न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कैटरीना-विक्की की शादी में इनविटेशन पर बोलीं अर्पिता, KRK ने रमीज राजा से की दीपिका की तुलना

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वे 9 दिसंबर को विवाह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 02 Dec 2021 2:41:34

कैटरीना-विक्की की शादी में इनविटेशन पर बोलीं अर्पिता, KRK ने रमीज राजा से की दीपिका की तुलना

एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस कैटरीना कैफ इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर लगातार चर्चा में हैं। खबरें हैं कि वे 9 दिसंबर को विवाह बंधन में बंध जाएंगे। शादी की गेस्ट लिस्ट पर भी खबरें सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि शादी में सुपरस्टार सलमान खान नहीं जाएंगे। दूसरी ओर, ये भी कहा गया है कि कैटरीना की तरफ से सलमान के परिवार को ऑफिशियल इनविटेशन भेजा गया है। कुछ लोगों का ये भी कहना था कि सलमान की बहनें अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री शादी में शामिल होंगी। अब इन खबरों पर सलमान की बहन व अभिनेता आयुष शर्मा की पत्नी अर्पिता खान ने रिएक्शन दिया है।

हाल ही सलमान-आयुष की फिल्म अंतिम रिलीज हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्पिता ने शादी को लेकर कहा है कि "हमें शादी के लिए कोई निमंत्रण नहीं मिला है।" इस बीच, सलमान के परिवार के एक करीबी ने ये कहा है कि "परिवार को कोई न्यौता नहीं भेजा गया है। कैटरीना से न तो अलवीरा और न ही अर्पिता को कोई इनविटेशन मिला। ये खबरें कि वे शादी में शामिल हो रहे हैं, झूठी हैं।" खबरों के मुताबिक शादी में करण जौहर, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी जैसे कई सेलेब्स शामिल होने वाले हैं। शादी में स्पेशल गेस्ट में फिल्म प्रोड्यूसर, डायरेक्टर्स, एक्टर्स के अलावा पीएमओ के अधिकारी भी शिरकत करेंगे।

arpita khan,katrina kaif,vicky kaushal,krk,deepika padukone,ranveer singh,83 movie,bollywood news in hindi

केआरके ने 83 फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दी यह रिएक्शन

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण जल्द ही फिल्म 83 में नजर आएंगे। इसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया। कहानी 1983 के वनडे वर्ल्ड कप पर आधारित है, जिसमें कपिल देव की अगुआई में भारतीय टीम ने पहली बार खिताब जीता था। फिल्म क्रिटिक व बिग बॉस फेम कमाल राशीद खान यानि केआरके ने ट्रेलर देखने के बाद दीपिका का मजाक उड़ाया है। केआरके ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है, जो कि फिल्म 83 के ट्रेलर की एक स्टिल फोटो है। इसमें कपिल का किरदार निभा रहे रणवीर उनके लुक में खड़े हैं।

साथ में कपिल की पत्नी रोमी का किरदार निभा रहीं दीपिका हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए केआरके ने कैप्शन में लिखा,'कपिल देव और रमीज राजा साथ में काफी अच्छे लग रहे हैं।' केआरके शायद हेयरकट के आधार पर यह तुलना कर रहे थे। पूर्व ओपनर व कमेंटेटर रमीज साल 1985 से लेकर 1997 तक पाकिस्तान की ओर से खेले हैं। उन्हें हाल ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) का अध्यक्ष बनाया गया है। केआरके हमेशा ही किसी न किसी तरह से सुर्खियां बटोरते रहते हैं। वे अक्सर एक्टर्स या मूवी की कमियां निकालते हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो