न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Pornography Case: शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को HC से मिली बड़ी राहत, 20 सितंबर तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं करेगी पुलिस

पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) में बम्बई हाई कोर्ट ने शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) और पूनम पांडे (Poonam Pandey) को बड़ी राहत दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 27 Jul 2021 2:18:36

Pornography Case: शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे को HC से मिली बड़ी राहत, 20 सितंबर तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं करेगी पुलिस

पोर्नोग्राफी केस (Pornography Case) में बम्बई हाई कोर्ट ने शर्लिन चोपड़ा (Sherlyn Chopra) और पूनम पांडे (Poonam Pandey) को बड़ी राहत दी है। दोनों को अग्रिम जमानत मिल गई है। साथ ही कोर्ट ने मुबंई पुलिस को 20 सितंबर तक कोई कठोर कार्रवाई नहीं करने का निर्देश दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शर्लिन को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच से पूछताछ के लिए सुबह 11 बजे बुलाया था। शर्लिन चोपड़ा बीते कई दिनों में राज कुंद्रा केस में कई खुलासे कर चुकी हैं। उन्होंने राज कुंद्रा की एक कंपनी के बारे में बताया था जो मॉडल्स के लिए ऐप बनाती है। उन्होंने वीडियो शेयर करके इस कंपनी के बारे में बताया था। शर्लिन चोपड़ा को पहले से ही मामले में गिरफ्तारी का डर सता रहा था, इसलिए उन्‍होंने सेशन कोर्ट में अग्र‍िम जमानत की याचिका भी डाली है।

न्‍यूज एजेंसी 'ANI' के मुताबिक, क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने शर्लिन चोपड़ा को समन भेजा है। मुंबई क्राइम ब्रांच के सामने 27 जुलाई को 11 बजे पेश होने के लिए कहा गया है, ताकि वह पोर्नोग्राफी मामले में अपना बयान दर्ज करा सकें।

शर्लिन चोपड़ा ने कुछ समय पहले बताया था कि उन्होंने महाराष्ट्र साइबर सेल में अपना बयान दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि मैंने ही सबसे पहले बयान दर्ज कराया था। उन्होंने कहा था कि साइबर सेल के समन भेजे जाने के बाद मैं अंडरग्राउंड नहीं हुई थी और ना ही शहर छोड़कर गई थी। मैं अपना बयान दर्ज करा चुकी हूं आप साइबर सेल से संपर्क करके मेरे स्टेटमेंट की डिटेल्स ले सकते हैं।

पूनम पांडे ने भी किए थे कई खुलासे

राज कुंद्रा केस में पूनम पांडे भी कई खुलासे कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि उनसे जबरदस्ती एक कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के लिए कहा गया था। जब उन्होंने ऐसा करने से मना किया तो उन्हें पर्सनल चीजें लीक करने की धमकी दी गई थी।

poonam pandey,sherlyn chopra,raj kundra,raj kundra arrest,Shilpa Shetty,pornography case

राज कुंद्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार व्यवसायी राज कुंद्रा (Raj Kundra Arrest) की न्यायिक हिरासत को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। खबर है कि पिछले एक सप्ताह के दौरान पुलिस के हाथ राज कुंद्रा के खिलाफ कई सबूत लगे हैं। लेकिन उनके साथ काम करने वालों को सामने बैठाकर पूछताछ करना बाकी है। यही नहीं इलेक्ट्रॉनिक एविडेन्स को लेकर भी कुंद्रा से पूछताछ होनी है। पुलिस ने आज अदालत में कुंद्रा के बैंक खातों की जानकारी भी दी है। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा कि कुंद्रा को लेकर 8 दिन से पूछताछ हो रही है। उनसे बहुत पूछताछ हो चुकी है। अब आप (मुंबई पुलिस) और सबूत लेकर आओ।

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 19 जुलाई को राज कुंद्रा को गिरफ्तार किया था। वे फिलहाल मुंबई की भायखला जेल में हैं। राज कुंद्रा के साथ इस केस में 11 और लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। इसमें उनके आईटी हेड रयान थोर्प भी शामिल थे। रिपोर्ट्स की माने तो रयान को राज के अश्लील फिल्मों के रैकेट की चलने की पूरी जानकारी थी। उन्हें सब पता होता था कि कैसे वीडियो मुंबई से यूके ट्रांसफर हो रही हैं।

कुंद्रा के साथ उनकी कंपनी के आईटी प्रमुख रयान थोर्प को भी 14 दिनों के लिए जेल में भेज दिया गया है। मुंबई पुलिस की मानें तो कुंद्रा के बयान और इलेक्ट्रॉनिक एविडेंस के आधार पर जल्द ही इस मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर