न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘डंकी’ का दूसरा गाना रिलीज, सोनू निगम ने उड़ेला दर्द, अवार्ड लेने के बाद रणवीर ने इन्हें बताया आइडल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का ड्राप थ्री रिलीज हो गया है। इसमें फिल्म का दूसरा गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Dec 2023 7:17:36

2 News : ‘डंकी’ का दूसरा गाना रिलीज, सोनू निगम ने उड़ेला दर्द, अवार्ड लेने के बाद रणवीर ने इन्हें बताया आइडल

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का ड्राप थ्री रिलीज हो गया है। इसमें फिल्म का दूसरा गाना ‘निकले थे कभी हम घर से’ रिलीज हुआ है, जो बेहद इमोशनल है। आज शुक्रवार (1 दिसंबर) को टी-सीरीज ने इस गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। इसके लिए फैंस में जबरदस्त दीवानगी दिखी जो इस बात से साबित होता है कि गाना रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया।

गाने को सिंगर सोनू निगम ने बड़ी दर्दभरी आवाज में शिद्दत से गाया है। इसके बोल दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर के हैं। संगीत प्रतीम ने दिया है। गाने को शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। शाहरुख ने लंबे नोट के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। शाहरुख ने लिखा, “आज ऐसे ही दिल में आया ये गाना तो आपके साथ शेयर कर रहा हूं। राजू और सोनू नाम से ही लगते हैं अपने ही कोई होंगे और ये गाना जो दोनों ने बनाया है, ये भी अपनों का है।

अपने घर वालों का है… अपनी मिट्टी का है… अपने देश की बाहों में सुकून मिलने का है। हम सब कभी ना कभी अपने घर से… गांव से… शहर से… दूर निकल जाते हैं, जिंदगी बनाने के लिए, लेकिन दिल हमारा अपने घरों में ही रहता है… देश में ही रहता है। मेरा फेवरेट फ्रॉम डंकी।” फिल्म का पहला गाना ‘लुट पिट गया’ भी खूब पसंद किया जा रहा है। बता दें कि फिल्म 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

dunki movie,second song released,shahrukh khan,sonu nigam,ranveer singh,honoree award,sharon stone,red sea film festival,johnny depp

रणवीर सिंह को जेद्दा में मिला 'द रेड सी ऑनरी अवॉर्ड'

अभिनेता रणवीर सिंह को जेद्दा (सऊदी अरब) में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में 'द रेड सी ऑनरी अवार्ड' से सम्मानित किया गया है। इस इवेंट में हॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की। वहां से रणवीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वे जॉनी डेप की तारीफ करते दिख रहे हैं। रणवीर को फिल्मों में कंट्रीब्यूशन के लिए एक्ट्रेस शेरोन स्टोन ने सम्मानित किया।

स्टोन ने रणवीर को स्टेज पर बुलाकर पुरस्कार प्रदान किया। इसके बाद रणवीर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं कि मैं कुछ देर के लिए ऑफ स्क्रिप्ट जाना चाहता हूं। मेरे स्क्रीन आइडल यहां मौजूद हैं। लेडीज एंड जेंटलमैन जॉनी डेप। माई गॉड सर, मैंने 'एडवर्ड सिजरहैंड्स' और 'व्हाट्स ईटिंग गिल्बर्ट ग्रेप' से आपको फॉलो किया।

आपकी उपस्थिति में यह अवार्ड पाना सम्मान की बात है। आपने अनजाने में मुझे क्राफ्ट के बारे में जो भी सिखाया, उसके लिए आपका धन्यवाद सर। मास्टर ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन, वर्सेटेलिटी। आप बहुत इंस्पायरिंग हैं सर। रणवीर के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' थी। अब रणवीर डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
राम मंदिर जाने की तारीख तय, परिवार के साथ अयोध्या पहुंचेंगे अखिलेश यादव
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका