न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

Pornography Case: Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने खोद निकाले ये पुराने ट्वीट, पोर्नोग्राफी पर राज ने खुलकर कही थीं ये बातें

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 20 Jul 2021 2:03:51

Pornography Case: Raj Kundra की गिरफ्तारी के बाद लोगों ने खोद निकाले ये पुराने ट्वीट, पोर्नोग्राफी पर राज ने खुलकर कही थीं ये बातें

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति व बिजनेसमैन राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्नोग्राफी और मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अश्लील कंटेंट (Pornography) बेचने के संगीन आरोप में गिरफ्तार किया गया है। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से लगातार सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गुस्सा देखने को मिल रहा है। एक तरफ लोग मीम्स बना रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ राज से जुड़े पुराने पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

<

राज कुंद्रा के पुराने ट्वीट हो रहे हैं वायरल

इसी क्रम में राज कुंद्रा (Raj Kundra) द्वारा किए गए कुछ ट्वीट जमकर वायरल हो रहे हैं जिनमें उन्होंने राजनीति और पोर्नोग्राफी से जुड़े विषयों पर बातचीत की है। मार्च 2012 में राज कुंद्रा ने एक ट्वीट किया था जिसमें उन्होंने लिखा, 'तो चलिए पोर्न बनाम प्रॉस्टिट्यूशन के बारे में बात करते हैं। ऑन कैमरा सेक्स के लिए पेमेंट करना लीगल क्यों है? कैसे ये एक दूसरे से अलग हैं?'

इसी तरह का एक और ट्वीट जो उन्होंने मई 2012 में किया था जिसमें उन्होंने लिखा, 'भारत: एक्टर्स क्रिकेट खेल रहे हैं, क्रिकेटर्स पॉलिटिक्स खेल रहे हैं, पॉलिटीशियन पोर्न देख रहे हैं और पोर्न स्टार्स एक्टर बनते जा रहे हैं।'

वायरल हो रहा कमाई पर बातचीत का वीडियो

राज कुंद्रा (Raj Kundra) के इन ट्वीट्स के अलावा सेलेब्रिटी कपल का एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें उनसे उनकी कमाई के बारे में पूछा जा रहा है। वीडियो में स्टार कॉमेडियन कपिल शर्मा ने राज कुंद्रा (Raj Kundra) से उनकी कमाई के बारे में पूछा था और इस सवाल को सुनकर दोनों ही सेलेब्रिटीज खुलकर हंस पड़े थे।

बता दें कि इन आरोपों पर फिलहाल, राज कुंद्रा (Raj Kundra) या शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty Kundra) की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गिरफ्तारी के बाद से ही राज कुंद्रा (Raj Kundra) को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

बिजनेस के लिए बना था व्हाट्सएप ग्रुप

आपको बता दे, राज कुंद्रा एक ऐसे व्हाट्सग्रुप का हिस्सा थे, जिसमें पोर्न फिल्म से जुड़े पूरे बिजनेस की बातें होती थी। इस व्हाट्सएप ग्रुप का नाम ‘H’ अकाउंट है, जिसमें राज कुंद्रा समेत कुल पांच लोग शामिल थे। ये सभी लोग भी पोर्नोग्राफिक कंटेंट बनाने के इस बिजनेस में शामिल थे। जो व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं, उसमें राज कुंद्रा इस बिजनेस की मार्केटिंग, सेल्स और मॉडल्स की पेमेंट से जुड़े मसलों पर बात कर रहे हैं। किस तरह से किस मॉडल को पेमेंट करनी है और किस तरह से बिजनेस का रेवेन्यू को बढ़ाया जाए। फिल्म बनने के बाद ऐप और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज करके लाखों की कमाई होती थी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका