न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चांद के साथ करीना ने दिखाए अपने चांद! कपिल ने ऐसे मनाया गिन्नी का बर्थडे, मोबाइल छीन भागे जॉन...

एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना इन दिनों पटौदी पैलेस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 19 Nov 2021 8:31:54

चांद के साथ करीना ने दिखाए अपने चांद! कपिल ने ऐसे मनाया गिन्नी का बर्थडे, मोबाइल छीन भागे जॉन...

एक्ट्रेस करीना कपूर खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। करीना इन दिनों पटौदी पैलेस में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उन्होंने वहां की छत से पति सैफ अली खान और बेटों तैमूर व जेह के साथ फोटो शेयर की हैं। करीना ने पहली फोटो चांद की शेयर की। चांद बादलों के बीच छुपा हुआ बेहद खूबसूरत लग रहा है। फोटो पटौदी पैलेस की छत से ली गई थी। करीना ने इसके साथ कैप्शन में लिखा 'चांद सीरीज।' दूसरी फोटो में करीना, तैमूर के साथ हैं। उनके पीछे चांद जगमगा रहा है।

इस पर करीना ने लिखा, 'मेरे चांद के साथ मैं।' तीसरी फोटो करीना ने सैफ के साथ शेयर की। इसमें करीना ने सैफ के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और चांद गुंबद के पीछे से चमक रहा है। एक और फोटो में सैफ-करीना के साथ जेह भी दिखाई दिए, जो पिता के कंधे पर मुंह को टिका रहे हैं। करीना ने लिखा, 'बेड टाइम और चांद के बीच जेह को संभालती मैं, सीरीज कंप्लीट।' करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में दिखेंगी।

Kareena Kapoor Khan,kapil sharma,john abraham,saif,ginni chatrath,bollywood news in hindi

कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने गुरुवार (18 नवंबर) को अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर कपिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शानदार तरीके से गिन्नी चतरथ का बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। छह अलग-अलग केक के साथ कपिल ने गिन्नी का जन्मदिन मनाया। पांच केक पर गिन्नी के नाम के अलग-अलग लेटर लिखे गए हैं। इसके साथ एक और केक है जिसे बहुत खूबसूरती से सजाया गया है। इसके साथ कपिल ने गिन्नी के लिए बहुत खूबसूरत नोट लिखा है।

कपिल ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे.. मेरी दोस्त, मेरा प्यार, मेरी पत्नी गिन्नी चतरथ।" कपिल और गिन्नी की शादी 12 दिसंबर 2018 को जालंधर में हुई थी। गिन्नी ने 10 दिसंबर 2019 को बेटी अनायरा और इस साल फरवरी में बैठे त्रिशान को जन्म दिया था। पिछले दिनों कपिल अपने दोनों बच्चों और पत्नी साथ शो के सेट पर पहुंचे थे। ये पहली बार था जब गिन्नी उनके शो के सेट पर पहुंची हैं।

जॉन अब्राहम ने फैन के साथ किया मजाक, वीडियो वायरल

एक्टर जॉन अब्राहम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें जॉन सड़क पर चलते हुए बाइक पर सवार एक शख्स का मोबाइल छीनकर भागते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि एक बाइक पर दो शख्स वीडियो बना रहे हैं और उनके पीछे ब्लैक आउटफिट में जॉन बाल ठीक करते हुए आते दिख रहे हैं। इस बीच जॉन की नजर जब वीडियो बनाने वाले पर पड़ी तो वे तेजी से आकर उसका मोबाइल छीन लेते हैं और तेजी से जाने लगते हैं। जॉन का यह अंदाज देखकर बाइक सवार हैरान रह जाते हैं और उनके पीछे-पीछे भागने लगते हैं।

दरअसल जॉन ने अपने फैन के साथ बस एक मजाक किया है। वीडियो में जॉन ने फैन से फोन छीनते हुए कहा, "नमस्ते, आप कैसे हैं?" इसके बाद जॉन सेल्फी कैमरे में देखते हुए कहते हैं "नमस्ते, तुम लोग ठीक हो? ये मेरा मेरा दोस्त है।" फिर उन्होंने मोबाइल फैन को वापस सौंप दिया। जॉन जल्द ही एक्ट्रेस दिव्या खोसला के साथ फिल्म सत्यमेव जयते 2 में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर