Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘आंखें’ फिल्म करने के मूड में नहीं थे अक्षय कुमार, जानें फिर कैसे बनी बात

साल 2002 की सुपरहिट फिल्म आंखें में अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस को खूब सराहा गया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि वह शुरू में इस फिल्म को करने को तैयार ही नहीं थे? जानें कैसे विपुल शाह की कहानी ने अक्षय का मन बदल दिया।

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Mon, 07 Apr 2025 8:51:31

‘आंखें’ फिल्म करने के मूड में नहीं थे अक्षय कुमार, जानें फिर कैसे बनी बात

साल 2002 में रिलीज़ हुई सुपरहिट क्राइम-थ्रिलर ‘आंखें’, जिसमें अमिताभ बच्चन, सुष्मिता सेन और अक्षय कुमार ने मुख्य भूमिकाएँ निभाई थीं, आज भी फैंस के बीच बेहद पॉपुलर है। खासकर अक्षय कुमार की परफॉर्मेंस को काफी सराहा गया था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय शुरुआत में इस फिल्म को करने के लिए तैयार ही नहीं थे? डायरेक्टर विपुल शाह ने 16 मार्च 2024 को राजश्री अनप्लग्ड को दिए एक इंटरव्यू में इस राज से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार को फिल्म की कहानी सुनने से पहले ही मना करने का मन बना चुका था।

अक्षय कुमार ने फिल्म ‘आंखें’ क्यों ठुकराने का मन बनाया था?

विपुल शाह ने बताया, “अक्षय उस समय ‘खिलाड़ी 420’ की शूटिंग कर रहे थे। उन्होंने मुझे रात में मिलने बुलाया, जबकि उन्हें रात में शूटिंग करना पसंद नहीं था। उन्होंने मुझसे कहा, ‘चलो कहानी सुन लेते हैं, रात भी कट जाएगी और सुबह मना कर दूंगा।’ हम बैठे और पूरी कहानी सुनने के बाद सब कुछ बदल गया।”

‘ना’ से ‘हां’ तक: कैसे अक्षय कुमार ने बदला फैसला और की फिल्म ‘आंखें’


फिल्म ‘आंखें’ (2002) का पोस्टर आज भी लोगों को उस रोमांचक कहानी की याद दिलाता है जिसमें अमिताभ बच्चन, सुष्मिता सेन, और अक्षय कुमार जैसे सितारों ने शानदार अभिनय किया था। लेकिन इस आइकॉनिक फिल्म का हिस्सा बनने का अक्षय का सफर भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। डायरेक्टर विपुल शाह ने राजश्री अनप्लग्ड को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि कहानी सुनते समय बीच में ही अक्षय कुमार किसी अन्य फिल्म का शॉट देने चले गए थे। वापसी पर उन्होंने कहा कि वो सोच कर गए थे कि अब लौटकर डायरेक्टर को "ना" कह देंगे। लेकिन कहानी का असर कुछ ऐसा हुआ कि अक्षय ने तुरंत ही 'हां' कह दी और फिल्म को लेकर उत्साहित भी नजर आए। इसके बाद अक्षय कुमार और विपुल शाह की जोड़ी ने एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं — जैसे ‘वक्त: द रेस अगेंस्ट टाइम’, ‘नमस्ते लंदन’ और ‘एक्शन रिप्ले’। इसके अलावा, विपुल शाह के प्रोडक्शन में बनीं ‘सिंह इज़ किंग’ और ‘हॉलीडे: अ सोल्जर इज़ नेवर ऑफ ड्यूटी’ जैसी फिल्मों में भी अक्षय ने अहम भूमिका निभाई।
फिल्म ‘आंखें’, जो 5 अप्रैल 2002 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, का निर्देशन विपुल शाह ने किया था और इसके निर्माता गौरंग दोशी थे। फिल्म में दिवंगत संगीतकार आदेश श्रीवास्तव का संगीत था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। यह एक क्राइम-थ्रिलर फिल्म थी जिसमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, अर्जुन रामपाल, परेश रावल और आदित्य पंचोली जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आए थे। Sacnilk के अनुसार, ‘आंखें’ का बजट करीब ₹15 करोड़ था। भारत में फिल्म ने ₹23.58 करोड़ की कमाई की थी, जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹29.44 करोड़ रहा। रिलीज के समय फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर औसत प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में जब यह टीवी पर प्रसारित हुई, तो दर्शकों ने इसे खूब सराहा। यही वजह है कि समय के साथ यह फिल्म एक कल्ट क्लासिक बन गई।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका