न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

साजिद नाडियाडवाला के दिल में बसती हैं Divya Bharti, मौत से टूट गए थे, दूसरी पत्नी वर्धा खान ने संभाला था

बॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) का आज (18 फरवरी) 56वां बर्थडे है। साजिद नाडियाडवाला ने भले ही कई फ़िल्मी सितारों की जिंदगी को सवारा हो लेकिन उनकी खुद की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से गुजरी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Feb 2022 2:22:52

साजिद नाडियाडवाला के दिल में बसती हैं Divya Bharti, मौत से टूट गए थे, दूसरी पत्नी वर्धा खान ने संभाला था

बॉलिवुड के मशहूर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला (Sajid Nadiadwala) का आज (18 फरवरी) 56वां बर्थडे है। साजिद नाडियाडवाला ने भले ही कई फ़िल्मी सितारों की जिंदगी को सवारा हो लेकिन उनकी खुद की जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव से गुजरी। जब भी साजिद की जिंदगी की बात करे तो दिवंगत ऐक्ट्रेस दिव्या भारती (Divya Bharti) का नाम जरुर आता है। दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा था कि शादी करने में बिल्कुल भी देर नहीं की, लेकिन इस कपल का साथ बहुत जल्दी छूट गया। साजिद के दिल में आज भी दिव्या बसती हैं। उनकी मोहब्बत बसती है। वो अपनी पर्स में दिव्या की फोटो रखते हैं। उनके घर पर ही दिव्या की तस्वीर है। उन्होंने दिव्या के मां-बाप का दामाद नहीं, बल्कि बेटे की तरह ख्याल रखा। जब दिव्या के पिता का निधन हुआ तो उन्होंने बेटे की तरह सारी जिम्मेदारी निभाई थी और अंतिम संस्कार भी किया था।

sajid nadiadwala,sajid nadiadwala birthday,sajid nadiadwala news,divya bharti,entertainment,bollywood news

दिव्या भारती ने पिता ओम प्रकाश भारती की मर्जी के बिना साजिद से शादी की थी और फैसला किया था कि उन्हें इस बारे में नहीं बताएंगी। साजिद नाडियाडवाला ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिव्या भारती को शादी की जल्दी थी, क्योंकि उनके नाम उनके को-स्टार्स के साथ जोड़े जा रहे थे। साजिद और दिव्या ने 10 मई 1992 को शादी की। ये शादी मुंबई के वर्सोवा स्थित तुलसी अपार्टमेंट में हुई थी। काजी ने दोनों का निकाह करवाया था। निकाह से पहले दिव्या ने इस्लाम धर्म कबूल किया था। बताया जाता है कि उनका नाम सना रखा गया था।

दिव्या की मां मीता ने एक इंटरव्यू में बताया था, 'साजिद और दिव्या ने शादी के महीनों बीत जाने के बाद इसकी जानकारी दी थी। दिव्या घर पर ही रहती थी, वो दिवाली पर आए और सबको इस बारे में बताया।'

दिव्या की फैमिली का रखा ध्यान

साजिद नाडियाडवाला ने दिव्या के पिता और उनकी फैमिली हमेशा ध्यान रखा। सिर्फ साजिद ही नहीं, उनकी दूसरी वाइफ वर्धा और बच्चों का भी दिव्या के परिवार से क्लोज बॉन्ड रहा। वे लोग खास मौकों को साथ में सेलिब्रेट करते थे। वर्धा ने एक बार बॉलिवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया था कि साजिद दिव्या की फैमिली से बहुत क्लोज रहे। दिव्या की मां की मौत के बाद उनके पिता और साजिद बाप-बेटे की तरह रहे। हमने साथ में त्योहारों को सेलिब्रेट किया। मेरे बच्चे दिव्या को बड़ी मम्मी मानते हैं। साजिद अपनी पर्स में दिव्या की फोटो रखते हैं।'

दिव्या के पिता का पिछले साल निधन हो गया था। उनके आखिरी वक्त में भी साजिद उनके साथ रहे। उन्होंने बेटे की तरह सारी जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने ही दिव्या के पिता का अंतिम संस्कार किया था।

