न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का ने ऐसे किया ‘जब तक है जान’ को याद, एयरपोर्ट पर बेटी के साथ हुईं स्पॉट, शिल्पा ने दी सफाई

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म ‘जब तक है जान’ के 9 साल पूरे होने पर पुरानी यादें शेयर की है। इसमें अनुष्का के साथ शाहरुख खान और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 14 Nov 2021 6:42:06

अनुष्का ने ऐसे किया ‘जब तक है जान’ को याद, एयरपोर्ट पर बेटी के साथ हुईं स्पॉट, शिल्पा ने दी सफाई

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने फिल्म ‘जब तक है जान’ के 9 साल पूरे होने पर पुरानी यादें शेयर की है। इसमें अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। ये अनुष्का के करियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। इसका म्यूजिक एल्बम दर्शकों के दिलों पर अभी भी भी राज करता है। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग के दिनों को याद करते हुए एक पोस्ट की है। इसमें शूटिंग के दौरान लिए सभी ऑफ कैमरा और BTS वीडियो, कुछ फेमस तस्वीरों को कोलाज करके एक वीडियो सीरीज बनाई गई है। इनमें कई जगहों पर एक्टर्स की मस्ती देखी जा सकती है। अनुष्का और शाहरुख की खास बॉन्डिंग दिखाई गई है। ये फिल्म डायरेक्टर यश राज द्वारा निर्देशित आखिर फिल्म थी। अनुष्का ने इन दिनों शूटिंग से ब्रेक ले रखा है।

अनुष्का ने फिर से नहीं दिखाया 10 माह की बेटी का चेहरा

विराट कोहली बेटी वामिका और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ भारत लौट आए हैं। यह फैमिली एयरपोर्ट के बाहर स्पॉट हुई। इस दौरान अनुष्का बेटी को सीने से चिपकाए नजर आईं। उन्होंने वामिका को इस तरह छुपा रखा था कि कहीं किसी कैमरे की नजर उस पर न पड़ जाए। अनुष्का ने एक कैरियर में वामिका को लिया हुआ था और उस कैरियर को अपने सीने से चिपकाए हुए थीं।

फैंस 10 महीने की वामिका का चेहरा देखने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। अनुष्का ने दुर्गाष्टमी पर वामिका की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था-तुम मुझे हर दिन और ज्यादा बहादुर बना रही हो। ईश्वर करे, तुम्हारे भीतर हमेशा देवी की शक्ति रहे। अनुष्का-कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को इटली में हुई थी। अनुष्का ने इस साल 11 जनवरी को वामिका को जन्म दिया था।

anushka sharma,Shilpa Shetty,vamika,virat kohli,raj kundra,bollywood news in hindi

धोखाधड़ी का मामला दर्ज होने पर शिल्पा ने लिखा...

एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपने और पति राज कुंद्रा के खिलाफ कथित धोखाधड़ी के लिए एफआईआर दर्ज होने की खबरों पर रिएक्शन दी है। शिल्पा ने इसके लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, “राज और मेरे खिलाफ दर्ज एक एआईआर की खबर से नींद खुली। मैं चौंक गई! काशिफ खान ने देशभर में एसएफएल जिम खोलने के लिए एसएफएल नाम के ब्रांड के अधिकार ले लिए थे। सभी सौदे उनके द्वारा किए गए थे और वे बैंकिंग और दिन-प्रतिदिन के मामलों की देख रेख करते थे। हमें उनके किसी भी लेन-देन की जानकारी नहीं है और न ही हमें उससे एक रुपया भी मिला है। मैं पिछले 24 सालों से बेहतर काम करती आ रही हूं। मुझे यह देखकर दुख होता है कि मेरा नाम और प्रतिष्ठा खराब हो रही है और लाइम लाइट पाने के लिए मेरा नाम घसीटा जा रहा है।

भारत में एक कानून का पालन करने वाले नागरिक के रूप में मेरे अधिकारों की रक्षा की जानी चाहिए। पुणे के यश बरई ने शिल्पा, कुंद्रा और काशिफ खान नाम के एक व्यक्ति पर 1.51 करोड़ रुपए ठगने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। बरई ने दावा किया है कि शिल्पा-कुंद्रा ने 2014 में मुनाफे के वादे के साथ एक फिटनेस कार्यक्रम में पैसा लगाने के लिए उनसे संपर्क किया था। हालांकि उन्हें धोखा दिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर