न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ओजेम्पिक दवा से कम हुआ वजन? करण ने दिया यह जवाब, इस बात को लेकर की शाहरुख के बेटे आर्यन की तारीफ

करण जौहर की पहचान दिग्गज फिल्ममेकर के रूप में है। इसके अलावा करण की पर्सनलिटी कुछ ऐसी है, जिससे वे हमेशा चर्चाओं में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 07 May 2025 12:06:13

ओजेम्पिक दवा से कम हुआ वजन? करण ने दिया यह जवाब, इस बात को लेकर की शाहरुख के बेटे आर्यन की तारीफ

करण जौहर (52) की पहचान दिग्गज फिल्ममेकर के रूप में है। इसके अलावा करण की पर्सनलिटी कुछ ऐसी है, जिससे वे हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं। करण को किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलना पसंद है। ऐसे में वे कई बार लोगों के निशाने पर भी आ जाते हैं। फिलहाल करण पिछले कुछ दिनों से उनके शरीर में आए बदलाव को लेकर काफी सुखियों में हैं। वे काफी कमजोर से दिखे। अटकलें लगाई जा रही है कि करण ने वजन घटाने के लिए ओजेम्पिक जैसी दवा खाई है। यह दवा टाइप 2 डायबिटीज के इलाज के लिए होती है लेकिन आजकल वजन घटाने के लिए भी चर्चाओं में रहती है।

अब करण ने इन अफवाहों को लेकर बताया है कि बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए जरूरी नहीं है कि किसी प्रकार की दवा का सहारा लिया जाए। करण ने राज शमनी के पॉडकास्ट में अपनी हेल्थ जर्नी, मेंटल स्ट्रगल और बॉडी इमेज से जुड़ी तकलीफों के बारे में खुलकर बात की। करण ने राज शमनी के एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कहा कि लोग मुझसे पूछते हैं, क्या आप ओजेम्पिक ले रहे हैं? क्या आप मौंजारो ले रहे हैं? मैं इन सवालों से थक गया हूं। लोग मेरी सच्चाई नहीं जानते।

मेरा वजन किसी दवा से कम नहीं हुआ है। मैंने अपनी लाइफस्टाइल में कई बदलाव लाए हैं जिसकी वजह से वजन घटाया है। मैं कई सालों से मोटापे से जूझ रहा था। मैं वजन को कम करने के लिए कई तरह की डाइट और वर्कआउट को फॉलो कर रहा था, लेकिन मुझे ब्लड टेस्ट में पता चला कि थायरॉयड और कुछ हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं। इन दिक्कतों पर अब मैं पूरी तरह से ध्यान दे रहा हूं। अब मैं पहले से बहुत हेल्दी फील करता हूं। मुझे अपने शरीर को लेकर आत्मविश्वास मिला है। मैंने कभी खुद को इतना अच्छा महसूस नहीं किया।

karan johar,filmmaker karan johar,karan johar ozempic,karan johar weight loss,shahrukh khan,aryan khan,karan aryan

करण ने कहा, आर्यन एक दुर्लभ व्यक्तित्व वाला व्यक्ति है और निर्देशक के रूप में…

करण ने अपने दोस्त सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की तारीफ करते हुए बताया कि कैसे वह अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए दिन-रात काम कर रहे हैं। आर्यन को अपना ‘पहला बच्चा’ बताते हुए कहा कि उन्हें आर्यन की निर्देशन प्रतिभा पर बहुत विश्वास है। आर्यन 'बा***ड्स ऑफ बॉलीवुड' के साथ डेब्यू करने वाले हैं। करण ने कहा कि अगर कोई राजा है, तो एक राजकुमार भी होगा।

मैं आर्यन के डायरेक्शन को लेकर आश्वस्त हूं क्योंकि मैंने शो देखा है। वो 20 घंटे काम करता है। उसे काम से बड़ा और कोई काम नहीं है। उसे बस जीतना है। वो किसी भी नुकसान को व्यक्तिगत रूप से लेता है और सफलताओं से और भी ज्यादा प्रेरित होता है। वो एक दुर्लभ व्यक्तित्व वाला व्यक्ति है और निर्देशक के रूप में उसकी आवाज अलग है। शाहरुख जैसे सुपरस्टार का बेटा होने के बाद भी आर्यन का अपना व्यक्तित्व है।

वह चुपचाप काम करता है और अपने पिता और उनकी विरासत का बोझ नहीं उठाता। जब गौरी खान और शाहरुख के घर आर्यन का जन्म हुआ, मेरे अंदर भी एक पेरेंट वाली भावना जागी। इसीलिए आज जब मैं आर्यन को निर्देशन करते देखता हूं तो मुझे बहुत अलग अनुभव होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी