न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एकता ने जितेंद्र को लेकर किया खुलासा! रुबीना की बहन ने की सगाई, असीम के साथ रिश्ते पर बोलीं हिमांशी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में शनिवार को मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर पिता दिग्गज एक्टर जितेंद्र के साथ पहुंचीं। इन सितारों ने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 2:10:46

एकता ने जितेंद्र को लेकर किया खुलासा! रुबीना की बहन ने की सगाई, असीम के साथ रिश्ते पर बोलीं हिमांशी

कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में शनिवार को मशहूर निर्माता-निर्देशक एकता कपूर पिता दिग्गज एक्टर जितेंद्र के साथ पहुंचीं। इन सितारों ने कलाकारों के साथ काफी मस्ती की। एकता ने शो में खुलासा किया कि एक समय ऐसा था जब मैं पिता के लिए पजेसिव थीं। मैं उन्हें किसी भी एक्ट्रेस के साथ शूटिंग करते हुए देखना पसंद नहीं करती थीं। इसके चलते मुझे उनकी फिल्मों की शूटिंग पर आने की अनुमति नहीं थी। मुझे सेट पर नहीं आने दिया जाता था क्योंकि मैं उनकी हीरोइनों पर हमला कर सकती थी।

मुझे बहुत जलन होती थी कि मेरे पापा के साथ कोई काम नहीं करेगा। उनके साथ कोई बात करे तो मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। इसके अलावा एकता ने एक किस्सा सुनाते हुए बताया कि जब हम यंग थे तो मैं एक पार्टी करने गई हुई थी। मैं घर आई तो पापा ने गुस्से में पूछा कि यह कोई टाइम है घर आने का, पंजाबी घरों में ऐसा नहीं होता तभी मम्मी बोलीं तो क्या सिंधी घरों में ऐसा होता है? उल्लेखनीय है कि एकता के पापा पंजाबी और मम्मी सिंधी हैं।

kapil sharma show,jeetendra,ekta kapoor,jyotika dilaik,rubina,rajat sharma,himanshi khurana,asiam riaz,entertainment news in hindi

रुबीना की बहन ज्योतिका ने बॉयफ्रेंड रजत शर्मा से की सगाई

बिग बॉस-14 की विजेता रुबीना दिलैक की बहन ज्योतिका ने 5 नवंबर को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रजत शर्मा से सगाई कर ली। उनकी सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। प्राइवेट सेरेमनी की फोटो में ज्योतिका और उनके मंगेतर रजत एकसाथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। रजत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस खबर की अनाउंसमेंट की है। दिल वाले इमोजी के साथ उन्होंने इसे कैप्शन दिया, "एंगेज्ड." ज्योतिका बकाइन लहंगे और रजत सफेद शेरवानी में बेहद जंच रहे थे।

रिंग सेरेमनी की इनसाइड फोटोज सामने आई हैं जिसमें ज्योतिका और रजत एक-दूसरे को अंगूठी पहना रहे हैं। एंगेजमेंट दूल्हा-दुल्हन के परिवारों की मौजूदगी में हुई। तस्वीरों में रुबीना और अभिनव शुक्ला भी नजर आ रहे हैं। रुबीना की मां और अन्य फैमिली मेंबर्स भी खुश दिखे। ज्योतिका और रजत लंबे टाइम से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और कंटेट निर्माता हैं। वे अक्सर खूबसूरत वेकेशन ट्रिप, डेट वाली फोटो शेयर करते रहते हैं।

kapil sharma show,jeetendra,ekta kapoor,jyotika dilaik,rubina,rajat sharma,himanshi khurana,asiam riaz,entertainment news in hindi

...ऐसे में एक रिश्ते में बंध जाना दोनों के लिए ठीक नहीं होगा : हिमांशी

बिग बॉस-13 के बाद से ही हिमांशी खुराना और उनके बॉयफ्रेंड असीम रियाज सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। सिंगर व एक्ट्रेस हिमांशी ने अब सोशल मीडिया पर एक लाइव चैट के दौरान इस रिश्ते को लेकर बयान दिया है। हिमांशी ने कहा कि अभी हम दोनों के लिए करियर जरूरी है। आसिम का करियर अभी शुरू हुआ है। मैं भी नए आयाम तालाश रही हूं। ऐसे में एक रिश्ते में बंध जाना दोनों के लिए ठीक नहीं होगा।

लव लाइफ को लेकर ज्यादातर खबरों में रहना हमें प्रभावित करता है। हर कोई इस तरह की चीजों से प्रभावित होता है। मेरा मानना है कि किसी की भी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बीच एक लाइन होनी चाहिए। हिमांशी ने रिलेशनशिप स्टेट्स पर किए गए सवाल पर कहा कि अभी प्रोफेशनल करियर हमारी प्राथमिकता है। शादी इंतजार कर सकती है। दरअसल हिमांशी ने ट्रांसजेंडर्स को लेकर एक लाइव चैट में हिस्सा लिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर