न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘अतरंगी रे’ का ट्रेलर, वरुण-कृति की ‘भेड़िया’ का मोशन पोस्टर और ‘आर्या 2’ वेबसीरीज का पोस्टर रिलीज

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय ने ट्विटर पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 24 Nov 2021 4:47:34

‘अतरंगी रे’ का ट्रेलर, वरुण-कृति की ‘भेड़िया’ का मोशन पोस्टर और ‘आर्या 2’ वेबसीरीज का पोस्टर रिलीज

अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान की फिल्म अतरंगी रे का ट्रेलर रिलीज हो गया है। अक्षय ने ट्विटर पर ट्रेलर साझा करते हुए लिखा, ''इस वक्त इस फिल्म की पागलपन वाली लव स्टोरी को महसूस करने का समय है। अतरंगी रे ट्रेलर हुआ रिलीज।'' ट्रेलर में धनुष और सारा की शादी दिखाई जाती है। लेकिन ये शादी किसी को नहीं पसंद, न सारा और न ही धनुष शादी करना चाहते हैं। वे कुछ समय तक साथ रहते हैं और तभी अक्षय की एंट्री होती है। सारा अपना दिल अक्षय को दे देती हैं। समस्या ये है कि अब वे धनुष को तलाक नहीं देना चाहतीं। सारा का कहना है कि वो दोनों के साथ रहेंगी। अक्षय सर्कस में काम करने वाले शख्स लग रहे हैं। वे कई तरह के शो कर जादू दिखा रहे हैं। अक्षय एक कैमियो कर रहे हैं। हालांकि आनंद एल राय की टीम ने इस बात का खंडन किया है।

atrangi re,bhediya movie,aarya 2 webseries,Akshay Kumar,varun dhawan,sushmita sen,bollywood news in hindi

भेड़िया फिल्म का फर्स्ट लुक होगा कल रिलीज

एक्टर वरुण धवन ने अपनी अगली फिल्म 'भेड़िया' का मोशन पोस्टर रिलीज किया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि फिल्म का फर्स्ट लुक गुरुवार (25 नवंबर) को रिलीज किया जाएगा। वरुण ने फिल्म का टाइटल पोस्टर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया कि ‘भेड़िया से कल होगी आपकी पहली मुलाकात…फिल्म का फर्स्ट लुक आउट #BhediyaTomorrow’ फिल्म में वरुण के साथ कृति सेनन भी नजर आएंगी। वरुण-कृति पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि यह एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसकी शूटिंग अरुणाचल प्रदेश के जंगलों में हुई है। वरुण का शूटिंग के दौरान अरुणाचल प्रदेश में बच्चों के साथ खूब मस्ती करते हुए वीडियो वायरल हुआ था। बॉलीवुड लाइफ की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं। ऐसे में इसे रिलीज करने में समय लगेगा। भेड़िया फिल्म अप्रैल 2022 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अभी इसकी डेट आगे बढ़ा दी गई है।

atrangi re,bhediya movie,aarya 2 webseries,Akshay Kumar,varun dhawan,sushmita sen,bollywood news in hindi

आर्या के पहले सीजन ने ओटीटी पर मचाई थी धूम

एक्ट्रेस सुष्मिता सेन अभिनीत राम माधवानी की क्राइम थ्रिलर ‘आर्या’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी के लिए तैयार है। बुधवार को इसका मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। सुष्मिता को एक हेलिकॉप्टर से अपने लक्ष्य पर बंदूक की ओर इशारा करते हुए दिखाया गया है। यह पोस्टर आर्या 2 की एक अहम सीक्वेंस से लिया गया है, जिसके बारे में सुष्मिता ने बताया- "ऐसा एक स्पेशल सीन है जिसे हमने जयपुर के एक हेलीपैड पर शूट किया था, इस सीन का एक फार्मूलेशन था। यह एक महत्वपूर्ण दृश्य था, जिसमें 24 मिनट का लंबा टेक था, जिसे एक ही बार में और कई वेरिएशन्स के साथ शूट किया गया था। यह सीजन 2 के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण सीक्वेंस था। आपको पता होगा कि राजस्थान में ऑफ सीजन बारिश नहीं होती है, लेकिन हर 24 मिनट के लंबे टेक के अंत में, थंडरिंग और बारिश हो रही थी, सिर्फ हमारे लिए।

हमें एक अद्भुत बैकड्रॉप स्कोर मिला और हमारे निर्देशक, जिन्हें एनवायरमेंटल साउंड पसंद है, उन्होंने कहा कि यह इससे बेहतर नहीं हो सकता था। इसलिए, यह हम सभी के लिए हाई पॉइंट है।" आर्या नीरजा के निर्देशक राम माधवानी का भी डिजिटल डेब्यू है। सुष्मिता और चंद्रचूड़ सिंह के अलावा पहले सीजन में नमित दास और सिकंदर खेर भी प्रमुख भूमिकाओं में थे। इस बार कुछ और नए कैरेक्टर्स दूसरे सीजन में दिखने वाले हैं। दूसरे सीजन का ट्रेलर 25 नवंबर को रिलीज किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर