न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

परम सुंदरी: सिद्धार्थ–जान्हवी की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार, कमाई 34 करोड़ के पार, 'वश लेवल 2' ने किया कमाल

मंगलवार को दर्शकों का रुझान बढ़ने से कलेक्शन में सुधार देखने को मिला। फिल्म ने मंगलवार (2 सितंबर 2025) को 4.25 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 34.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 03 Sep 2025 9:57:23

परम सुंदरी: सिद्धार्थ–जान्हवी की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार, कमाई 34 करोड़ के पार, 'वश लेवल 2' ने किया कमाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘परम सुंदरी’ ने पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर फिर से रफ्तार पकड़ ली है। शुरुआती दिनों में अच्छी ओपनिंग लेने के बाद फिल्म सोमवार को 68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3.25 करोड़ पर सिमट गई थी, लेकिन मंगलवार को दर्शकों का रुझान बढ़ने से कलेक्शन में सुधार देखने को मिला। फिल्म ने मंगलवार (2 सितंबर 2025) को 4.25 करोड़ की कमाई की, जिससे इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस नेट कलेक्शन 34.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म ने पहले चार दिनों में 30 करोड़ रुपये जुटाए थे। ओपनिंग डे (शुक्रवार) पर फिल्म ने 7.25 करोड़, शनिवार को 9.25 करोड़ और रविवार को शानदार 10.25 करोड़ कमाए थे। हालांकि सोमवार को गिरावट देखने को मिली, लेकिन मंगलवार का उछाल निर्माताओं के लिए राहतभरा रहा। अब यह फिल्म धीरे-धीरे 50 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है।

बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स के मुताबिक, जयपुर ने सबसे ज्यादा 24.33 प्रतिशत ऑक्युपेंसी दर्ज की, जहां दोपहर (31 प्रतिशत) और शाम (27 प्रतिशत) के शो सबसे मजबूत रहे। इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) ने 18.33 प्रतिशत ऑक्युपेंसी के साथ बेहतर प्रदर्शन किया, जहां दोपहर और शाम के शो स्थिर बने रहे।

‘परम सुंदरी’ की कहानी परम नाम के एक दिल्ली के युवक के इर्द-गिर्द घूमती है, जो प्यार की तलाश में एक एआई ऐप का सहारा लेता है। इसी दौरान उसकी मुलाकात केरल की सुंदरि से होती है और दोनों की यात्रा दर्शकों के सामने एक अनोखी लेकिन दिल को छू लेने वाली कहानी के रूप में सामने आती है। फिल्म में मंजोत सिंह, संजय कपूर, रेंजी पनिकर, इनायत वर्मा और तन्वी राम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिन्होंने कहानी को और गहराई दी है।

तुषार जलोटा के निर्देशन में बनी और दिनेश विजन द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म 29 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही दर्शकों का फिल्म को लेकर मिला-जुला लेकिन उत्साहजनक रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि आने वाले दिनों में फिल्म 50 करोड़ के आंकड़े को कितनी तेजी से पार करती है।

8वें दिन वश लेवल 2 ने किया कमाल

जहां 'परम सुंदरी' की 5वें दिन तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 34 करोड़ 25 लाख रुपये हो गई है, तो वहीं हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'वश लेवल 2' भी अपनी लागत निकालकर प्रॉफिट जोन में कदम रख चुकी है। तकरीबन 8 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस फिल्म ने बीते मंगलवार को 1 करोड़ रुपये का बिजनेस किया और इस तरह फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक की कुल कमाई 8 करोड़ 59 लाख रुपये हो चुकी है। इसके पहले पार्ट ने सिर्फ 3 करोड़ 75 लाख रुपये कमाए थे। गौरतलब है कि अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' इसी फिल्म के फर्स्ट पार्ट का हिंदी रीमेक थी। शैतान ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 160 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत