न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

दिशा ने ऐसे किया राहुल को बर्थडे विश, कुमार सानू हुए 63 के, काजोल-तनीषा ने तनूजा को दी बधाई

राहुल वैद्य टेलीविजन जगत के जाने-माने नाम हैं। राहुल वर्ष 2004 में लोकप्रिय सिंगिंग शो इंडियन आइडल सीजन 1 में तीसरे स्थान पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 23 Sep 2021 7:32:13

दिशा ने ऐसे किया राहुल को बर्थडे विश, कुमार सानू हुए 63 के, काजोल-तनीषा ने तनूजा को दी बधाई

राहुल वैद्य टेलीविजन जगत के जाने-माने नाम हैं। राहुल वर्ष 2004 में लोकप्रिय सिंगिंग शो इंडियन आइडल सीजन 1 में तीसरे स्थान पर रहे थे। यहीं से उनका चमकता हुआ करियर शुरू हुआ था। राहुल आज गुरुवार (23 सितंबर) को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर राहुल की पत्नी टीवी एक्ट्रेस दिशा परमार ने उन्हें स्पेशल स्टाइल में विश किया है। दोनों ने इसी जुलाई में सात फेरे लिए थे। दिशा ने अपने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ अपनी फोटो शेयर की है।

दिशा, राहुल की बाहों में हैं और दोनों काफी रोमांटिक लग रहे हैं। दिशा ने लिखा, 'Happy Birthday to the Love of My Life! Am lucky that i got you!'. यह जोड़ी मालदीव में है। आपको बता दें कि राहुल ने रियलिटी शो ‘आजा माहि वे’ और झूम इंडिया भी होस्ट किया है। राहुल ने साल 2005 में तेरा इंतजार गाना गाया जिसे साजिद वाजिद ने कंपोज किया था। राहुल बिग बॉस 14 में रनरअप रहे थे। वे हाल ही खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आए।

सिंगर कुमार सानू के नाम गिनीज बुक में दर्ज है यह रिकॉर्ड

90 के दशक के मशहूर गायक केदारनाथ भट्टाचार्य उर्फ कुमार सानू आज 23 सितंबर को 63 साल के हो गए। सानू की आवाज में घुली मिठास फैंस को आज भी सुकून देती है। लंबे वक्त से म्यूजिक इंडस्ट्री से दूर सानू ने 2015 में आई फिल्म 'दम लगाके हइशा' में कुछ गानों को आवाज दी थी। सानू के नाम एक दिन में 28 गाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज है। सानू ने दो शादी की हैं। 80 के दशक में उन्होंने रीता भट्टाचार्य से शादी की थी। उनके एक बेटा जान है। दोनों ने 1994 में तलाक ले लिया। सानू ने दूसरी शादी सलोनी से की। उनके दो बेटियां हैं।

सानू ने करियर की शुरुआत बांग्लादेशी फिल्म 'तीन कन्या' से की थी। सानू ने करीब 20 हजार गाने गाए हैं। सानू की म्यूजिक डायरेक्टर नदीम-श्रवण के साथ खूब जोड़ी जमी। सानू ने उनके लिए करीब 75 फिल्मों में गाने गाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अनु मलिक के लिए 60, जतिन-ललित के लिए 30 और राजेश रोशन के लिए 25 फिल्मों में गाने गाए। सानू की आवाज शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, सुनील शेट्टी सहित कई सितारों पर खूब जमी।

बेटी काजोल और तनीषा ने तनुजा के जन्मदिन पर शेयर किए वीडियो

आज हिंदी सिनेमा की वेटरन एक्ट्रेस तनुजा का 78वां जन्मदिन है। बेटी काजोल ने मां के साथ अपनी पुरानी तस्वीरों को मिलाकर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है, जिसमें तनुजा काजोल और तनीषा के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में कई थ्रोबैक तस्वीरों को शामिल किया गया है। काजोल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके लिखा- मेरी जिंदगी की असली टेढ़ी-मेढ़ी क्रेजी और शानदार महिला। लाइफ कोच और मेरी सबसे अच्छी दोस्त। खुशकिस्मत हूं कि आपकी बेटी हूं। आपको बहुत प्यार करती हूं मम्मी। जन्मदिन मुबारक।

मां के प्रति प्रेम जताने के लिए काजोल ने अपनी फ़िल्म त्रिभंग का संदर्भ लिया है, जिसकी टैगलाइन टेढ़ी-मेढ़ी क्रेजी थी। यह 15 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर आई थी। तनीषा ने भी मां को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पुराने गाने पर एडिट किया गया है। वीडियो में तनुजा हंसते हुए तकिया फेंकती हैं और फिर वो झूले पर बैठी हुई तनीषा में बदल जाता है। तनीषा ने लिखा- जी हां, आपने मुझे पर तकिया फेंका और मुझे बना दिया। जन्मदिन मुबारक मम्मी। आप ही मेरा तोहफा हो और आपको प्यार करती हूं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर