न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बड़े ब्रेस्ट से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा, शरीर के इन हिस्सों में जमा फैट सेहत के लिए नुकसानदायक

लंदन में किंग्स कॉलेज के न्यूट्रिशन साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ। सारा बेरी ने The Telegraph को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि शरीर में जमने वाले कुछ तरह के फैट गंभीर स्थितियों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 27 Nov 2022 12:35:21

बड़े ब्रेस्ट से बढ़ता है डायबिटीज का खतरा, शरीर के इन हिस्सों में जमा फैट सेहत के लिए नुकसानदायक

जरूरत से ज्यादा कैलोरी शरीर में फैट के रूप में जमा हो जाती है। अगर यह फैट बहुत अधिक मात्रा में इक्ट्ठा हो जाता है तो इससे आपको डायबिटीज भी हो सकती है। केवल यही नहीं इस फैट के बढ़ने से आपका किडनी डेमेज, स्ट्रोक, हृदय रोगों का खतरा भी बढ़ जाता है। लंदन में किंग्स कॉलेज के न्यूट्रिशन साइंस की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सारा बेरी ने The Telegraph को दिए अपने एक इंटरव्यू में बताया कि शरीर में जमने वाले कुछ तरह के फैट गंभीर स्थितियों के जोखिम को बढ़ा सकते हैं। विसरल फैट जमने से शरीर में हानिकारक कैमिकल का उत्पादन बढ़ जाता हैजिससे सूजन, टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं। कई लोग अपने शरीर के हिस्सों में जमे फैट से परेशान रहते हैं। तो चलिए जानते है कि कौन से हिस्से में जमा फैट आपके लिए फायदेमंद और खतरनाक साबित होता है।

body parts health problem,big breast size health problem,health news,healthy living,Health tips,Health

हिप्स

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक,हिप्स पर जमा फैट सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन फैट इतना अधिक नहीं बढ़ना चाहिए कि वह मसल्स को दबाने लगे। फ्लोरिडा हॉस्पिटल सैनफोर्ड-बर्नहैम ट्रांसलेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर मेटाबॉलिज्म और डायबिटीज के एक्सपर्ट ने हिप्स फैट की जांच की। मुख्य रिसर्चर्स डॉ स्टीवन स्मिथ के मुताबिक, हिप्स में फैट जमा होने से हार्ट डिसीज और डायबिटीज का खतरा कम हो सकता है। जिन महिलाओं को हार्ट अटैक आता है उनके टमी एरिया में फैट अधिक होता है।

body parts health problem,big breast size health problem,health news,healthy living,Health tips,Health

ब्रेस्ट फैट

एक्सपर्ट का कहना है कि महिलाओं में ब्रेस्ट का साइज बड़ा होने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। 2008 में हुई एक रिसर्च में सामने आया कि बड़े ब्रेस्ट वाली 20 साल की लड़कियों में अगले 10 सालों में डायबिटीज का खतरा अधिक बढ़ गया था। 2012 में वैज्ञानिकों ने पाया था कि बड़े ब्रेस्ट से कोई जोखिम नहीं था लेकिन उससे विसरल फैट जमने का जोखिम बढ़ जाता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि बड़े ब्रेस्ट वाली महिलाओं में उम्र, गर्भावस्था, ब्रेस्ट फीडिंग और जेनेटिक हिस्ट्री के बिना भी स्तन कैंसर विकसित होने का खतरा बना रहता है। बीएमवी मेडिकल जेनेटिक्स में पब्लिश हुई स्टडी के मुताबिक, ब्रेस्ट बढ़ने का कारण जेनेटिक्स थे।

body parts health problem,big breast size health problem,health news,healthy living,Health tips,Health

पेट की चर्बी

हृदय रोग, स्ट्रोक और कैंसर के जोखिम को बढ़ाता है विसरल फैट। यह डिप्रेशन, डिमेंशिया और डायबिटीज जैसी बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। विसरल फैट मुख्यत: पेट और लोअर बैक के आसपास के एरिया में अधिक जमता है। इस फैट के कारण पेट का आकार काफी बढ़ जाता है।जिन महिलाओं की कमर का साइज हिप्स से बड़ा होता है, उनमें हार्ट अटैक का अधिक खतरा होता है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रिसर्चर्स ने पाया कि कमर का बड़ा साइज और हिप्स से बड़े कमर के साइज वाली महिलाओं को दिल का दौरा पड़ने का खतरा 10-20 प्रतिशत अधिक होता है।

कमर का साइज कम करने के लिए कार्ब्स की मात्रा कम करने और प्रोटीन वाले फूड की मात्रा बढ़ाने की सलाह दी जाती है। साथ ही स्विमिंग, साइकिलिंग, वेट ट्रेनिंग और रनिंग आदि वर्कआउट करके पेट की चर्बी को बड़े आराम से कम किया जा सकता है।

body parts health problem,big breast size health problem,health news,healthy living,Health tips,Health

गर्दन की चर्बी

गर्दन पर जमी चर्बी पर अक्सर हम ध्यान नहीं देते है। ऐसे में कई शोध में यह पाया गया कि गर्दन पर जमा चर्बी शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को दिखाता है। हाल की एक स्टडी के मुताबिक, गर्दन की परिधि बढ़ने से हार्ट समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। गर्दन में फैट जमने से दिल संबंधित समस्याओं के जोखिम और बढ़ जाता है और यह श्वसन तंत्र पर भी बुरा प्रभाव डालता है। इससे स्लीप एपनिया जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, गर्दन में जमे फैट से हार्मोन इम्बैलेंस हो सकते हैं और पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन का लेवन भी कम कर सकता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
PM मोदी ने एकतानगर में ₹400 करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं का किया उद्घाटन, IRCTC होटल समेत कई सुविधाएं शुरू
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
विपक्ष की एकजुटता में कहां पड़ रही दरार? 1 नवंबर की रैली में शामिल नहीं होंगी ये पार्टियां
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
कॉकरोच जनता पार्टी की दिवाली पार्टी में जुटेंगे विपक्षी नेता, दीपके और रांका की मौजूदगी पर भी नजर
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘कल मिलते हैं, साथ चलते हैं’, राहुल गांधी ने साझा किया रैली का रूट मैप
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
‘CEC को जाना ही होगा, SIR पर रोक लगानी होगी’, नेहा बोरा ने रामलीला मैदान रैली से पहले किया बड़ा ऐलान
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
दिल्ली : मंगोलपुरी में जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 4 मजदूरों की मौत, 2 गंभीर
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
सोना ₹12,300 और चांदी ₹48,000 सस्ती, अक्टूबर में Gold-Silver की कीमतों में बड़ी गिरावट
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का बना रहे हैं प्लान? जान लें टिकट का चार्ज, समय और पहुंचने का आसान रास्ता
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
शरीर में विटामिन D की कमी होने पर दिख सकते हैं ये लक्षण, समय रहते ऐसे करें पहचान
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
हफ्ते में दो बार मछली खाने की सलाह क्यों देते हैं विशेषज्ञ? जानें कौन-सी मछली है बेहतर
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
खाते वक्त बार-बार दांतों के बीच आ रही है जीभ? शरीर में इन कमियों का हो सकता है संकेत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत
कभी नीली तो कभी फिरोजी नजर आती है पैंगोंग झील, जानें इस खूबसूरत जगह की खासियत