एक्ट्रेस एवलिन शर्मा के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। एवलिन प्रेग्नेंट हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया है। एवलिन ने करीब दो महीने पहले अपने बॉयफ्रेंड तुषान भिंडी से शादी की थी। 12 जुलाई यानी सोमवार को एवलिन का बर्थडे है। बॉम्बे टाइम्स के साथ बातचीत में एवलिन ने कहा कि हम बहुत खुश हैं। जन्मदिन पर यह मेरा बेस्ट गिफ्ट है जिसे मैं मांग सकती थी। हम आने वाले हर एक पल का इंतजार कर रहे हैं। जब बॉर्डर्स खुल जाएंगे तो हम अपने बच्चे के साथ परिवार और दोस्तों से मिलना चाहते हैं। आपको जिस चीज से खुशी मिलती है वो करना चाहिए। खुशी एक स्टेट ऑफ माइंड है।














