न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोलकाता की मानसी घोष के सिर सजा ‘इंडियन आइडल 15’ का ताज, अब ये है प्लान, जानें पुरस्कार के रूप में क्या-क्या मिला

सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ का खिताब सिंगर मानसी घोष ने जीत लिया है। रविवार...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 11:14:23

कोलकाता की मानसी घोष के सिर सजा ‘इंडियन आइडल 15’ का ताज, अब ये है प्लान, जानें पुरस्कार के रूप में क्या-क्या मिला

सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ का खिताब सिंगर मानसी घोष ने जीत लिया है। रविवार (6 अप्रैल) रात शो का फाइनल था। मानसी ने अपनी सुरीली आवाज से न सिर्फ दर्शकों को दीवाना बनाया बल्कि तीनों जज का भी दिल जीत लिया। इस बार जज की भूमिका में संगीतकार व सिंगर विशाल ददलानी, रैपर बादशाह और सिंगर श्रेया घोषाल थीं, जबकि आदित्य नारायण ने शो होस्ट किया। मानसी ने पूरे सीजन में अपनी परफोरमेंस से प्रभावित किया। उन्हें जजों से जमकर तारीफें मिलीं।

मानसी को ट्रॉफी के साथ पुरस्कार के रूप में 25 लाख रुपए की नगद राशि और एक नई चमचमाती कार मिली। मानसी के खिताब जीतने से उनके परिवार और फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई। मानसी ने खिताब की दौ़ड़ में स्नेहा शंकर, सुभाजीत चक्रवर्ती, प्रियांशु दत्ता, अनिरुद्ध सुस्वरम और चैतन्य देवधे को पछाड़ा। सुभाजीत फर्स्ट रनरअप और स्नेहा सैकंड रनरअप रहीं। उन्होंने 5 लाख रुपए जीते। स्नेहा को टी-सीरीज के भूषण कुमार पहले ही रिकॉर्डिंग कॉन्ट्रेक्ट दे चुके थे।

फिनाले में इमोशन का रोलरकोस्टर रहा क्योंकि इसमें 90 के दशक की यादों से भरपूर शानदार गीतों को आवाज दी गई। इस एपिसोड में 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन ने शिरकत की। दोनों शो में जमकर थिरकीं। मानसी 'सुपरस्टार सिंगर सीजन 3' में भी हिस्सा ले चुकी हैं। मानसी इस शो की फर्स्ट रनरअप रही थीं। मानसी को बचपन से ही डांस का शौक रहा है और उन्होंने डांस क्लासेस भी ली हैं।

मानसी इनके साथ रिकॉर्ड कर चुकी हैं बॉलीवुड का पहला गाना

कोलकाता की 24 साल की मानसी घोष जीत के बाद काफी खुश नजर आईं। उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में बात की। मानसी ने इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा कि फिनाले में मेरी फैमिली भी थी। वो लोग रो रहे थे और मेरे लिए चियर कर रहे थे। मुझे समझ नहीं आ रहा है कि कैसे रिएक्ट करूं लेकिन हम सभी बहुत खुश हैं। जिंदगी अच्छे तरीके से बदली है। ये नेशनल प्लेटफॉर्म है और मुझे हर जगह से प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है।

मैं अपनी प्राइज मनी का कुछ हिस्सा अपने इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर खर्च करूंगी और वो उस कार पर जो मैं इस्तेमाल करूंगी। मैंने हमेशा बादशाह सर और विशाल सर की ओर देखा है। श्रेया मैम भी स्वीट हैं। आज के समय में बहुत सारे म्यूजिशियन हैं लेकिन गुरु के पास जाना और उनसे सीखना आपको बहुत मदद करता है। आप सिर्फ प्लेबैक सिंगिंग की उम्मीद में नहीं बैठ सकते। इसके बजाय आप खुद पर काम कीजिए।

पहले खुद को सपोर्ट कीजिए। मैं बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग करना चाहती हूं लेकिन मेरे इंडिपेंडेंट म्यूजिक को लेकर भी प्लांस हैं। मेरा बॉलीवुड डेब्यू सॉन्ग ललित पंडित और शान सर के साथ ‘मन्नू क्या करोगे’ फिल्म में है। ये रिकॉर्ड भी हो चुका है। ये अपकमिंग फिल्म के लिए है। इसके बाद मैं बादशाह सर के साथ कुछ करने वाली हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा प्रशासनिक कदम, 17 वर्षों से अयोध्या में तैनात RMO अर्जुन देव का हुआ तबादला
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
राम मंदिर जाने से पहले अजय राय को पुलिस ने लिया हिरासत में, देर रात कार्रवाई पर पत्नी ने उठाए सवाल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर से टकराई डबल डेकर वोल्वो बस; 4 की मौत, कई घायल
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
प्रतापगढ़ में प्रेम विवाह बना जानलेवा, युवक की गोली मारकर हत्या; पत्नी के भाई सहित तीन नामजद
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
दिल्ली में आज से शुरू हुआ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), घर-घर पहुंचेंगे BLO; मतदाता पहले से रखें ये जरूरी जानकारी तैयार
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
'वेलकम टू द जंगल' ने चौथे दिन भी बनाए रखी रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़; दुनियाभर में कमाए 106 करोड़
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर चंपत राय का पहला बयान, बोले- हेराफेरी में नहीं था कोई हाथ; नैतिक जिम्मेदारी जरूर स्वीकार
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील को लेकर विवाद; आशुतोष श्रीवास्तव ने साहिल गोयल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि नोटिस
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
मुहर्रम पॉइजनिंग केस: बदले की आग में फैयाज ने इंदौर से मंगाया 40 किलो जहर, गेस्ट हाउस में भर रहा था कैप्सूल
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
राम मंदिर चढ़ावा मामला: चंपत राय से 3 घंटे तक चली पूछताछ, कई सवालों पर संतोषजनक जवाब नहीं मिले
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
'पेट्रोल के दाम तुरंत घटाएं', ट्रंप ने तेल कंपनियों को दी सख्त चेतावनी; बोले- अमेरिकी जनता के हित में लें सही फैसला
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
राम मंदिर चढ़ावा मामले पर बोलीं मायावती, कहा- दोषियों पर हो कड़ी कार्रवाई, लेकिन राजनीति से बचें
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
दाह संस्कार से पहले सामने आया युवती का वीडियो, बोली- 'मम्मी-पापा, मैं जिंदा हूं'; समस्तीपुर मामले में नया मोड़
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान
Amarnath Yatra 2026: बारिश और बर्फबारी के बीच अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं? बैग में जरूर रखें ये 15 जरूरी सामान