साजिद और दिव्या की मुलाकात 'शोला और शबनम' फिल्म के सेट पर हुई थी। इस मूवी में दिव्या और गोविंदा लीड रोल में थे। गोविंदा और साजिद अच्छे दोस्त थे। वो सेट पर गोविंदा से मिलने गए तो गोविंदा ने दिव्या से उनकी मुलाकात कराई।

sajid nadiadwala,sajid nadiadwala birthday,sajid nadiadwala news,divya bharti,entertainment,bollywood news

इस वजह से छिपाई शादी की बात

दिव्या और साजिद ने शादी की बात इसलिए भी छिपाकर रखी थी, क्योंकि दिव्या अपने करियर में बेहतरीन कर रही थीं। अगर ये बात जगजाहिर हो जाती तो परेशानियां होतीं। उस दौर में माना जाता था कि ऐक्ट्रेस की शादी होने के बाद उनका करियर खत्म हो जाता है।

शादी के 10 महीने बाद दिव्या की मौत

साजिद और दिव्या ज्यादा दिन साथ में नहीं बिता पाए। शादी के 10 महीने बाद ही दिव्या की अपार्टमेंट की बालकनी से गिरकर मौत हो गई। इस खबर से सभी स्तब्ध रह गए थे। उनकी मौत को लेकर साजिद पर कई आरोप लगे, लेकिन बाद में ये केस बंद हो गया।

दिव्या भारती की मौत के बाद साजिद नाडियाडवाला को उनकी दूसरी पत्नी वर्धा खान ने संभाला था। दोनों की पहली मुलाकात दिव्या भारती की पहली बर्सी पर हुई थी। वर्धा खान ने बताया था कि उन्होंने इंटरव्यू के लिए साजिद से मुलाकात की थी। वह स्टोरी कवर करने के लिए अक्सर साजिद और उनके परिवार से मिलती थीं। वर्धा खान ने बताया था कि एक बार उन्होंने ही साजिद को फोन पर प्रपोज किया था और कहा था, 'भविष्य में हम शादी करेंगे।' लेकिन उनकी बात सुनते ही साजिद ने फोन काट दिया था।

वर्धा खान ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह भले ही साजिद नाडियाडवाला की दूसरी पत्नी हैं, लेकिन आज तक वह उनकी जिंदगी में दिव्या की जगह नहीं ले पाई हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
कौन हैं कृष्ण मोहन? जिन्हें राम मंदिर ट्रस्ट का कार्यवाहक महासचिव बनाया गया, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
राम मंदिर ट्रस्ट ने सार्वजनिक किया दान का पूरा हिसाब, बताया कहां खर्च हुए 2,761 करोड़ रुपये; शेष राशि बैंक में सुरक्षित
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
एक महीने बाद फिर सक्रिय हुईं सायोनी घोष, बारुईपुर घटना पर मुख्यमंत्री से की बात, मॉब लिंचिंग की भी की निंदा
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मुंबई में मूसलाधार बारिश के बीच एयर इंडिया का अलर्ट, उड़ान सेवाओं पर पड़ सकता है असर
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के  मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
मूसलाधार बारिश ने खोली 6,695 करोड़ के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे की पोल, खंडाला एग्जिट पर लैंडस्लाइड से बंद हुआ मार्ग
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
Welcome To The Jungle Day 10: हर दिन बढ़ रही 'वेलकम टू द जंगल' की कमाई, दूसरे रविवार भी बॉक्स ऑफिस पर रहा कब्जा
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, संडे को बढ़ी कमाई; तीन दिनों में 34 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
ब्राजील की हार के साथ नेमार ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा, 80 गोल के शानदार सफर पर लगा विराम
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में नॉर्वे का ऐतिहासिक कारनामा, ब्राजील को 2-1 से हराकर पहली बार क्वार्टर फाइनल में पहुंचा
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश का असर, भूस्खलन के बाद रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कीं, कई के मार्ग और गंतव्य बदले
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
डोनाल्ड ट्रंप के एक फोन कॉल के बाद FIFA ने बदला फैसला, बालोगुन का सस्पेंशन हुआ रद्द
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो