न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

BB-15 : ये तीन कंटेस्टेंट भी हुए बेघर! जय को याद कर रही बेटी तारा, KBC-13 में आएंगी श्वेता और नव्या

कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले सुपरस्टार सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। यह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Nov 2021 7:34:14

BB-15 : ये तीन कंटेस्टेंट भी हुए बेघर! जय को याद कर रही बेटी तारा, KBC-13 में आएंगी श्वेता और नव्या

कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट होने वाले सुपरस्टार सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 15 में एक के बाद एक ट्विस्ट आ रहे हैं। यह शो 2 अक्टूबर से शुरू हुआ था और मेकर्स शो की टीआरपी बढ़ाने के लिए हर हथकंडा अपना रहे हैं। इस बीच बिग बॉस 15 के घर की पल-पल की खबर देने वाले फैन पेज द खबरी ने सोशल मीडिया पर तीन कंटेस्टेंट के इविक्शन की जानकारी दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि जय भानुशाली, नेहा भसीन और विशाल कोटियान घर से बाहर हो चुके हैं। फैंस को इसका यकीन नहीं हो रहा है। इससे पहले सिम्बा नागपाल को बाहर का रास्ता दिखाया गया था।

फैंस मान रहे थे कि जय और विशाल फिनाले तक पहुंचेंगे। विशाल बड़ी चालाकी और जय काफी गंभीरता से खेल रहे थे। घर में आज गुरुवार को राखी सावंत, रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्जी वाइल्ड कार्डधारी के रूप में एंट्री करेंगे। राखी के पति भी उनके साथ आएंगे और दर्शक पहली बार उनकी झलक देखेंगे। ये तीनों कंटेस्टेंट पूर्व में भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुकी हैं। एक और कंटेस्टेंट अभिजीत बिचकुले कोरोना पॉजिटिव होने से शो में एंट्री नहीं ले पाएंगे।

bigg boss-15,kbc-13,kaun banega crorepati,amitabh bachchan,jay bhanushali,bollywood news in hindi

माही विज ने शेयर किया तारा का इमोशनल वीडियो

जय भानुशाली के डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय से घर से दूर होने के कारण उनका परिवार उन्हें बेहद मिस कर रहा है। जय की बेटी तारा रोज बिग बॉस के शुरू होते ही टीवी के सामने पिता को देखने के लिए खड़ी हो जाती है। तारा की मां माही विज ने इस बात का सबूत हाल ही में दिया है। उन्होंने तारा का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें तारा टीवी के सामने खड़ी नजर आ रही है। आप देख सकते हैं तारा पिंक ड्रेस में बेहद क्यूट लग रही है। तारा पिता को स्क्रीन पर देखकर पापा… पापा… कहने लगती है और स्क्रीन के अंदर जाने की कोशिश करती है।

तारा पूरी कोशिश में दिख रही हैं कि किसी तरह जय के पास पहुंच जाएं। जब वह कामबायब नहीं होती तो स्क्रीन को ही किस करने लगती है। माही ने लिखा- 'अंदर जाने के लिए दरवाजा ढूंढ रही है।’ तारा अपने पापा को बहुत ज्यादा मिस कर रही है। माही पहले भी यह बात जताने वाली फोटो और वीडियो शेयर करती रही हैं। जय भी बेटी को लेकर शो में इमोशनल हो चुके हैं। कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने परिवार की बहुत याद आ रही है। वे इस साल शो पर नहीं आना चाहते थे क्योंकि तारा काफी छोटी है।

bigg boss-15,kbc-13,kaun banega crorepati,amitabh bachchan,jay bhanushali,bollywood news in hindi

अमिताभ बच्चन ने शेयर की श्वेता-नव्या की फोटो

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 13वें सीजन में जल्द ही उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या नवेली नंदा नजर आने वाली हैं। ये दोनों शो के स्पेशल शो शानदार शुक्रवार के एपिसोड में दिखाई देंगी। अमिताभ ने खुद अपने सोशल मीडिया पर इसकी एक फोटो शेयर की है। इसमें मां-बेटी दोनों अमिताभ के साथ दिखाई दे रही हैं। ये फोटो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

अमिताभ बेटी श्वेता की ओर देखते नजर आ रहे हैं जबकि नव्या कैमरे की ओर देखते हुए मुस्कुरा रही हैं। अमिताभ ने व्हाइट शर्ट के साथ ब्लैक सूट पहना है। श्वेता नीली कुर्ती में दिख रही हैं, जबकि नव्या ने हल्के ब्लू रंग की मिडी के साथ गहरी नीली जैकेट पहनी हुई है। अमिताभ ने कैप्शन में लिखा, "सबसे प्यारी बेटियां।' अभिनेता रणवीर सिंह ने इस फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा 'ओह वाह'। एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने तालियों, मौनी रॉय ने रेड हार्ट इमोजी शेयर की है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर