न्यूज़
Toxic Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

चिलचिलाती गर्मी में त्वचा मांगती है खास देखभाल, आज से ही अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन

सर्दी हो बरसात या फिर चिलचिलाती गर्मी, मौसम बदलते ही इसका असर सबसे पहले आपकी त्वचा पर दिखाई देता है, इसलिए मौसम...

Posts by : Nupur Rawat | Updated on: Tue, 25 May 2021 2:32:40

चिलचिलाती गर्मी में त्वचा मांगती है खास देखभाल, आज से ही अपनाएं ये स्किन केयर रूटीन

सर्दी हो बरसात या फिर चिलचिलाती गर्मी, मौसम बदलते ही इसका असर सबसे पहले आपकी त्वचा पर दिखाई देता है, इसलिए मौसम बदलते ही अपना स्किन केयर रूटीन बदल दें। चिलचिलाती गर्मी शुरू हो गई है, इसलिए हम आपको बता रहे हैं समर स्किन केयर के आसान टिप्स। समर में सूरज की तेज किरणें आपकी स्किन को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे स्किन पर दाग-धब्बे, झुर्रियां पड़ सकती हैं। समर में ऑयली स्किन वालों की स्किन और ऑयली हो जाती है इसलिए उन्हें ज्यादा परेशानी होती है।

summer,skin,skin care tips,summer skin,sunlight,face cleansing,spf,heavy makeup,water based moisturizer,body hydrate,legs,soft and soothing clothes,beauty article in hindi

1. चेहरे को रोज़ाना दो बार क्लींज़ करें

आपका स्किन टाइप चाहे जो भी हो, समर में रोज़ाना दो बार चेहरे को क्लींज़ जरूर करें। समर में चेहरे के एक्सट्रा ऑयल से छुटकारा पाने का ये आसान तरीका है। गंदगी, प्रदूषण और मेकअप हटाने के लिए चेहरे को दिन में दो बार साफ़ करना ज़रूरी है। समर में अपने स्किन टाइप के अनुरूप फेसवॉश से चेहरा धोएं, फिर टोनर और मॉइश्चराइज़र लगाएं। समर में स्किन केयर का ये बेसिक फॉर्मूला बिल्कुल भी न भूलें।

summer,skin,skin care tips,summer skin,sunlight,face cleansing,spf,heavy makeup,water based moisturizer,body hydrate,legs,soft and soothing clothes,beauty article in hindi

2. एसपीएफ (SPF)

सनस्क्रीन वैसे तो पूरे साल अप्लाई करनी चाहिए, लेकिन समर में सूर्य की यूवी किरणें स्किन को ज्यादा डैमेज करती हैं इसलिए इस मौसम में हर तीन घंटे में सनस्क्रीन अप्लाई करना बेहद जरूरी है। समर में कम से कम 30 एसपीएफ वैल्यू वाली सनस्क्रीन अप्लाई करें। सनस्क्रीन होंठ, कान, गर्दन और उन सभी बॉडी पार्ट्स पर लगाएं, जो सूर्य के सीधे संपर्क में आते हैं, इसमें आपके हाथ और पैर भी शामिल हैं।

summer,skin,skin care tips,summer skin,sunlight,face cleansing,spf,heavy makeup,water based moisturizer,body hydrate,legs,soft and soothing clothes,beauty article in hindi

3. हैवी मेकअप करने से बचें

समर में हैवी मेकअप करना आपको भारी पड़ सकता है, क्योंकि बाहर निकलते ही आपका मेकअप मेल्ट हो सकता है और इससे आपका लुक बिगड़ सकता है। समर में हैवी मेकअप करने की बजाय मिनिमल मेकअप करें। समर में बीबी या सीसी क्रीम लगाकर आप तीन प्रोडक्ट्स का फायदा एक प्रोडक्ट से ले सकती हैं। ये क्रीम स्किन को मॉइश्चराइज़ करके उसे प्रोटेक्ट करती है, स्मूद और खूबसूरत बनाती है। ये स्किन केयर टिप आपको समर की चिलचिलाती गर्मी से बचाएगा।

summer,skin,skin care tips,summer skin,sunlight,face cleansing,spf,heavy makeup,water based moisturizer,body hydrate,legs,soft and soothing clothes,beauty article in hindi

4. वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइज़र इस्तेमाल करें

अपनी स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए मौसम के अनुसार स्किन केयर में बदलाव करें। समर का एक और ज़रूरी स्किन केयर टिप्स है वॉटर-बेस्ड मॉइश्चराइज़र लगाना, ये स्किन में जल्दी समा जाता है और स्किन को हेल्दी बनाए रखता है। यदि आपकी स्किन ऑयली है, तो जेल-बेस्ड मॉइश्चराइज़र लगाएं, ये स्किन में जल्दी से समा जाता है और स्किन को चिपचिपा नहीं बनाता।

summer,skin,skin care tips,summer skin,sunlight,face cleansing,spf,heavy makeup,water based moisturizer,body hydrate,legs,soft and soothing clothes,beauty article in hindi

