्रोफाइल रेडिट में वायरल हुई है, तब से फैंस के मन में तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। एक यूजर ने रणवीर की ‘बम्बल प्रोफाइल’ का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उसने लिखा, “देखो मुझे बम्बल पर कौन मिला। मुझे पता है कि वह सिंगल हैं और ऐप्स पर हो सकते हैं।” रणवीर ने अपनी प्रोफाइल में लिखा है कि वे एक मर्द है, जिसे महिला की तलाश है, लेकिन लड़की हिंदू होनी चाहिए। हालांकि साफ नहीं है कि बम्बल प्रोफाइल वाकई में रणवीर की है या नहीं।

बता दें रणवीर की शादी एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा के साथ हुई थी। कपल का 10 साल बाद साल 2020 में तलाक हो गया था। उनके एक बेटा हारून है। रणवीर ‘जिस्म’, ‘लक्ष्य’, ‘हनीमून ट्रेवल्स प्राईवेट लिमिटेड’, ‘सिंह इज किंग’, ‘एक था टाइगर’, ‘अंग्रेजी मीडियम’ और ‘टाइगर 3’ जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं।

ranvir shorey,actor ranvir shorey,ranvir shorey partner,konkana sen sharma,ranvir konkana,parmeet sethi,actor parmeet sethi,archana puran singh,parmeet archana

अर्चना पूरन सिंह ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया वीडियो

एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह तीन दशक से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। खास बात ये है कि अर्चना ने टीवी और सिनेमा दोनों जगह खूब काम किया है। वह लंबे समय से कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो का हिस्सा हैं। अर्चना को सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। वह अपने यूट्यूब चैनल पर काफी एक्टिव रहती हैं। समय-समय पर परिवार को लेकर वीडियो अपलोड करती हैं। नए वीडियो में वह अपने पति परमीत सेठी से हंसी-मजाक और बच्चों आर्यमान और आयुष्मान पर बात करती नजर आ रही हैं।

उनके दोनों बच्चों ने हाल ही में इंटरनेशनल ट्रिप की है, जिसके बाद वे लौटकर घर आए हैं। व्लॉग की शुरुआत में अर्चना बेटों के बारे में बात करती हैं। इस दौरान अर्चना खाना तैयार करती हैं। वह परमीत के लिए बोलती हैं, “सौवीं बार, मैं इस आदमी से पूरी तरह से परेशान हूं। कृपया कोई इसे मुझसे दूर ले जाए, मैं आपको उसका पता बता दूंगी।”

इसके बाद परमीत ने मजाक में अपने पिता से कहा, “पनीर ठीक है? क्या आपकी बहू पास हो गई है? मैं अब उसे तलाक नहीं दूं ना?” लोगों को पति-पत्नी के बीच यह मीठी तकरार पसंद आ रही है। बता दें परमीत और अर्चना ने कुछ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1992 में शादी की थी। अर्चना उम्र में परमीत से बड़ी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी