न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता का निधन, कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने पर कराया था अस्पताल में भर्ती

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 03 Oct 2021 1:39:04

एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता का निधन, कुछ दिनों पहले तबीयत बिगड़ने पर कराया था अस्पताल में भर्ती

मनोरंजन जगत से एक दुखभरी खबर सामने आई है। एक्टर मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हो गया। उन्होंने 83 साल की उम्र में रविवार की सुबह अंतिम सांस ली। हफ्तेभर पहले ही उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। राधाकांत को कुछ सप्ताह पहले ही तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की खबर सुनते ही उनके गांव में शोक की लहर है। वे बिहार के बेतिया शहर के पास एक छोटे से गांव बेलवा के रहने वाले थे। सितंबर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उस समय मनोज केरल में शूटिंग कर रहे थे। जैसे ही उन्हें पिता की हालत के बारे में बता चला शूटिंग रोककर वे परिवार के पास पहुंचे थे। उनकी तबीयत में थोड़ा सुधार होने पर मनोज शूटिंग के लिए लौट गए।

actor manoj bajpayee,manoj bajpayee,radhakant bajpayee,manoj bajpayee father,bollywood news in hindi

इसी साल जून में भी मनोज के पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। यह खबर मिलते ही मनोज ने परिवार के साथ बेतिया जाने का फैसला किया, लेकिन फ्लाइट मिस होने पर उन्हें कार से मुंबई से जाना पड़ा था। मनोज ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मैं अपने माता-पिता के बेहद करीब हूं। मेरे पिता ने मेरी और मेरे भाई-बहन की पढ़ाई के लिए खूब संघर्ष किया है। उन्होंने अपने पसंदीदा एक्टर मनोज कुमार के नाम पर मेरा नाम मनोज रखा। मनोज को मुंबई तक पहुंचाने में पिता का बड़ा सहयोग रहा है। मनोज के दो भाई और हैं। मनोज सबसे बड़े हैं। उनके एक भाई सुजीत भारत सरकार में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं।


actor manoj bajpayee,manoj bajpayee,radhakant bajpayee,manoj bajpayee father,bollywood news in hindi

पिछले दिनो एएनआई के साथ बातचीत में मनोज बताया था कि उनके पिता ने उन्हें हमेशा पहले पढ़ाई पूरी करने की सलाह दी। मनोज ने कहा कि मैं 18 साल की उम्र में दिल्ली आया। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी ज्वॉइन की। ग्रेजुएशन खत्म किया जो कि मेरे पिता का सपना था। वे नहीं चाहते थे कि मैं पढ़ाई छोड़ूं। मैं वाकई चाहता था कि उनके सपनों को पूरा करूं और किसी तरह मैंने कोर्स खत्म कर लिया और डिग्री ली। आपको बता दें कि मनोज आखिरी बार स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज ‘द फैमिली मैन’ के दूसरे सीजन ‘द फैमिली मैन 2’ में नजर आए थे। मनोज अपने संजीदा अभिनय के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड में आने से पहले उन्होंने टीवी पर भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
SIR पर बहस को तैयार सरकार! अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद में चर्चा की दी चुनौती
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने पहले दिन कमाए 64.85 करोड़, 'पठान' और 'एनिमल' को छोड़ा पीछे
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
‘दो जुड़वा बच्चों की बुआ बन जाओ’, सारा तेंदुलकर को जन्मदिन पर मिला ऐसा आशीर्वाद, हंस पड़ीं सचिन की बेटी
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
तीन हफ्ते तक बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाली ‘जेलर 2’ की रफ्तार थमी, 22वें दिन कमाए सिर्फ 1.60 करोड़ रुपये
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
आमिर खान की 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' का 8 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 'रामायण' बनी सबसे बड़ी दिवाली ओपनर
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
नहाने के बाद कुछ लोगों के शरीर से घंटों आती है अच्छी खुशबू, जानें उनकी बॉडी केयर का राज
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका