न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2026 : मुख्यमंत्री भजनलाल ने सांगानेर में मनाई होली, कार्यकर्ताओं को बताया अपनी शक्ति, विपक्ष पर साधा निशाना

Holi 2026 के अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर विधानसभा में होली मिलन समारोह में भाग लिया, कार्यकर्ताओं की ऊर्जा को अपनी ताकत बताया और विपक्ष पर कटाक्ष किए। कार्यक्रम में महिला स्वास्थ्य योजनाओं और विकास कार्यों पर भी चर्चा हुई।

Posts by : Jhanvi Gupta | Updated on: Tue, 03 Mar 2026 11:38:01

Holi 2026 : मुख्यमंत्री भजनलाल ने सांगानेर में मनाई होली, कार्यकर्ताओं को बताया अपनी शक्ति, विपक्ष पर साधा निशाना

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सांगानेर विधानसभा क्षेत्र में होली मिलन समारोह में भाग लिया। स्नेह, सौहार्द और आत्मीयता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, स्थानीय प्रतिनिधि और विभिन्न समितियों के अध्यक्ष व पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें होली की बधाई दी और राज्य के विकास कार्यों पर चर्चा की।

सांगानेर में पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन है और उनके पास सरकार के खिलाफ कोई ठोस प्रमाण नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल झूठे और अनर्गल बयान देकर राजनीति कर रहा है।

कार्यकर्ता मेरी ताकत

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की ऊर्जा और समर्पण ही उनकी असली ताकत है। उन्होंने कहा, “सांगानेर के कार्यकर्ताओं की वजह से मुझे शक्ति मिलती है। यदि उन्हें पांच से दस घंटे पहले भी सूचना दी जाए, तो वे कार्यक्रम को पूरी तैयारी के साथ सफल बना देते हैं।” मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं की तत्परता और लगन की सराहना की।

Holi 2026 : मुख्यमंत्री भजनलाल ने सांगानेर में मनाई होली, कार्यकर्ताओं को बताया अपनी शक्ति, विपक्ष पर साधा निशाना

महिला स्वास्थ्य और विकास योजनाएं

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की योजनाओं का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि अजमेर से महिलाओं और बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर के टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई है, जो महिला स्वास्थ्य के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

विपक्ष के पास मुद्दे नहीं

मुख्यमंत्री ने विधानसभा सत्र का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ लोगों के पास मुद्दों की कमी है। उन्होंने कहा कि सरकार विकास और जनहित के कार्यों में लगी हुई है, जबकि विरोधी केवल राजनीतिक बयानबाजी में लगे हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सांगानेर क्षेत्र के विकास कार्यों और बजट घोषणाओं की जानकारी दी। स्थानीय लोगों से फीडबैक लेते हुए उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

सादगी का परिचय, कुल्हड़ में चाय

कार्यक्रम से लौटते समय मुख्यमंत्री ने अपनी सादगी का उदाहरण दिया। रास्ते में उन्होंने एक चाय की ठेली पर रुके और कुल्हड़ में चाय पीते हुए स्थानीय लोगों से सीधे संवाद किया। इस दौरान उन्होंने आमजन की समस्याओं को सुना और उनके साथ आत्मीय बातचीत की। मुख्यमंत्री का यह सहज व्यवहार वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
असम के जोरहाट एयरबेस पर IAF का विमान क्रैश, लैंडिंग के तुरंत बाद लगी आग
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
तड़के 3 बजे अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, ताला तोड़कर की तलाशी; सूचना मिलते ही पहुंचीं ममता बनर्जी
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने  राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
'बीजेपी लोकतंत्र नहीं, किम जोंग उन मॉडल पर काम कर रही है', रेवंत रेड्डी ने राज्यसभा चुनाव को लेकर लगाए गंभीर आरोप
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
यूपी चुनाव से पहले ओवैसी की बड़ी सियासी चाल, मटेरा से प्रचार की शुरुआत, AIMIM की 200 सीटों पर उतरने की तैयारी
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
'कॉमेडी नहीं, समाज को बिगाड़ने का जरिया बन रहा है ऐसा कंटेंट', प्रणीत मोरे विवाद पर भड़के सुनील पाल
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
क्या कांग्रेस में होगा TMC का विलय? ममता बनर्जी की पार्टी में उठे सवालों पर कल्याण बनर्जी ने दिया जवाब, अभिषेक को बताया 'बेटे जैसा'
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
'बेटी तो बेटी होती है, तुरंत FIR दर्ज करो' — अखिलेश की बेटी पर टिप्पणी को लेकर भड़के सीएम योगी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
सुबह के नाश्ते में ट्राय करें झटपट प्याज पराठा, मिनटों में बनकर होगा तैयार—नोट कर लें आसान रेसिपी
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
क्या टीएमसी से दूरी बनाने वाले हैं बाबुल सुप्रियो? अटकलों के बीच सांसद ने तोड़ी चुप्पी, शत्रुघ्न सिन्हा पर भी दिया बड़ा बयान
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
कौन हैं फोलारिन बालोगुन? फीफा वर्ल्ड कप में अमेरिका की धमाकेदार जीत के बने नायक, 96 साल पुराना इतिहास भी टूटा
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
दिल्ली: मई में बीयर की खपत 11,12,761 केस के पार, पिछले साल से ज्यादा; आखिर क्या है वजह?
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
TMC में उथल-पुथल के बीच BJP की रणनीति स्पष्ट, सभी बागी नेताओं के लिए नहीं खुलेंगे पार्टी के दरवाजे
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
FIFA World Cup 2026: वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार दिखा ऐसा नज़ारा, ड्रॉ के बावजूद कनाडा ने रच दिया अनोखा रिकॉर्ड
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा
NDA की नजर लोकसभा में 2/3 बहुमत पर, TMC के बाद अब इस बड़े विपक्षी दल में टूट की चर्चा