न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अर्जुन ने फिर जाहिर की मलाइका से मोहब्बत, बच्चों संग धर्मशाला पहुंचीं शिल्पा, कनिका बनीं मां

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा, लेकिन अब दोनों ही खुलेआम...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 07 Nov 2021 6:29:36

अर्जुन ने फिर जाहिर की मलाइका से मोहब्बत, बच्चों संग धर्मशाला पहुंचीं शिल्पा, कनिका बनीं मां

एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने काफी समय तक अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा, लेकिन अब दोनों ही खुलेआम इसे स्वीकारते हैं। अर्जुन ने एक बार फिर से मलाइका के साथ अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नई फोटो शेयर की है। ये तस्वीर अर्जुन और मलाइका की दिवाली पार्टी की है। इसके जरिए अर्जुन ने मलाइका के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है। मलाइका ने गुलाबी साड़ी पहनी है और अर्जुन काले कुर्ते में नजर आ रहे हैं। मलाइका का चेहरा दूसरी तरफ है और वे हंस रही हैं। अर्जुन, मलाइका की तरफ देखकर हंस रहे हैं। अर्जुन ने कैप्शन में लिखा, 'जब वो मेरी बेतुकी बातों पर हंसती है, वो मुझे खुश करती है।' इस तस्वीर पर ईशा गुप्ता, भूमि पेडनेकर, ताहिरा कश्यप, महीप कपूर ने कमेंट कर प्यार बरसाया है।

arjun kapoor,Shilpa Shetty,kanika dhillon,malaika arora,bollywood news in hindi

छुट्टियों का मजा ले रही हैं शिल्पा शेट्टी

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी इंडस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। शिल्पा अक्सर फैंस के साथ अपने परिवार से जुड़ी बातें शेयर करती हैं। पिछले कुछ दिनों से फेस्टिवल को सेलिब्रेट करने के बाद अब शिल्पा वेकेशन मोड में आ गई हैं। मुंबई में बच्चों की भाई दूज मनाने के बाद शिल्पा अब परिवार संग सर्दियों का मजा लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में पहुंच गई हैं। शिल्पा ने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। हालांकि उनके साथ पति राज कुंद्रा नहीं हैं। शिल्पा ने बेटे वियान और बेटी समीषा के साथ वेकेशन पर बिताए पलों की कुछ फोटो इंस्टा स्टोरी पर शेयर की हैं।

एक फोटो में शिल्पा काला जैकेट और बूट पहने हैं जिसमें वे सर्दी भगाने के लिए अलाव का सहारा लेती दिख रही हैं। शिल्पा ने बताया कि वे जहां है वहां बहुत ठंड पड़ रही है। एक वीडियो में समीषा मौसम का मजा ले रही हैं। इस पर उन्होने कैप्शन में लिखा-'धर्मशाला डायरी।' शिल्पा जिस होटल में रुकी हैं उसके आस-पास ऊंचे-ऊंचे पेड़ हैं। नजारा बेहद खूबसूरत है। उल्लेखनीय है कि राज कुंद्रा के दो माह बाद जेल से बाहर आने के बाद से शिल्पा काफी रिलेक्स लग रही हैं। उनकी बहन शमिता इन दिनों बिग बॉस-15 में चुनौती पेश कर रही हैं।

arjun kapoor,Shilpa Shetty,kanika dhillon,malaika arora,bollywood news in hindi

कनिका ढिल्लन ने रश्मि रॉकेट सहित कई फिल्मों की लिखी हैं कहानियां

मशहूर लेखिका कनिका ढिल्लन ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने बेटे का नाम वीर रखा है और तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। कनिका ने पति हिमांशु शर्मा, वीर और खुद की फोटो के साथ एक कैप्शन लिखा, 'सभी को प्यार, खुशी की शुभकामनाएं!' कनिका ने कुछ पुरानी तस्वीरें भी शेयर की, जिनमें वे बहुत खूबसूरत लग रही थी। अपनी नई यात्रा शुरू करने से पहले कनिका ने कहा, "वीर ने मुझे एहसास दिलाया है कि जीवन वास्तव में सुंदर है।

यह हिमांशु और मेरे लिए एक महत्वपूर्ण समय है, क्योंकि हम शुभचिंतकों के साथ खुशी शेयर कर रहे हैं। हम एक शुभ अवसर पर अपने बच्चे को इंस्टाग्राम परिवार से मिलवाना चाहते है।" उल्लेखनीय है कि कनिका ने 'मनमर्जियां', 'केदारनाथ', 'जजमेंटल है क्या', 'हसीन दिलरुबा' और 'रश्मि रॉकेट' जैसी कुछ फिल्मों की कहानियां लिखी हैं। उनकी अगली फिल्म 'रक्षा बंधन' है। इसमें अक्षय कुमार व भूमि पेडनेकर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर