न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

26 की हुईं अनन्या पांडे, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर इन्होंने खुलकर किया प्यार का इजहार, शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनन्या लंबे समय से एक्टर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Oct 2024 11:20:10

26 की हुईं अनन्या पांडे, एक्ट्रेस के जन्मदिन पर इन्होंने खुलकर किया प्यार का इजहार, शेयर की पोस्ट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अनन्या लंबे समय से एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट कर रही थीं। इसी साल उनका ब्रेकअप हो गया। हालांकि दोनों में से किसी ने भी अभी तक इस बात पर मुहर नहीं लगाई है, लेकिन कई दिनों से उनके साथ नजर नहीं आने और सूत्रों से मिली जानकारी के हिसाब से यही अनुमान लगाया जा रहा है कि उनकी राहें जुदा हो गई हैं। अब अनन्या का नाम हॉलीवुड मॉडल 'वॉकर ब्लेंको' के साथ जुड़ रहा है।

कहा जा रहा है कि अनन्या, वॉकर को डेट कर रही हैं। आज बुधवार (30 अक्टूबर) को अनन्या अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस अवसर पर वॉकर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है। इसमें वॉकर ने अनन्या के लिए प्यार का खुलेआम इजहार किया है। वॉकर ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनन्या की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, “खूबसूरत लड़की को जन्मदिन की बधाई, आप काफी खास हैं, मैं आपसे प्यार करता हूं।” फोटो में अनन्या ब्लू टॉप में नजर आ रही हैं। वह काफी सिंपल लुक में हैं। अनन्या नो मेकअप के साथ पिंक लिप ग्लॉस लगाए दिख रही हैं।

इस पोस्ट के बाद उनके रिलेशनशिप की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि अभी तक दोनों में से किसी ने भी इस रिश्ते को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। बता दें वॉकर एक हॉलीवुड मॉडल हैं और अमेरिका के रहने वाले हैं। वॉकर और अनन्या की दोस्ती काफी पुरानी बताई जा रही है। उन्हें अनंत अंबानी की सगाई में भी साथ देखा गया था। तभी से उनके अफेयर की खबरें चल रही हैं।

ananya panday,actress ananya panday,ananya panday 26 years,ananya panday birthday,walker blanco,ananya walker,student of the year 2 movie

मां भावना पांडे ने अनन्या की शादी को लेकर कही थी यह बात

बता दें कि अनन्या की मां भावना पांडे इन दिनों ‘फैबुलस लाइव्स वर्सेज बॉलीवुड वाइव्स’ शो में दिख रही हैं। इस शो में उन्होंने अनन्या की लव लाइफ के बारे में बात की। भावना ने कहा कि जब मैं यंग थीं तो मेरा नाम कई लोगों के साथ जुड़ता था, बस फर्क इतना था कि वो हेडलाइन्स नहीं बनती थीं। मैं चाहती हूं कि मेरी बेटी अपनी जिंदगी अपनी शर्तों पर जीएं।

जब अनन्या शादी के बारे में विचार करेंगी और मुझे आकर कहेंगी कि उन्हें अब शादी करनी है तब जाकर मैं इमोशनल होऊंगी। अभी मैं चाहती हैं कि वो बस फन करें। अनन्या ने अपने 5 साल के करिअर में कई फिल्मों में काम किया है। अनन्या ने साल 2019 में करण जौहर की फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

इसके बाद उन्हें ‘पति पत्नी और वो’, ‘ड्रीम गर्ल 2’, ‘लाइजर’, ‘खाली पीली’, ‘खो गए हम कहां’ जैसी फिल्मों काम कर चुकी हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘CTRL’ थी, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। वह अब ‘द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सी शंकरन नायर’ में नजर आने वाली हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री