न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रणबीर-आलिया की शादी पर बोलीं सोनी राजदान, पूजा बत्रा और अनुराधा पौडवाल के बर्थडे पर जानें ये बातें

फैंस लंबे समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी के बंधन में बंधने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आलिया की मां सोनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Oct 2021 4:44:24

रणबीर-आलिया की शादी पर बोलीं सोनी राजदान, पूजा बत्रा और अनुराधा पौडवाल के बर्थडे पर जानें ये बातें

फैंस लंबे समय से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के शादी के बंधन में बंधने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब आलिया की मां सोनी राजदान ने इस बात पर रिएक्शन दी है। सोनी ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि वे खुद नहीं जानतीं कि दोनों शादी कब करेंगे। सोनी ने बॉलीवुड लाइफ संग बातचीत में कहा, "मैं खुद नहीं जानती कि यह कब होने वाला है। मैं खुद दोनों के द्वारा किसी जानकारी के देने का इंतजार कर रही हूं।" उल्लेखनीय है कि रणबीर-आलिया ने एक साल पहले रिलेशनशिप कन्फर्म किया था।

रणबीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वे पिछले साल शादी करने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण चीजों को आगे के लिए पोस्टपोन करना पड़ा। दूसरी ओर, आलिया ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हर कोई मुझसे क्यों पूछ रहा है कि मैं कब शादी करने वाली हूं? आप जानते हैं कि मैं केवल 25 साल की हूं, और मुझे लगता है कि अभी शादी करना काफी जल्द होगा। उल्लेखनीय है कि आलिया और रणबीर पहली बार बड़े पर्दे पर 'ब्रह्मास्त्र' फिल्म में नजर आएंगे। इसमें अमिताभ बच्चन भी हैं।

ranbir kapoor,alia bhatt,pooja batra,anuradha paudwal,soni razdan,bollywood news in hindi

पूजा ने विरासत फिल्म के साथ की थी बॉलीवुड में एंट्री

एक्ट्रेस पूजा बत्रा आज बुधवार (27 अक्टूबर) को 45वां जन्मदिन मना रही हैं। वे अक्सर अपनी बोल्ड तस्वीरों के चलते सुर्खियां बटोरती रहती हैं। पूजा ने हिंदी, तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा की लगभग 30 फिल्मों में अभिनय किया है। 27 अक्टूबर 1976 को फैजाबाद (उत्तर प्रदेश) में जन्मीं पूजा ने बतौर मॉडल करियर की शुरुआत की थी। पूजा ने साल 1993 में मिस इंडिया ब्यूटी पेजेंट जीतने के बाद मिस इंटरनेशनल में रिप्रेजेंट किया था। मॉडलिंग के दिनों में पूजा ने 250 से ज्यादा शो और एड कैंपेन किए थे। पढ़ाई पूरी होने के बाद पूजा ने विरासत फिल्म साइन की जो सुपरहिट साबित हुई।

इसके बाद वे भाई, हसीना मान जाएगी, कहीं प्यार ना हो जाए, नायक जैसी फिल्मों में दिखीं। हालांकि कुछ समय बाद ही वे इंडस्ट्री से दूर हो गईं। पूजा ने साल 2002 में एनआरआई डॉक्टर सोनू आहलुवालिया से शादी की थी, लेकिन ये 2011 में टूट गई। पूजा ने 2019 में टाइगर जिंदा है फेम एक्टर नवाब शाह से आर्य समाज के रीति रिवाज से शादी की। पूजा आखिरी बार साल 2017 की फिल्म मिरर गेम में नजर आई थीं।

ranbir kapoor,alia bhatt,pooja batra,anuradha paudwal,soni razdan,bollywood news in hindi

अनुराधा पौडवाल ने अभिमान फिल्म के साथ शुरू की थी प्लेबैक सिंगिंग

आज बुधवार को मशहूर गायिका अनुराधा पौडवाल का जन्मदिन है। उनका जन्म मुंबई में 27 अक्टूबर 1954 को हुआ था। अनुराधा ने प्लेबैक सिंगिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1973 में ‘अभिमान’ फिल्म से की थी। इसमें उन्होंने जया भादुड़ी (बच्चन) के लिए एक श्लोक गाया था। इसके बाद उन्हें ‘आपबीती’ और ‘कालीचरण’ में भी गाने का मौका मिला। अनुराधा की आवाज का जादू सबके सिर चढ़कर बोलने लगा। अनुराधा ने हीरो, राम लखन, आशिकी, सड़क सहित कई सुपरहिट फिल्मों के गाने गाए। खास बात ये है कि उन्होंने कभी क्लासिकल सिंगिंग की ट्रेनिंग नहीं ली।

अनुराधा की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो उनकी शादी 1969 में अरुण पौडवाल के साथ हुई थी। अरुण एक म्यूजिक कंपोजर थे और साथ ही एसडी बर्मन के असिस्टेंट भी थे। अनुराधा के दो बच्चे हैं। अरुण ने 1 नवंबर 1991 को दुनिया को अलविदा कह दिया। फिर इसके बाद दोनों बच्चों को उन्होंने अकेले ही संभाला। ‘टी सीरीज’ के मालिक गुलशन कुमार ने अनुराधा को खूब आगे बढ़ाया। वे उन्हें दूसरी लता मंगेशकर बनाना चाहते थे। अनुराधा को 3 ‘फिल्मफेयर अवार्ड’ मिल चुके हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर