न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनुष्का के शादी समारोह में आलिया-वाणी, ‘जुग-जुग जीयो’ की रिलीज डेट घोषित, नीतू ने ‘ब्रह्मास्त्र’ पर दिया अपडेट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन कपूर और आदित्य सील के शादी समारोह में धमाल मचाती नजर आईं। शादी 21 नवंबर को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 20 Nov 2021 7:15:10

अनुष्का के शादी समारोह में आलिया-वाणी, ‘जुग-जुग जीयो’ की रिलीज डेट घोषित, नीतू ने ‘ब्रह्मास्त्र’ पर दिया अपडेट

एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी बेस्ट फ्रेंड अनुष्का रंजन कपूर और आदित्य सील के शादी समारोह में धमाल मचाती नजर आईं। शादी 21 नवंबर को होगी। अनुष्का की मेहंदी सेरेमनी की कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें रेड आउटफिट में आलिया कहर ढा रही हैं। अनुष्का ने सेरेमनी की फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए हैं। इनमें आलिया और वाणी कपूर दिखाई दे रही हैं। खुले बालों में अनुष्का ने लाइट ब्लू शेड कलर का खूबसूरत लहंगा पहना था।

आलिया ने रेड ब्लाउज के साथ एंब्रॉयडरी वर्क वाला प्लाजो पैंट और दुपट्टा लिया हुआ था। वाणी ने पीच कलर का लहंगा पहना था और कानों में स्टोन स्टडेड ईयर‍रिंग्स थे। माथे पर बिंदी और हाफ टाइड हेयरस्टाल भी वाणी की सुंदरता बढ़ा रहे थे। आदित्य ने भी अनुष्का के नाम की मेहंदी हाथों पर लगाते हुए फोटो शेयर की है। अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी इसे शेयर किया है।

alia bhatt,vani kapoor,jug jug jeeyo,neetu kapoor,varun dhawan,anushka ranjan kapoor,bollywood news in hindi

फिल्ममेकर करण जौहर ने किया जुग-जुग जीयो की रिलीज डेट का खुलासा

करण जौहर की फिल्म 'जुग जुग जीयो' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है। करण ने अपनी अपकमिंग प्रोडक्शन 'जुग जुग जीयो' की रिलीज डेट का खुलासा किया। फिल्म 24 जून 2022 को सिनेमाघरों में उतरेगी। करण ने इंस्टाग्राम पर मोशन पोस्टर भी शेयर किया है। 'जुग जुग जीयो' में अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर नजर आएंगे। करण ने कैप्शन में लिखा, 'परिवार से बढ़कर कुछ नहीं है और मैं हमेशा मानता हूं। हमें इसका जश्न मनाना चाहिए। भावना, भावना ... एकजुटता! #JugJuggJeeyo परिवार का उत्सव है! 24 जून, 2022 को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में आ रहा हूं।'

करण ने हाल ही में अपने बैनर की अपकमिंग 4 फिल्मों के लिए वायकॉम 18 के साथ हाथ मिलाया है। यह दोनों बड़े बैनर मिलकर 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', 'जुग-जुग जियो', शकुन बत्रा की अपकमिंग फिल्म और शशांक खेतान की अपकमिंग फिल्म का निर्माण करेंगे। राज मेहता की डायरेक्शन वाली फिल्म में मनीष पॉल और यूट्यूबर प्राजक्ता कोली की भी अहम भूमिका है।

alia bhatt,vani kapoor,jug jug jeeyo,neetu kapoor,varun dhawan,anushka ranjan kapoor,bollywood news in hindi

नीतू कपूर ने वरुण धवन के साथ बातचीत में दी यह जानकारी

अपनी फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ के प्रमोशन के दौरान अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपने को-एक्टर वरुण धवन से बातचीत करते हुए ‘ब्रह्मास्त्र’ शूटिंग संबंधित बातें कहीं हैं। वरुण, रणबीर के बारे में बात करते हुए कहते हैं 'वो अभी भी शूटिंग कर रहा है।' इस पर नीतू तुरंत जवाब देते हुए कहती हैं, ‘वो हो गई, वो खत्म हो गई’। ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में हैं। अमिताभ प्रोफेसर अरविंद चतुर्वेदी, रणबीर और आलिया क्रमश: शिव त्रिपाठी और ईशा मिश्रा के रूप में दिखाई देंगे।

दरअसल रणबीर और आलिया अपनी शादी के साथ ‘ब्रह्मास्त्र’ को लेकर भी चर्चा में हैं। निर्देशक अयान मुखर्जी द्वारा लिखी गई इस फिल्म की रिलीज डेट में अब तक कई बार बदलाव किए जा चुके हैं। वीएफएक्स काम और कोविड-19 महामारी के कारण इसे लगातार रिलीज होने से टाला जा रहा है। काफी लंबे वक्त से फैंस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शक पहली बार रणबीर-आलिया की जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए काफी उत्साहित है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर