कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो की जल्द ही छोटे पर्दे पर वापसी होने वाली है। माना जा रहा है यह 15 अगस्त को खत्म होने जा रहे सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल-12 की जगह लेगा। शो पर पहले मेहमान अभिनेता अक्षय कुमार होंगे। बॉलीवुड में खिलाड़ी के नाम से मशहूर अक्षय इस शो में कई बार नजर आ चुके हैं। उनकी और कपिल की कैमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आती है। फिलहाल वे दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खिंचाई कर रहे हैं। दरअसल कपिल ने शो के सेट से एक फोटो शेयर की थी जिसमें अक्षय उनके पैर छूते दिख रहे थे।














