न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

Holi 2023 : त्वचा से गहरा रंग छुड़ाना बनता हैं मुसीबत, आजमाएं ये आसान तरीके

होली के बाद अगर आप खुद को रंग से छुड़ाने की मशक्कत से बचाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय। इन्हें आजमाकर रंग छुड़ाना आसान हो जाता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Mon, 06 Mar 2023 5:24:01

Holi 2023 : त्वचा से गहरा रंग छुड़ाना बनता हैं मुसीबत, आजमाएं ये आसान तरीके

आने वाले दिनों में होली का त्योहार आएगा जिसकी रौनक अभी से ही देखने को मिल रही हैं। होली के दिन सभी अपनों के साथ मिलकर रंग खेलते हैं। होली से लेकर रंगपंचमी तक रंगों की बौछार न हो, यह तो संभव ही नहीं। रंग के बिना होली की कल्पना बहुत ही नीरस हो जाती है। लेकिन रंग अगर शरीर पर जम जाएं तो छुड़ाना बेहद मुश्किल होता है। केमिकल युक्त रंगों को हटाने के चक्कर में कई बार त्वचा पर रैसेज और दाने भी हो जाते हैं। कई लड़कियां तो इस चक्कर में होली खेलने से भी कतराते हैं। होली के बाद अगर आप खुद को रंग से छुड़ाने की मशक्कत से बचाना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ उपाय। इन्हें आजमाकर रंग छुड़ाना आसान हो जाता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

tips to remove holi color,beauty tips,beauty hacks

दही और नींबू

होली का रंग जल्दी से निकालने के लिए स्किन ड्राई नहीं होनी चाहिए। इसमें नमी बरकरार रखने के लिए 1 कटोरी में 2 टेबलस्पून दही, नींबू की 4-5 बूंदें डालकर मिक्स करें। तैयार मिश्रण को प्रभावित जगहों पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। उसके बाद इसे ताजे पानी से धो लें। दही और नींबू में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने से ये रंग को लाइट करने में मदद करता है।

tips to remove holi color,beauty tips,beauty hacks

ऑलिव ऑयल
एक बाउल में 2 बूंद ऑलिव ऑयल की लें। इसमें एक चम्मच ठंडा दूध लें। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे त्वचा पर 10 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद त्वचा का सादे पानी धो लें। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस मिक्सचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये होली के जिद्दी रंग को हटाने का एक अच्छा तरीका है।

tips to remove holi color,beauty tips,beauty hacks

चावल का आटा और दही

चावल का आटा नेचुरल स्क्रबर माना जाता है। ऐसे में चावल का आटा आप डेड स्किन को साफ करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। चावल को दरदरा पीसकर उसमें शहद मिला लें, इसके बाद इसे उबटन की तरह शरीर पर मलकर रंग छुड़ा लें। रंग खेलने के बाद नहाते वक्त इस दही से त्वचा को साफ करें। आपकी स्किन पर चढ़ा रंग तेजी से साफ होगा और स्किन में ड्राइनेस भी नहीं आएगी। वहीं, दही से आपकी स्किन भी अच्छी होगी।

tips to remove holi color,beauty tips,beauty hacks

खीरा

खीरे का प्रयोग भी रंग छुड़ाने के लिए किया जाता रहा है। खीरे का रस निकालकर उसमें थोड़ा सा गुलाब जल और एक चम्मच सिरका मिलाकर पेस्ट तैयार करें, इससे मुंह धोएं। चेहरे के रंग भी छूट जाएंगे और त्वचा में निखार भी आ जाएगा।

tips to remove holi color,beauty tips,beauty hacks

ऑरेंज जूस

एक बाउल में एक चम्मच ऑरेंज जूस लें। इसमें एक चम्मच शहद मिलाएं। इन दोनों चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसे कुछ देर के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो ले। ऑरेंज जूस में विटामिन सी होता है। शहद में हाइड्रेशन गुण होते हैं। ये त्वचा के रंग को हटाने के साथ-साथ त्वचा को मुलायम बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आप हफ्ते में 2 से 3 बार इस मिक्सचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

tips to remove holi color,beauty tips,beauty hacks

जिंक ऑक्साइड और कैस्टर ऑयल

चा पर लगे गहरे रंग को छुड़ाने के लिए दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाकर लेप बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं। अब इसके बाद हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें। बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा। ध्यान रहे कि लेप चेहरे पर लगाने के दौरान बहुत रगड़ें नहीं और बेहतर परिणाम के लिए स्पंज का प्रयोग करें।

tips to remove holi color,beauty tips,beauty hacks

बेसन और गुलाब जल

बेसन में गुलाब जल और दूध मिला कर एक मास्क तैयार करें और उसे स्किन पर लगाएं। 5 मिनट के बाद हल्के साबून से अपना चेहरा धो लें। इससे आपके चेहरे का रंग उतर जाएगा। अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा गहरा रंग लग गया हो तो, दो चम्मच जिंक ऑक्साइड और दो चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर लेप तैयार कर इसे चेहरे पर लगाएं। अब स्पंज से हल्के हाथों से रगड़कर चेहरा धो लें और बीस-पच्चीस मिनट बाद साबुन लगाकर चेहरा धोएं। आपकी त्वचा पर लगा रंग उतर जाएगा।

tips to remove holi color,beauty tips,beauty hacks

जौ का आटा

जौ का आटा व बादाम का तेल भी लोग शरीर पर लगे जिद्दी रंग को छुड़ाने में करते हैं। इनके तेल को त्वचा पर लगाकर रंग को साफ किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त दूध में थोड़ा सा कच्चा पपीता पीसकर मिलाएं। साथ ही थोड़ी सी मुलतानी मिट्टी व थोड़ा सा बादाम का तेल मिक्स करें और करीब आधे घंटे बाद चेहरा धो डालें।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
अंकित बालियान हत्याकांड में यूपी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी शूटर एनकाउंटर में ढेर
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल बाढ़ की तबाही के बीच चमत्कार! 3 दिन बाद मलबे से जिंदा निकली 6 साल की बच्ची
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
नेपाल-असम बाढ़ पीड़ितों के लिए विशाल मिश्रा की पहल, कॉन्सर्ट की पूरी कमाई करेंगे दान
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘इरुमुडी’ ने बॉक्स ऑफिस पर पकड़ी रफ्तार, 9वें दिन वर्ल्डवाइड कमाई 150 करोड़ के पार
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
‘मिर्जापुर: द मूवी’ की रिलीज से पहले बड़ा अपडेट, CBFC ने दिया A सर्टिफिकेट
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
चेहरे की चमक बढ़ाने में काम आएगा अपराजिता का फूल, ऐसे बनाएं फेस मास्क
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
हल्द्वानी में खरगे के ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर भड़के शशि थरूर, बोले- दलितों की गरिमा पर हमला बर्दाश्त नहीं
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे
रात के बचे चावल को न करें बर्बाद, ऐसे बनाएं कुरकुरे पराठे