5. बॉडी को हाइड्रेट करें

जब आप अपनी स्किन की ख़ास देखभाल कर रही हैं, तो अपने शरीर का ध्यान रखना न भूलें। हेल्दी स्किन पाने के लिए शरीर को हाइड्रेट करना बेहद जरूरी है। इसके लिए दिनभर में ढेर सारा पानी पीएं। साथ ही मौसम में ताजगी महसूस करने के लिए तरबूज, नारियल पानी, ककड़ी और खरबूजे जैसे अधिक पानी वाले फल और सब्जियां खाएं। फ्रेश फ्रूट जूस पीएं और भोजन के साथ दही खाएं। हैवी और फ्राइड फूड से परहेज करें। ऐसा करने से आपकी बॉडी, स्किन और बाल हेल्दी रहेंगे।

summer,skin,skin care tips,summer skin,sunlight,face cleansing,spf,heavy makeup,water based moisturizer,body hydrate,legs,soft and soothing clothes,beauty article in hindi

6. अपने पैरों की अनदेखी न करें

आपके शरीर के दूसरे हिस्सों की तरह आपके पैरों की स्किन को भी गर्मियों में ख़ास देखभाल की जरूरत होती है। मृत त्वचा से छुटकारा पाने, कोमल और सुंदर पैर पाने का सबसे अच्छा तरीका है नियमित रूप से पेडीक्योर करवाना। यदि आपके पास पेडीक्योर के लिए समय नहीं है, तो हफ्ते में कम से कम दो बार नहाते समय प्युमिस स्टोन से अपने पैरों को नियमित रूप से स्क्रब करें। ये समर स्किन केयर टिप आपके पैरों को खूबसूरत बनाएगा और गर्मियों में पैरों से आनेवाली दुर्गंध से भी छुटकारा देगा।

summer,skin,skin care tips,summer skin,sunlight,face cleansing,spf,heavy makeup,water based moisturizer,body hydrate,legs,soft and soothing clothes,beauty article in hindi

7. सॉफ्ट और सूदिंग कपड़े पहनें

आखिर में एक और जरूरी टिप, स्किन की जलन और रैशेज से बचने के लिए समर में ऐसे कपड़े पहनें, जिनमें त्वचा खुलकर सांस ले सके। समर में कॉटन के कपड़े पहनें, ये पसीने को सोख लेते हैं और गर्मी से राहत देते हैं। गर्मियों में बहुत टाइट कपड़े न पहनें, इनसे स्किन में रैशेज हो सकते हैं। यदि स्किन पर रैशेज या जलन हो रही है, तो फ्रेश एलोवेरा जेल लगाएं या स्किन स्पेशलिस्ट से मिलें। ये आसान टिप आपको समर में रैशेज और जलन बचाए रखेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
मुंबई बैंक चुनाव में शुरू हुई सियासी जंग, BJP के सामने उतरेगी शिंदे की शिवसेना
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
सोनम वांगचुक ने बताया क्यों नहीं बनना चाहते शिक्षा मंत्री, बोले- मौजूदा राजनीतिक हालात में कोई भी आएगा तो फेल होगा
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
हिप इंजरी के बाद रश्मिका मंदाना की काम पर वापसी, बोलीं- घर पर बिताया वक्त करूंगी मिस
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
राहुल गांधी पर FIR को लेकर भड़के सुरजेवाला, BJP सरकार पर साधा निशाना
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
‘मिर्जापुर: द मूवी’ को मिला ‘A’ सर्टिफिकेट, गालियों से लेकर इंटीमेट सीन तक बदले
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद पर भड़के सपा विधायक, BJP पर लगाया दलित अपमान का आरोप
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
BPSC TRE 4.0 भर्ती पर बड़ा अपडेट, 32 हजार से ज्यादा शिक्षक पदों के आवेदन स्थगित
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
बाढ़ के बाद चीन पर भड़का नेपाल, ग्लेशियर डेटा नहीं देने का लगाया आरोप
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का बदला लुक, वजन घटने पर शोएब ने की तारीफ
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
‘टॉक्सिक’ ने 5 दिन में पार किया 214 करोड़ का आंकड़ा, ओपनिंग वीकेंड में KGF 2 और ‘एनिमल’ को छोड़ा पीछे
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
Vivo T5 5G में मिलेगा 50MP OIS कैमरा, 2 सितंबर को भारत में होगी एंट्री
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
रोज की चिकन करी से हो गए हैं बोर? बनाएं झटपट हरियाली चिकन
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
श्रेया कालरा किसिंग विवाद पर राम कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं बदलने वाला नहीं हूं’
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद
जन्माष्टमी पर कान्हा को लगाएं धनिया पंजीरी का भोग, घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट प्रसाद