न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

फरहान ने ‘डॉन 3’ में रणवीर की कास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, देखें-‘ड्रीम गर्ल 2’ का मस्ती से भरा दूसरा गाना रिलीज

डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' लंबे समय से लोगों के बीच टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। पिछले दिनों फरहान ने घोषणा की थी कि...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Aug 2023 7:58:32

फरहान ने ‘डॉन 3’ में रणवीर की कास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, देखें-‘ड्रीम गर्ल 2’ का मस्ती से भरा दूसरा गाना रिलीज

डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 'डॉन 3' लंबे समय से लोगों के बीच टॉकिंग पॉइंट बनी हुई है। पिछले दिनों फरहान ने घोषणा की थी कि इस फिल्म में इस दफा शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह होंगे। यह बात कई लोगों को हजम नहीं हो रही और वे डॉन के रूप में शाहरुख को ही देखना चाहते थे। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर फरहान को जमकर ट्रोल किया। दरअसल फरहान की पिछली दोनों फिल्मों डॉन और डॉन 2 में शाहरुख ने इस किरदार को शिद्दत के साथ अंजाम दिया था।

अब फरहान ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। फरहान ने बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में फिल्म की कास्ट में हुए बदलाव पर बात की। उन्होंने कहा कि पहले ये किरदार लेजेंड्री एक्टर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने निभाया था इसलिए रणवीर को इस आइकनिक रोल के लिए हां करने में घबराहट हो रही थी। आपको ये बात जानकर ताज्जुब होगा कि ऐसी ही हालत शाहरुख की भी थी, जब उन्हें पहली बार डॉन का रोल ऑफर किया गया था। रणवीर कमाल के एक्टर हैं। वे इस पार्ट के लिए परफेक्ट हैं।

आम जनता की ही तरह वे भी ‘डॉन 3’ करने में घबरा रहे हैं। वे भी फिल्म करने के लिए एक्साइटेड हैं। लेकिन, हम इस इमोशनल प्रोसेस से तब भी गुजरे थे जब शाहरुख डॉन कर रहे थे। जब शाहरुख को फिल्म में लिया गया था तब भी लोगों ने ऐसा ही रिएक्शन दिया था, ओह माय गॉड आप मिस्टर बच्चन की जगह शाहरुख को कैसे ले सकते हैं? यह सब तब भी हुआ था। फरहान ने बताया कि वह फिल्म पर साल 2025 के जनवरी से काम शुरू करेंगे और उसी साल रिलीज करेंगे।

farhan akhtar,ranveer singh,don 3 movie,dream girl 2 movie,ayushmann khurrana,ananya panday,second song

आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर शेयर किया ‘नाच’ गाना

एक्टर आयुष्मान खुराना पिछले कुछ वक्त से अपनी आगामी फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चाओं में हैं। यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्म में से एक है। करीब एक सप्ताह पहले निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'दिल का टेलीफोन 2.0' जारी किया था, जिसे सोशल मीडिया पर भरपूर प्यार मिल रहा है। अब बुधवार (16 अगस्त) को इसका दूसरा गाना 'नाच' रिलीज कर दिया गया। इसमें आयुष्मान और एक्ट्रेस अनन्या पांडे जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं।

आयुष्मान ने ट्विटर पर 'नाच' गाना साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'आज गली अपना डांस फ्लोर है। तो नाच।' 'नाच' को नकाश अजीज ने गाया है। तनिष्क बागची ने इस पर बतौर म्यूजिक डायरेक्टर काम किया है, वहीं इसके लीरिक्स शान यादव के हैं। यह गाना किसी को भी झूमने को मजबूर कर देगा। आयुष्मान और अनन्या ने जबरदस्त एनर्जी का प्रदर्शन किया है।

आपको बता दें कि 'ड्रीम गर्ल 2' साल 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' का सीक्वल है। इसमें अन्नू कपूर, परेश रावल, सीमा पहवा, विजय राज, मनोज जोशी, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार भी हैं। फिल्म का निर्देशन राज शांडिल्य ने किया है और एकता आर कपूर ने इसे प्रोड्यूस किया है। यह 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका