न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से खुश हुए ये बड़े सितारे, दो दिन में बिके इतने टिकट

रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर गजब का माहौल बना हुआ है। यूजर्स सोशल मीडिया पर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 26 Jul 2023 7:01:41

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से खुश हुए ये बड़े सितारे, दो दिन में बिके इतने टिकट

रणवीर सिंह और आलिया भट्‌ट की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर गजब का माहौल बना हुआ है। यूजर्स सोशल मीडिया पर फिल्म के लिए काफी क्रेजी नजर आ रहे हैं। यहां तक कि बॉलीवुड हस्तियां भी अपनी भावनाएं काबू नहीं कर पा रहीं। मंगलवार रात फिल्म की स्क्रीनिंग की गई। इस मौके पर फिल्म के कलाकारों के साथ गौरी खान, अभिषेक बच्चन, विक्की कौशल, कैटरीना कैफ, महेश भट्ट सहित कई सेलेब्रिटी शामिल हुए। सबने मिलकर फिल्म का लुत्फ उठाया। गौरी खान, महेश भट्ट, सोनी राजदान, मलाइका अरोड़ा, महीप कपूर और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर रिव्यू भी शेयर किया।

अभिषेक ने लिखा कि मेरा भाई करण जौहर अब वापस आ गया है। यह एक फैमिली एंटरटेनमेंट मूवी है जिसे सभी को देखना चाहिए। आप सभी इसी फ्राइडे सिनेमाघर में जाकर फिल्म जरूर देखें। आलिया की मां सोनी राजदान ने कहा कि फिल्म फुल फैट एंटरटेनर है। रॉकी और रानी दोनों की जोड़ी कमाल की है। आलिया के पापा मशहूर फिल्ममेकर महेश भट्ट ने कहा कि में आलिया का फैन हो गया हूं, कमाल की फिल्म है।

आलिया की सासु रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा कि चमक रही हो। इस शुक्रवार को आप लोगों के पास एक कमाल की फैमिली एंटरटेनमेंट मूवी आ रही है। शाहरुख की पत्नी गौरी ने फिल्म को 5 स्टार दिए हैं। मलाइका ने करण जौहर के साथ तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, "इमोशन्स, प्यार, हंसी, डांस, एंटरटेनमेंट, ड्रामा.... रॉकी और रानी में सब कुछ है।" आपको बता दें कि फिल्म 28 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी भी अपनी चमक बिखेरेंगे।

rocky and rani kii prem kahaani,ranveer singh,alia bhatt,karan johar,tickets,advance booking

एडवांस बुकिंग में दिख रहा जबरदस्त क्रेज

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ट्रेलर और कुछ गाने रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें देखने के बाद फैंस काफी रोमांचित हैं। फिल्म के दोनों स्टार्स रणवीर-आलिया प्रमोशन करने में बिजी हैं। सोमवार 24 जुलाई को फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपन हो चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोमवार को नेशनल चेन में फिल्म के लगभग 13 हजार टिकट बिके थे, तो वहीं मंगलवार को फिल्म की प्री-बुकिंग सेल में बढ़ोतरी देखने को मिली।

दूसरे दिन पीवीआर, सिनेपोलिस और आईनोक्स तीनों नेशनल चेन में लगभग 16800 टिकट बिके। दो दिन में कुल 29800 टिकट बिक चुके हैं। आने वाले दो दिन बुधवार और गुरुवार को लगभग 80 से 90 हजार तक टिकट बिक सकते हैं। करण जौहर की रोमांटिक फिल्मों के इतिहास को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मूवी पहले दिन करीब 15 करोड़ रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
राम मंदिर दान चोरी मामला: डिलीट CCTV फुटेज हुए रिकवर, जेब और जुराब में नोट छिपाते दिखे संदिग्ध; जांच में कई नए खुलासे
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नितिन नवीन की खाली हुई सीट से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, बांकीपुर में सियासी मुकाबला तेज
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा सेक्टर-18 में दर्दनाक घटना: मल्टी लेवल कार पार्किंग से छलांग लगाकर महिला ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
खामेनेई के जनाजे में ट्रंप के खिलाफ खुला आह्वान, 'उसे मारना हमारा फर्ज' के नारों से गरमाया माहौल
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'अल्फा' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, शनिवार को 11.25 करोड़ की कमाई, पहले दिन के कलेक्शन को छोड़ा पीछे
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
'मेरी वफादारी पर सवाल उठाए गए', ममता का साथ छोड़ बागी खेमे में पहुंचीं चंद्रिमा भट्टाचार्य, TMC संकट और गहराया
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
राम मंदिर में चढ़ावा गिनने के नियम हुए और सख्त, टेबल-कुर्सी हटाकर जमीन पर होगी नोटों की गिनती; CCTV निगरानी भी बढ़ाई गई
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म 'एल्फा' के लिए समय रैना का खास सरप्राइज, बुक कराया पूरा थिएटर; मुफ्त में बांटेंगे 250 टिकट
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
शनिवार को भी बरकरार रहा 'कॉकटेल 2' का जलवा, बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों की कमाई से 100 करोड़ क्लब के करीब पहुंची फिल्म
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
तेलंगाना : नलगोंडा में बस और कार की जोरदार भिड़ंत, महिला और दो बच्चों समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
11 दिन की लिक्विड डाइट और योग से बदली तस्वीर, अनुराग कश्यप ने हार्ट अटैक के बाद घटाया 27 किलो वजन
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
FIFA World Cup 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, एमबाप्पे ने मेस्सी की बराबरी कर बढाया रोमांच
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश
एमबापे की पेनल्टी से फ्रांस ने क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, मोरक्को ने कनाडा को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार अंतिम-8 में किया प्रवेश