न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘सिंघम अगेन’ से रणवीर का फर्स्ट लुक आउट, अरमान ने जारी किया ‘ओनली जस्ट बिगन’ का वीडियो

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इन दिनों खूब लाइमलाइट में है। इसमें जहां एक बार फिर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 30 Oct 2023 1:02:04

2 News : ‘सिंघम अगेन’ से रणवीर का फर्स्ट लुक आउट, अरमान ने जारी किया ‘ओनली जस्ट बिगन’ का वीडियो

मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ इन दिनों खूब लाइमलाइट में है। इसमें जहां एक बार फिर से अजय देवगन का जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा वहीं इस बार की स्टारकास्ट भी तगड़ी है। इसमें टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी दमदार एक्शन सीक्वेंस करते हुए दिखेंगे।

आज सोमवार (30 अक्टूबर) को ‘सिंघम अगेन’ से रणवीर का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया गया। अजय ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (ट्विटर) पर फर्स्ट लुक शेयर किया। पोस्टर में रणवीर पुलिस की वर्दी में धांसू नजर आ रहे हैं। ‘संग्राम भालेराव’ के रोल में रणवीर के इस पोस्टर में बैकग्राउंड में हनुमानजी की तस्वीर भी लगी है। अजय ने कैप्शन में लिखा, “मेरी स्क्वाड का सबसे कुख्यात ऑफिसर।” रणवीर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, 'सबसे नटखट, सबसे निराला। आला रे आला, सिम्बा आला।'

रोहित ने भी इंस्टाग्राम पर पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'हम सबका पसंदीदा। सिम्बा वापस आ गया है।' यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं। इससे पहले रोहित ने फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें शेयर की थी। एक तस्वीर में बंकर वैन दीवारों को तोड़ते हुए और गाड़ियों को हवा में उड़ाते हुए एंट्री ले रही थी। 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म की टक्कर नेशनल अवार्ड विनर अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' से होगी।

सिंगर अरमान मलिक के म्यूजिक एल्बम में है कुल 8 गाने

सिंगर अरमान मलिक ने अपने मच अवेटेड दूसरे म्यूजिक एल्बम ‘ओनली जस्ट बिगन’ का ऑफिशियल वीडियो जारी कर दिया है। अरमान ने कहा कि मैंने लगातार अपरंपरागत रास्ता चुना है। मैंने अलग दिखने का साहस किया है और हालांकि इसने मुझे अलग कर दिया लेकिन यह यात्रा कभी भी आसान नहीं रही।

संगीत में 15 साल बिताने के बाद मैंने आखिरकार अपनी प्रामाणिक सच्ची आवाज की खोज की है। मेरी भावनाएं उमड़ रही हैं। इसे व्यक्त करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन यह केवल एक एल्बम लॉन्च करने के बारे में नहीं है। यह उन भावनाओं को उजागर करने के बारे में है जिन्हें मैंने सालों से संजोकर रखा है। मैं चाहता हूं कि इस एल्बम के गाने हर श्रोता के साथ गहराई से जुड़ें।

बता दें कि इस एल्बम में ‘रुकना नहीं थमना नहीं अब मुझे’, रास्तों में मुश्किलें हो भले’ जैसे गीत शामिल हैं। एल्बम में कुल 8 गाने ‘मेरे ख्यालों में,’ ‘कसम से,’ ‘हमनवा,’ ‘दूर चलें कहीं,’ ‘मरने से पहले,’ ‘ सुन माही,’ और ‘टीएमएमटी – तू मेरी माई तेरा’ शामिल हैं। अरमान का पहला एल्बम, ‘अरमान’ 9 साल पहले रिलीज हुआ था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की तबीयत अचानक बिगड़ी, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नया मोड़, SIT फिर कर सकती है चंपत राय से पूछताछ, जांच हुई तेज
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
5 जुलाई से रोहिणी नक्षत्र में मंगल का प्रवेश, इन 4 राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, हर क्षेत्र में मिल सकती है बड़ी सफलता!
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार